Responsive Scrollable Menu

मध्य पूर्व से आयात में कमी को पूरा करने के लिए भारत अमेरिका से भी एलपीजी खरीद रहा है: सरकारी अधिकारी

नई दिल्ली, 19 मार्च (आईएएनएस)। एलपीजी की संभावित कमी को देखते हुए सरकार ने गुरुवार को कहा कि भारत अब मिडिल ईस्ट के अलावा अमेरिका से भी गैस खरीद रहा है, ताकि सप्लाई चेन में आई रुकावट को दूर किया जा सके।

पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने दैनिक ब्रीफिंग में कहा कि लगातार जारी युद्ध के कारण स्थिति चिंताजनक जरूर है, लेकिन देश में किसी भी एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर पर गैस खत्म होने की कोई रिपोर्ट नहीं है।

उन्होंने बताया कि ऑनलाइन बुकिंग बढ़कर 94 प्रतिशत तक पहुंच गई है और करीब 83 प्रतिशत सिलेंडर डिलीवरी डिलीवरी ऑथेंटिकेशन कोड के जरिए की जा रही है।

उन्होंने कहा कि घबराहट में की जाने वाली बुकिंग में कमी आई है और बुधवार को करीब 57 लाख रिफिल बुकिंग मिलीं। उन्होंने आगे कहा कि एलपीजी सिलेंडर की डिलीवरी सामान्य रूप से जारी है।

सुझाता शर्मा ने यह भी बताया कि देश में कच्चे तेल और रिफाइनरी का कामकाज सामान्य है। घरेलू पीएनजी और सीएनजी की सप्लाई 100 प्रतिशत जारी है। उन्होंने लोगों से अपील की कि जहां संभव हो, एलपीजी की जगह पीएनजी का इस्तेमाल करें। पिछले तीन दिनों में 5,600 से ज्यादा उपभोक्ता एलपीजी से पीएनजी में शिफ्ट हुए हैं।

उन्होंने कहा कि मिडिल ईस्ट में किसी भी तरह की समस्या का असर भारत पर पड़ता है। इसी कारण भारत ने अपने तेल और गैस आयात को विविध बनाया है। अब देश का लगभग 70 प्रतिशत तेल आयात मिडिल ईस्ट के बाहर के देशों से हो रहा है, जिसमें अमेरिका, रूस और अफ्रीकी देश जैसे नाइजीरिया शामिल हैं।

सरकार ने सभी राज्यों को पत्र लिखकर ब्लैक मार्केटिंग और जमाखोरी रोकने के लिए जरूरी कदम उठाने को कहा है। बुधवार को देश भर में करीब 6,000 छापे मारे गए।

उत्तर प्रदेश में 1,100 छापों के दौरान 1,000 सिलेंडर जब्त किए गए, जबकि मध्य प्रदेश में 1,632 छापों में 2,300 सिलेंडर जब्त किए गए।

केंद्र सरकार ने राज्यों से कहा है कि जहां भी नियमों का उल्लंघन हो, वहां सख्त कार्रवाई की जाए।

राज्यों से मिली जानकारी के अनुसार, लगभग 31 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कंट्रोल रूम बनाए गए हैं, जबकि करीब 25 राज्यों में जिला स्तर पर निगरानी समितियां भी बनाई गई हैं।

इस बीच, पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय के विशेष सचिव राजेश कुमार सिन्हा ने कहा कि फारस की खाड़ी क्षेत्र में सभी भारतीय जहाज और नाविक सुरक्षित हैं।

उन्होंने बताया कि अभी 22 भारतीय जहाज स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के पश्चिम में मौजूद हैं और पिछले 24 घंटे में 16 से ज्यादा भारतीय नाविक अपने कार्यकाल पूरा करने के बाद भारत लौटे हैं। मंत्रालय इस पूरे हालात पर लगातार नजर बनाए हुए है।

--आईएएनएस

डीबीपी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

UP में Navratri-Ramzan के बीच लखनऊ पहुंचे सीएम योगी ने की कानून व्यवस्था की समीक्षा, माहौल बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नवरात्रि और रमजान के बीच अचानक लखनऊ पहुंचे. यहां उन्होंने कानून व्यवस्था की समीक्षा की. इस मौके पर सीएम योगी ने माहौल बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए. उन्होंने कहा, पर्व और त्यौहार परंपरा के दायरे में ही मनाएं.  पर्व त्यौहारों पर सार्वजनिक उदंडता बर्दाश्त नहीं की जाएगी.  हर घटना के दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जाए और हर हाल में शांति, सुरक्षा और अनुशासन को सुनिश्चित किया जाए. माहौल बिगाड़ने वालों पर जीरो टॉलरेंस.  

यह भी पढ़ें - योगी सरकार जल्द करेगी पेंशन में बढ़ोतरी, एक करोड़ से ज्यादा लाभार्थियों को होगा फायदा

Continue reading on the app

  Sports

क्या लंदन जाने के लिए कोहली ने रखी चार्टर्ड फ्लाइट की डिमांड? विराट का आया रिएक्शन

virat kohli reacts on chartered flight rumours: बीते दिनों कुछ रिपोर्ट्स में यह दावा किया गया था कि विराट कोहली ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु फ्रेंचाइजी से आईपीएल 2026 के दौरान लंदन जाने के लिए चार्टर्ड फ्लाइट की डिमांड रखी है. यह सभी रिपोर्ट्स सिर्फ अफवाह हैं, क्योंकि स्टार बल्लेबाज ने खुद इसे लेकर रिएक्शन दिया है. कोहली ने अपने इंस्टाग्राम पर हंसने वाली इमोजी पोस्ट की हैं, जिससे पता चलता है कि यह महज अफवाह हैं. Sun, 22 Mar 2026 16:16:20 +0530

  Videos
See all

Mathura Farsa Baba Murder Case: फरसा बाबा की मृत्यु पर बोले SSP श्लोक कुमार | Gau Rakshak | UP #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-22T11:03:36+00:00

Punjab-Rajasthan Water Dispute: पानी पर पंजाब-राजस्थान में सियासी संग्राम तेज | Bhagwant Mann #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-22T11:13:47+00:00

"ऐसे प्रयासों के कारण ही जनता उनसे दूर...", Rahul Gandhi के बयान पर बोले CM Devendra Fadnavis #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-22T11:01:43+00:00

Iran Attack on Israel: ईरान के बाद Kim Jong Un पर अटैक करेंगे ट्रम्प? | Trump | Netanyahu #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-22T11:08:18+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers