Buyback Offer: महिंद्रा बीई 6 के खास एडिशन के लिए बायबैक ऑफर, जानें किसे मिलेगा फायदा?
Buyback Offer: भारत की प्रमुख वाहन निर्माता महिंद्रा एड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra) ने अपनी इलेक्ट्रिक एसयूवी महिंद्रा बीई 6 के स्पेशल बैटमैन एडिशन को लेकर एक बड़ा ऐलान किया है। कंपनी ने इस एडिशन की शुरुआती 999 यूनिट्स खरीदने वाले ग्राहकों के लिए आकर्षक बायबैक ऑफर पेश किया है।
शुरुआती ग्राहकों के लिए खास ऑफर
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह बायबैक ऑफर सिर्फ उन ग्राहकों को मिलेगा जिन्होंने इस एसयूवी का पहला बैच खरीदा था। कंपनी की ओर से पात्र ग्राहकों को आधिकारिक पत्र भेजे जा रहे हैं और यह ऑफर पत्र मिलने की तारीख से 30 दिनों तक वैध रहेगा। इस पहल का उद्देश्य शुरुआती ग्राहकों को अतिरिक्त भरोसा और वैल्यू देना है।
दमदार डिजाइन और थीम
Mahindra BE 6 Batman Edition को खास साटिन ब्लैक कलर में तैयार किया गया है, जो इसे एक बोल्ड और प्रीमियम लुक देता है। इसके फ्रंट दरवाजों पर कस्टम Batman डिकल, जबकि रियर पर ‘The Dark Knight’ बैजिंग दी गई है। साथ ही हब कैप्स, फ्रंट फेंडर्स और रियर बंपर पर Batman लोगो भी शामिल किया गया है। इसमें 20-इंच के स्टाइलिश अलॉय व्हील्स दिए गए हैं।
पावरफुल बैटरी और रेंज
इस स्पेशल एडिशन में 79 kWh की बैटरी दी गई है, जो फुल चार्ज पर करीब 683 किलोमीटर (MIDC) की रेंज देती है। बेहतर एफिशिएंसी के लिए इसमें मल्टीपल रीजनरेशन लेवल्स भी दिए गए हैं। एसयूवी में लगा इलेक्ट्रिक मोटर 210 kW की पावर और 380 Nm का टॉर्क जनरेट करता है, जो इसे शानदार परफॉर्मेंस देता है।
कीमत और डिलीवरी
Mahindra BE 6 के Batman Edition की एक्स-शोरूम कीमत 27.79 लाख रुपये रखी गई है। इसकी बुकिंग अगस्त 2025 में शुरू हुई थी, जिसमें ग्राहकों को 001 से 999 तक अपनी पसंद का यूनिक नंबर चुनने का मौका मिला। खास बात यह रही कि इसकी डिलीवरी International Batman Day यानी 20 सितंबर 2025 से शुरू की गई थी।
कुल मिलाकर, यह स्पेशल एडिशन स्टाइल, परफॉर्मेंस और एक्सक्लूसिविटी का शानदार कॉम्बिनेशन पेश करता है।
(मंजू कुमारी)
New Scooter: यामाहा ने पेश किया थ्री-व्हील स्कूटर ट्रायसिटी 300 का नया मॉडल, जानें प्राइस और फीचर्स
New Scooter: जापानी दोपहिया निर्माता यामाहा मोटर कंपनी ने अपने पॉपुलर थ्री-व्हील स्कूटर यामाहा ट्रायसिटी 300 (Yamaha Tricity 300) का नया 2026 मॉडल पेश कर दिया है। खास बात यह है कि यह दुनिया का पहला स्कूटर बन गया है, जिसमें एयरबैग टेक्नोलॉजी दी गई है। यह एडवांस सेफ्टी फीचर ऑटोलिव के सहयोग से तैयार किया गया है।
एयरबैग के साथ नई सुरक्षा
इस स्कूटर के फ्रंट एप्रन में एयरबैग लगाया गया है, जो एडवांस सेंसर की मदद से टक्कर को पहचानता है। फ्रंटल इम्पैक्ट होने पर यह तुरंत खुल जाता है और राइडर को आगे की ओर गिरने से बचाने में मदद करता है। हालांकि टू-व्हीलर्स में एयरबैग पूरी तरह नया नहीं है—Honda Gold Wing Tour में यह पहले से मिलता है—लेकिन स्कूटर सेगमेंट में यह पहली बार पेश किया गया है।
डिजाइन और टेक्नोलॉजी
- Yamaha Tricity 300 को 2026 के लिए नया और ज्यादा आकर्षक लुक दिया गया है। इसमें LED लाइटिंग, नया फ्रंट डिजाइन और स्प्लिट-स्टाइल टेल लैंप शामिल हैं। Milky White, Zen Green और Power Grey जैसे नए कलर ऑप्शन भी दिए गए हैं।
- ब्रेकिंग को बेहतर बनाने के लिए इसमें IMU-बेस्ड ब्रेक कंट्रोल सिस्टम और यूनिफाइड ब्रेकिंग सिस्टम दिया गया है, जो फ्रंट और रियर व्हील्स के बीच ब्रेकिंग को बैलेंस करता है। इसके साथ ही ट्रैक्शन कंट्रोल से मुश्किल रास्तों पर भी बेहतर ग्रिप मिलती है।
फीचर्स और कनेक्टिविटी
स्कूटर में 4.2-इंच TFT डिस्प्ले और 2.8-इंच LCD स्क्रीन के साथ मॉडर्न डिजिटल इंटरफेस दिया गया है। इसमें Garmin नेविगेशन और MyRide ऐप के जरिए स्मार्टफोन कनेक्टिविटी भी मिलती है। अन्य फीचर्स में कीलेस स्टार्ट, स्टोरेज स्पेस, पार्किंग ब्रेक और यामाहा का Leaning Multi-Wheel सिस्टम शामिल है, जो कॉर्नरिंग के दौरान बेहतर बैलेंस देता है।
इंजन और उपलब्धता
इस स्कूटर में 292cc इंजन दिया गया है, जो 28 PS पावर और 28.9 Nm टॉर्क जनरेट करता है। यह 30.3 kmpl का माइलेज देने में सक्षम है। Yamaha Tricity 300 को 2026 में यूरोप में लॉन्च किया जाएगा, जहां ग्राहक एयरबैग और नॉन-एयरबैग दोनों वेरिएंट चुन सकेंगे। फिलहाल भारत में इसके लॉन्च की कोई योजना नहीं है।
(मंजू कुमारी)
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi























