Responsive Scrollable Menu

नाथन एलिस हैमस्ट्रिंग इंजरी के कारण IPL 2026 से बाहर:CSK ने रिप्लेसमेंट जारी नहीं किया, फ्रेंचाइजी ने 2 करोड़ रुपए में खरीदा था

5 बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स के तेज गेंदबाज नाथन एलिस हैमस्ट्रिंग इंजरी के कारण IPL 2026 से बाहर हो गए हैं। फ्रेंचाइजी के एक अधिकारी ने बताया कि 31 साल के एलिस IPL से बाहर हो चुके हैं, हालांकि उनके रिप्लेसमेंट को लेकर अभी कोई फैसला नहीं लिया गया है। इधर, राजस्थान रॉयल्स के सैम करन भी ग्रोइन इंजरी के कारण पूरे सीजन से बाहर हो सकते हैं। 27 साल के करन इस सीजन में पहली बार राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलने वाले थे। लेकिन, इंजरी के कारण उनका खेलना मुश्किल लग रहा है। RR ने करन के रिप्लेसमेंट का ऐलान नहीं किया है। ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी वाली CSK और रियान पराग की कप्तानी वाली राजस्थान की टीमें अपने-अपने अभियान की शुरुआत 30 मार्च को गुवाहाटी में एक-दूसरे के खिलाफ करेंगी। IPL 2026 की शुरुआत 28 मार्च को RCB और SRH मैच के साथ होगी। एलिस को चेन्नई ने 2 करोड़ रुपए में खरीदा एलिस को CSK ने 2025 के मेगा ऑक्शन में 2 करोड़ रुपए में खरीदा था। इससे पहले वे चार सीजन तक पंजाब किंग्स के लिए खेल चुके हैं। उन्होंने IPL में अब तक 17 मैचों में 19 विकेट लिए हैं। सैम करन को RR ने CSK से ट्रेड किया सैम करन को राजस्थान रॉयल्स ने पिछले साल नवंबर में चेन्नई सुपर किंग्स से ट्रेड के जरिए अपने साथ जोड़ा था। इस ट्रेड में करन के साथ भारत के ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा भी RR में शामिल हुए थे। इसके बदले राजस्थान ने विकेटकीपर-बल्लेबाज संजू सैमसन को CSK को भेजा था। लॉकी फर्ग्यूसन लीग के शुरुआती मैच मिस करेंगे न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन भारतीय लीग के शुरुआती मुकाबले मिस करेंगे। वे हाल ही में पिता बने हैं और परिवार के साथ समय बिताने को प्राथमिकता दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि वे घर पर रहकर पत्नी की मदद करना चाहते हैं और अपने बेटे के साथ ज्यादा समय बिताना चाहते हैं। फर्ग्यूसन ने ऑकलैंड में साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीसरे T20 मैच से पहले कहा कि वह कुछ हफ्तों का ब्रेक लेंगे। फिर IPL के दूसरे फेज में पंजाब किंग्स से जुड़ सकते हैं। उनकी गैरमौजूदगी में पंजाब किंग्स ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज बेन ड्वारशुइस को मौका दे सकती है। टीम के पास अर्शदीप सिंह, मार्को यानसन, जेवियर बार्टलेट, यश ठाकुर, विशाख विजयकुमार और मार्कस स्टोइनिस जैसे विकल्प भी मौजूद हैं। ---------------------------------------------------- IPL से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… आयरलैंड के जॉन मूनी DC के फील्डिंग कोच बने, 3 वनडे वर्ल्ड कप खेल चुके IPL टीम दिल्ली कैपिटल्स ने आयरलैंड के पूर्व ऑलराउंडर जॉन मूनी को टीम का नया फील्डिंग कोच बनाया है। रिपोर्ट के मुताबिक, मूनी जल्द ही भारत आकर टीम के साथ जुड़ेंगे और आगामी सीजन की तैयारियों में हिस्सा लेंगे। मूनी ने एंटोन रूक्स और ज्ञानेश्वर राव की जगह ली है। पढ़ें पूरी खबर

Continue reading on the app

बिहार: ट्रेन लूट गिरोह का भंडाफोड़, 1 करोड़ रुपए के आभूषण बरामद

पटना, 19 मार्च (आईएएनएस)। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और रेलवे पुलिस (जीआरपी) के संयुक्त अभियान के बाद भागलपुर में ट्रेन यात्रियों को लूटने वाले एक बड़े गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

Continue reading on the app

  Sports

ईरान-इजराइल जंग के कारण क्रिकेट बॉल की हुई कमी, नए सीजन से पहले बढ़ी टेंशन

इंग्लैंड में 3 अप्रैल से काउंटी चैंपियनशिप सीजन की शुरुआत हो रही है, जिसमें 18 टीम हिस्सा लेंगी. मगर उससे पहले ही गेंदों की कमी ने खलबली मचा दी है. Fri, 20 Mar 2026 00:14:53 +0530

  Videos
See all

Supreme Court On Harish Rana : 3 बजते ही हरीश केइच्छामृत्यु की प्रक्रिया शुरू! | Breaking | Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-19T21:30:07+00:00

Gold Rate Today : युद्ध से सोने-चांदी बुरी तरह धड़ाम ! #goldprice #goldrate #sushantsinha #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-19T21:21:19+00:00

Gold Silver Price Crash:युद्ध के बीच सोना-चांदी पर बड़ी खबर ! | Sushant Sinha | Iran News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-19T21:10:35+00:00

Iran-Israel War: क्या Trump का 'Plan' फेल हो गया? | Hormuz Crisis & Khamenei's New Move #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-19T22:00:53+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers