44 साल पहले बॉलीवुड की इस फिल्म ने कमाए थे 100 करोड़, सिनेमाघरों में चली थी 135 हफ्ते
First Indian Movie collect 100 Crore at Box Office: जब बॉलीवुड और साउथ की बड़े बजट की मूवी सिनेमाघरों में रिलीज होती है तो उसकी कमाई को लेकर प्रिडिक्शन शुरू हो जाते हैं कि फलां फिल्म 200 करोड या 500 करोड़ की कमाई करेगी. 'धुरंधर द रिवेंज' (Dhurandhar: The Revenge) और 'उस्ताद भगत सिंह' (Ustaad Bhagat Singh) उन्हीं फिल्में में से हैं, जिनकों लेकर आज बड़े-बड़े अनुमान लागए जा रहे हैं.
इसी के साथ अस्सी के दशक की एक पुरानी फिल्म की याद फिर ताजा हो गई है, जिसने अपने दौर में कमाई के मामले में अच्छी-अच्छी फिल्मों को बॉक्स ऑफिस पर पछाड़ दिया था. बहरहाल अगर आप उस फिल्म के बारे में नहीं जानते हैं तो चिंता न करें हम यहां पर बताएंगे कि 44 साल पहले एक इंडियन फिल्म ने 100 करोड़ की कमाई कर इतिहास बना दिया था. उस समय यह किसी चमत्कार से कम नहीं था.
100 करोड़ कमाने वाली पहली फिल्म कौन सी थी
70- 80 के दशक में बॉलीवुड के सुपरस्टार मिथुन चक्रवर्ती (Mithun Chakraborty) कई हिट फिल्म दे चुके थे. हालांकि जब उनकी डिस्को डांसर (Disco Dancer) फिल्म रिलीज थी तो उसका अलग ही क्रेज था. दुनियाभर में जिस फिल्म ने 100 करोड़ रुपये की कमाई कर इतिहास रचा था वो फिल्म डिस्को डांसर ही थी. उस जमाने में इसका रिकॉर्ड तोड़ना आसाना नहीं था क्योंकि उस समय हिट फिल्म भी 25-30 करोड़ भी मुश्किल में कमा पाती थी. लेकिन मिथुन की डिस्को डांसर के पास ये रिकॉर्ड 10 साल से ज्यादा तक रहा था. जब 1994 में सलमान खान (Salman Khan) की 'हम आपके हैं कौन' रिलीज हुई थी तब डिस्को डांसर का रिकॉर्ड टूटा था. इस फिल्म ने दुनियाभर में 128 करोड़ का कलेक्शन किया था.
आपको बता दें कि उस समय न तो सोशल मीडिया था और न ही आज की तरह बड़ी मार्केटिंग (Marketing) होती थी फिर भी यह फिल्म लोगों के दिलों में बस गई. खास बात यह रही कि फिल्म को विदेश में, खासकर रूस में जबरदस्त प्यार मिला, जिससे इसकी कमाई बहुत ज्यादा बढ़ गई.
135 हफ्तों तक चली सिनेमाघरों में
इस फिल्म की सबसे बड़ी खासियत यह थी कि यह लंबे समय तक सिनेमाघरों में चलती रही. यह फिल्म करीब 135 हफ्तों तक थिएटर में लगी रही. आज के समय में जहां फिल्में कुछ हफ्तों में ही हट जाती हैं, वहां इतने लंबे समय तक चलना अपने आप में बड़ा रिकॉर्ड है.
ये भी पढ़ें: 'मुझे नहीं पता था मैं बड़े साहब हूं', Danish Iqbal ने दाऊद का रोल करने को लेकर कही ये बात
आज की फिल्मों से कितना अलग था दौर
आज के समय में फिल्में बड़े बजट, बड़े स्टार और भारी प्रमोशन के साथ रिलीज होती हैं और ओपनिंग डे पर ही 100-200 करोड़ कमाने की बात होती है लेकिन पहले ऐसा नहीं था. 1980 के दशक में फिल्मों की कमाई धीरे-धीरे बढ़ती थी. उस समय 1-2 करोड़ कमाना भी बड़ी बात होती थी.
बदल गया है बॉक्स ऑफिस का खेल
अब फिल्म इंडस्ट्री पूरी तरह बदल चुकी है. मल्टीप्लेक्स (Multiplex), एडवांस बुकिंग (Advance Booking) और ग्लोबल रिलीज (Global Release) जैसी चीजें आम हो गई हैं.
पहले जहां एक फिल्म धीरे-धीरे चलकर हिट होती थी, वहीं अब ओपनिंग डे (Opening Day) ही तय कर देता है कि फिल्म हिट है या नहीं. यही कारण है कि 'धुरंधर 2' जैसी फिल्मों पर शुरुआत से ही नजर बनी रहती है.
2000 के दशक में गजनी ने कमाए 100 करोड़
आपको बता दें कि आमिर खान (Aamir Khan) की फिल्म गजनी (Ghajini) 2000 के दशक की पहली ऐसी फिल्म थी, जिसने घरेलू बॉक्स ऑफिस (Domestic Box Office) पर 100 करोड़ रुपये की कमाई की थी. कन्फ्यूजन दूर करने के लिए यह समझना जरूरी है कि डिस्को डांसर आज से 44 साल पहले दुनिया भर यानी वर्ल्डवाइड (Worldwide) 100 करोड़ कमाने वाली पहली भारतीय फिल्म थी. वहीं 'हम आपके हैं कौन' 90 के दशक की पहली ऐसी फिल्म बनी, जिसने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ का आंकड़ा पार किया था.
ये भी पढ़ें: 4 साल की उम्र में आत्माओं से बात करती थीं ये एक्ट्रेस, खुद किया था चौंकाने वाला खुलासा
"संजू सैमसन राजस्थान रॉयल्स का चेहरा...", IPL 2026 से पहले फाफ डु प्लेसिस ने कह दी ये बड़ी बात
IPL 2026: आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से होगी. जोरो-शोरो से टूर्नामेंट की तैयारियां चल रही है. पिछले सीजन से इस बार सभी 10 टीमों के स्क्वाड में ज्यादा बदलाव नहीं नहीं आएगा, लेकिन आईपीएल 2026 का एक बदलाव जिसपर सभी की नजरें रहने वाली है. वो है संजू सैमसन का राजस्थान रॉयल्स छोड़ चेन्नई सुपर किंग्स में जाना है. अब इसपर साउथ अफ्रीका के पूर्व दिग्गज फाफ डु प्लेसिस का रिएक्शन सामने आया है, जिसमें उन्होंने इसे राजस्थान रॉयल्स के लिए नुकसान बताया है.
संजू सैमसन को लेकर फाफ डु प्लेसिस ने कही बड़ी बात
फाफ डु प्लेसिस ने आईपीएल 2026 शुरू होने से कुछ दिन पहले जियो हॉटस्टार के साथ बातचीत करते हुए कहा कि अगर हम सभी आईपीएस टीमों को देखें तो ज्यादातर टीमों के पास एक ऐसा खिलाड़ी जरूर है, जो उनके लिए पिछले काफी सालों से खेल रहा है. इन प्लेयर्स में एमएस धोनी, रोहित शर्मा और विराट कोहली का नाम शामिल हैं, जिनकी टीम का नाम लेते ही सबसे पहले उनका चेहरा सामने आता है. संजू सैमसन इसी तरह से राजस्थान रॉयल्स का चेहरा थे. उनके जाने से राजस्थान रॉयल्स को नुकसान होगा. संजू भले ही नए पीढ़ी के खिलाड़ी हैं, लेकिन वो राजस्थान टीम का चेहरा बन गए थे. इसलिए मुझे लगता है कि उनके जाने के बाद राजस्थान रॉयल्स के लिए फैंस को जोड़े रखना आसान नहीं होने वाला है.
संजू सैमसन के जाने से यशस्वी जायसवाल पर होगा दवाब - डु प्लेसिस
राजस्थान रॉयल्स को लेकर फाफ डु प्लेसिस ने आगे कहा कि संजू सैमसन के जाने के बाद सबसे ज्यादा दवाब यशस्वी जायसवाल पर पड़ेगा, जो उनके रहते हुए अपना स्वाभाविक गेम खेलते थे, लेकिन अब यशस्वी के लिए ऐसा करना आसान नहीं होने वाला है. उन्हें अब जिम्मेदारी से खेलने होगा, जो उनके लिए आसान नहीं होगा.
राजस्थान रॉयल्स ने रियान पराग को बनाया कप्तान
संजू सैमसन के जाने के बाद आईपीएल 2026 सीजन शुरू होने से पहले राजस्थान रॉयल्स ने रियान पराग को टीम का कप्तान बनाया है. पराग ने पिछले साल भी संजू की गैरमौजूदगी में शुरुआती सीजन में टीम की कप्तानी की थी. उनकी कप्तानी में RR का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था. अब रियान पराग नियमित कप्तान बन गए हैं. राजस्थान ने अपनी पहली व एकमात्र आईपीएल ट्रॉफी 2008 में शेन वॉर्न की कप्तानी में जीती थी. ऐसे में अब पराग की जिम्मेदारी टीम को दूसरी ट्रॉफी दिलाने पर होगी. अब देखने वाली बात होगी कि उनकी कप्तानी में राजस्थान रॉयल्स का प्रदर्शन कैसा रहता है.
आईपीएल 2026 के लिए राजस्थान रॉयल्स का स्क्वाड
वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल, अमन राव पेराला, शिम्रोन हेटमायर, शुभम दुबे, ध्रुव जुरेल, डोनोवन फरेरा, लुआन-ड्रे प्रिटोरियस, रवि सिंह, रवींद्र जड़ेजा, रियान पराग, सैम कुरेन, एडम मिल्ने, ब्रिजेश शर्मा, जोफ्रा आर्चर, कुलदीप सेन, क्वेना मफाका, नंद्रे बर्गर, रवि बिश्नोई, संदीप शर्मा, सुशांत मिश्रा, तुषार देशपांडे, विग्नेश पुथुर, यश राज पुंजा, युद्धवीर सिंह चरक
आईपीएल 2026 में 30 मार्च को अपना पहला मैच खेलेगी राजस्थान रॉयल्स
आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स की अपना पहला मैच 30 मार्च को खेलने उतरेगी. राजस्थान रॉयल्स का सामना चेन्नई सुपर किंग्स से होगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला गुवाहाटी के बारासापारा स्टेडियम में खेला जाएगा. इसके बाद 4 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स के दूसरे मैच में गुजरात टाइटंस से भिड़ंत होगी. यह मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा.
30 मार्च - राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स, बारासापारा स्टेडियम
4 अप्रैल - गुजरात टाइटंस बनाम राजस्थान रॉयल्स, नरेंद्र मोदी स्टेडियम
7 अप्रैल - राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस, बारासापारा स्टेडियम
10 अप्रैल - राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, बारासापारा स्टेडियम
यह भी पढ़ें: IPL 2026 की शुरुआत से पहले जानिए कि किन 5 धुरंधर खिलाड़ियों पर रहेगी दुनियाभर के फैंस की नजर, बल्ले से मचाएंगे तबाही
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation



















