Responsive Scrollable Menu

महाराष्ट्र में धूमधाम से मनाया गया गुड़ी पड़वा, डोंबिवली में 150 फीट की भव्य गुड़ी, नववर्ष स्वागत यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

Gudi Padwa Celebrated in Maharashtra: महाराष्ट्र में हिंदू नववर्ष गुड़ी पड़वा इस बार पूरे उत्साह और पारंपरिक रंग में मनाया गया। सुबह से ही लोगों ने अपने घरों के बाहर गुड़ी स्थापित कर नए साल का स्वागत किया। खासतौर पर ठाणे जिले के डोंबिवली में इस पर्व की अलग ही रौनक देखने को मिली। यहां सड़कों पर पारंपरिक वेशभूषा में लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए और ढोल-ताशों की गूंज के साथ नववर्ष का जश्न मनाया गया। जगह-जगह सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी ने भाग लिया। पूरा माहौल खुशी, उत्साह और श्रद्धा से भरा हुआ नजर आया।

डोंबिवली में 150 फीट ऊंची गुड़ी बनी मुख्य आकर्षण

डोंबिवली के नेहरू मैदान में इस साल 150 फीट ऊंची भव्य गुड़ी ने सभी का ध्यान खींचा। इतनी ऊंची और आकर्षक गुड़ी देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग वहां पहुंचे। इस विशाल गुड़ी को पारंपरिक तरीके से सजाया गया था, जो मराठी संस्कृति और आस्था का प्रतीक बनकर सामने आई।

इस मौके पर महाराष्ट्र भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र चव्हाण ने कहा कि यह भव्य गुड़ी हिंदुत्व और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक है और इसे बड़े गर्व के साथ स्थापित किया गया है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ने का काम करते हैं। 150 फीट ऊंची और भव्य गुड़ी को देखने के लिए और यहाँ फोटो और वीडियो बनाने के लिए  लोगों का हुजूम उमड़ा था।

शोभायात्रा में दिखी देशभक्ति और संस्कृति की झलक

नववर्ष स्वागत यात्रा के दौरान इस बार देशभक्ति की भावना भी साफ नजर आई। शोभायात्रा में ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पर आधारित झांकियां पेश की गईं, जिन्हें लोगों ने खूब सराहा। इसके साथ ही ‘देशभक्ति के विविध रूप’ विषय पर कार्यक्रम और वेशभूषा प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। छोटे बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। पूरे आयोजन में परंपरा, संस्कृति और राष्ट्र भावना का सुंदर मेल देखने को मिला, जिसने डोंबिवली के इस उत्सव को और भी खास बना दिया।

Continue reading on the app

  Sports

सैम करन का आईपीएल से बाहर होना राजस्थान रॉयल्स के लिए क्यों साबित हो सकता है बड़ा झटका? आकाश चोपड़ा ने समझाया

Sam Curran IPL 2026: आकाश चोपड़ा के अनुसार सैम करन की गैरमौजूदगी से राजस्थान रॉयल्स के जीतने के चांस कम हो सकते हैं, क्योंकि टीम को एक बार फिर प्लेइंग इलेवन में नंबर 8 पर एक मजबूत बल्लेबाज न होने की समस्या का सामना करना पड़ सकता है. 'ईएसपीएन क्रिकइंफो' की खबर के अनुसार, ऑलराउंडर सैम करन ग्रोइन इंजरी की वजह से पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. Sat, 21 Mar 2026 18:08:03 +0530

  Videos
See all

EID सभा में Mamata Banerjee का PM Modi पर बड़ा हमला, लगाया वोटिंग अधिकार छीनने का आरोप | TMC | BJP #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-21T13:36:45+00:00

पीएम Narendra Modi ने नन्हे दोस्त संग शेयर की प्यारी तस्वीर #narendramodi #pmhouse #shortsvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-21T13:39:13+00:00

Uttan Nagar News Today: Eid पर छावनी बना उत्तम नगर! Tarun Khatik Case Today #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-21T13:35:22+00:00

जंग के बीच फंसे कई भारतीय नाविक [Indian Seafarers trapped amids US-Iran War] #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-21T13:36:24+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers