Responsive Scrollable Menu

दूतावास की एडवाइजरी: जॉर्डन का हवाई क्षेत्र खुला, नागर‍िक चाहें तो छोड़ सकते हैं देश

नई द‍िल्‍ली, 19 मार्च (आईएएनएस)। म‍िड‍िल ईस्‍ट संघर्ष के बीच जॉर्डन में रह रहे भारतीय नागरिकों और आगंतुकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए दूतावास की ओर से एडवाइजरी जारी की गई है। जॉर्डन का हवाई क्षेत्र खुला हुआ है। नागर‍िक अपने विकल्प का उपयोग कर जॉर्डन छोड़ सकते हैं।

दूतावास की ओर से कहा गया क‍ि पूर्व में जारी एडवाइजरी के अनुसार यह दोहराया जाता है कि जॉर्डन में रह रहे सभी भारतीय नागरिक और आगंतुक सतर्क रहें, अत्यधिक सावधानी बरतें, तथा स्थानीय अधिकारियों की ओर से जारी दिशा-निर्देशों और सुरक्षा सलाहों का पालन करें।

जॉर्डन का हवाई क्षेत्र खुला हुआ है और वाणिज्यिक उड़ानें संचालित हो रही हैं, इसलिए जो भारतीय नागरिक (आगंतुकों सहित) जॉर्डन छोड़ना चाहते हैं, वे अपने विकल्प का उपयोग कर सकते हैं। संबंधित एयरलाइनों या ट्रैवल एजेंट से संपर्क करने के अलावा, अम्मान स्थित क्वीन आलिया अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे की वेबसाइट पर भी अधिक जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

सभी भारतीय नागरिकों और आगंतुकों को स्थानीय मीडिया पर नजर बनाए रखने, नेशनल सेंटर फॉर सिक्योरिटी एंड क्राइसिस मैनेजमेंट तथा समाचार माध्यमों का अनुसरण करने के लिए भी प्रोत्साहित किया जाता है। उन्हें किसी भी संदिग्ध या अज्ञात वस्तु के पास जाने से बचना चाहिए। यदि ऐसी कोई वस्तु दिखाई दे तो आपातकालीन नंबर 911 पर संबंधित अधिकारियों को सूचित करें।

जॉर्डन के नेशनल सेंटर फॉर सिक्योरिटी एंड क्राइसिस मैनेजमेंट की ओर से जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार, जब सायरन बजे और ‘ऑल क्लियर’ सायरन सुनाई न दे तब तक जहां हैं वहीं रहें, घर से बाहर न निकलें और भीड़ में इकट्ठा न हों। यदि आप कार या किसी अन्य परिवहन साधन में हैं तो तुरंत सड़क के किनारे रुकें और अंदर ही रहें। यदि आप बाहर हैं तो तुरंत निकटतम इमारत में जाकर शरण लें। यदि आसपास कोई इमारत नहीं है तो जमीन पर लेट जाएं, अपने हाथों से सिर ढकें और खुले स्थानों से यथासंभव दूर रहें। बिजली बाधित होने के जोखिम से बचने के लिए लिफ्ट का उपयोग न करें। यदि आप घर में हैं तो किसी भी मलबे से बचाव के लिए खिड़कियों से दूर रहें।

भारत सरकार विदेशों में रह रहे भारतीयों की सुरक्षा और कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है। दूतावास जॉर्डन के संबंधित अधिकारियों और भारतीय समुदाय के सदस्यों के साथ निरंतर संपर्क में हैं। आवश्यकता होने पर भारतीय नागरिक और आगंतुक आपातकालीन नंबरों +962-770 422 276 और +962-786 440 990 पर दूतावास से संपर्क कर सकते हैं।

अम्मान स्थित भारतीय दूतावास ने इस चुनौतीपूर्ण समय में सहयोग और अमूल्य सहायता के लिए जॉर्डन के हाशमी राजशाही के संबंधित अधिकारियों के प्रति आभार भी व्यक्त क‍िया।

--आईएएनएस

एवाई/डीकेपी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनावों के बीच कीमती धातुओं में भारी गिरावट, सोने का रेट करीब 7,000 रुपए गिरा तो चांदी 20,000 रुपए से ज्यादा सस्ती

मुंबई, 19 मार्च (आईएएनएस)। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनावों के बीच गुरुवार को कीमती धातुओं में बड़ी गिरावट देखने को मिली। दिन के कारोबार में कीमती धातुओं पर बिकवाली का दबाव देखने को मिला, जिससे मध्य पूर्व में तनाव के उच्च स्तर पर बने रहने के बावजूद एमसीएक्स पर सोना और चांदी दोनों कई हफ्तों के निचले स्तर पर पहुंच गए।

इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के आंकड़ों के मुताबिक, गुरुवार को 999 प्यूरिटी वाला गोल्ड 1,47,889 रुपए प्रति 10 ग्राम के भाव पर पहुंच गया, जबकि इससे पहले बुधवार को 999 प्यूरिटी वाले गोल्ड की कीमत 1,54,879 रुपए थी। यानी एक ही दिन में सोने का भाव 6,990 रुपए गिर गया।

वहीं, अगर चांदी की बात करें तो आईबीजेए के अनुसार, गुरुवार को 999 प्यूरिटी वाली चांदी का भाव 2,29,873 रुपए प्रति किलोग्राम रहा, जो बीते बुधवार को 2,49,907 रुपए प्रति किलोग्राम था। यानी एक ही दिन में चांदी की कीमत 20,034 रुपए प्रति किलो कम हो गई।

ध्यान देने वाली बात है कि आईबीजेए के अनुसार, पिछले एक हफ्ते में ही सोने का दाम 12,000 रुपए से ज्यादा गिर गया है, जबकि चांदी का भाव 38,000 रुपए से ज्यादा सस्ता हो गया है।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर भी सोने और चांदी की कीमतों बड़ी गिरावट देखने को मिली। खबर लिखे जाने तक (शाम करीब 6.36 बजे) अप्रैल डिलीवरी वाला सोना 6.87 प्रतिशत यानी 10,509 रुपए गिरकर 1,42,516 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार करता नजर आया। वहीं मई डिलीवरी वाली चांदी 11.94 प्रतिशत यानी 30,297 रुपए गिरकर 2,23,400 रुपए प्रति किलो पर ट्रेड करती नजर आई।

गुरुवार को 2 अप्रैल की डिलीवरी वाला सोना 1,51,941 रुपए खुलने के बाद एक समय 1,52,449 रुपए के उच्चतम स्तर तो एक समय 1,41,121 रुपए प्रति 10 ग्राम के दिन के निम्नतम स्तर तक पहुंच गया, जो फरवरी की शुरुआत के बाद का सबसे निचला स्तर है।

वहीं, 5 मई की डिलीवरी वाली चांदी 2,45,000 रुपए पर खुलने के बाद एक समय 2,45,674 रुपए के दिन के उच्चतम स्तर तो एक समय 2,14,212 रुपए प्रति किलो के दिन के निम्नतम स्तर तक पहुंच गई थी।

आज की गिरावट के साथ, सफेद धातु की इस महीने की अब तक की गिरावट 20 प्रतिशत से ज्यादा बढ़ गई है, जिससे यह लगातार दूसरे महीने गिरावट की ओर अग्रसर है।

विशेषज्ञों के अनुसार, पश्चिम एशिया में बढ़ते तनावों के चलते वैश्विक बाजार में अस्थिरता के बीच पिछले कुछ समय से सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है।

विशेषज्ञों का कहना है कि अमेरिका-ईरान युद्ध की खबरों, अमेरिकी डॉलर की दर और तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव से माहौल अस्थिर बना हुआ है, जिसका असर कीमती धातुओं पर देखने को मिल रहा है।

--आईएएनएस

डीबीपी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026 में उतरने वाले हैं युवराज सिंह के ये 7 चेले, गेंदबाजों पर भारी पड़ेंगे अकेले

अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल के करियर पर टीम इंडिया के दिग्गज ऑलराउंडर युवराज सिंह का बड़ा असर रहा है. मगर IPL 2026 में सिर्फ ये दो ही नहीं, बल्कि 7 ऐसे खिलाड़ी उतरने वाले हैं, जिन्हें पिछले कुछ वक्त में युवराज ने गाइड किया है. Thu, 19 Mar 2026 20:39:07 +0530

  Videos
See all

Khabardar: South Pars पर हमले के बाद ईरान के विदेश मंत्री Abbas Araghchi ने बड़ी धमकी दी | Iran War #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-19T15:09:56+00:00

Iran Isreal war impact on crude oil: जंग से कच्चे तेल में भयंकर उबाल ! | Trump | Mojtaba khamenei #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-19T15:06:38+00:00

खंभे से बांधकर महिला की पिटाई | #madhubani #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-19T15:07:50+00:00

US-Israel-Iran War News: अमेरिका में दिखे ईरानी ड्रोन?, मचा हाहाकार | Drone | Aaj Tak LIVE #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-19T15:07:46+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers