Responsive Scrollable Menu

युद्ध समाप्त होगा या जारी रहेगा, फैसला ट्रंप ही करेंगे : अमेरिकी रक्षा मंत्री हेगसेथ

वाशिंगटन, 19 मार्च (आईएएनएस)। ईरान पर एयर स्ट्राइक पर अमेरिकी डिफेंस सेक्रेटरी पीट हेगसेथ ने प्रेस ब्रीफिंग में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के फैसले से रूबरू कराया। उन्होंने इस संघर्ष में मारे गए अमेरिकी सैनिकों को श्रद्धांजलि देते हुए पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना जताई। ईरान युद्ध खत्म करने के लिए किसी ‘टाइम फ्रेम’ की बात को दरकिनार किया, साथ ही दावा किया कि जो शुरू किया है उसे अधूरा नहीं छोड़ा जाएगा।

हेगसेथ ने यह भी कहा कि युद्ध कब खत्म होगा, इसका फैसला केवल राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ही करेंगे। हेगसेथ ने पत्रकारों से कहा, “हम कोई पक्का टाइम फ्रेम तय नहीं करना चाहेंगे,” और कहा कि “हम काफी हद तक सही रास्ते पर हैं” और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ही तय करेंगे कि कब रुकना है।

“जब हम कह देंगे कि हमने जो टास्क लिया था उसे पूरा कर लिया है तो वो (ट्रंप) अपनी मर्जी के मुताबिक फैसला सुना देंगे।’”

हेगसेथ ने मारे गए सैनिकों के परिवारों से मुलाकात का ब्योरा देते हुए कहा, युद्ध में शहीद हुए अमेरिकी सैनिकों के परिवारों ने सरकार से अपील की है कि इस लड़ाई को अधूरा न छोड़ा जाए और मिशन पूरा किया जाए। जब शहीद सैनिकों के पार्थिव शरीर डोवर एयर फोर्स बेस पर पहुंचे, तो वहां मौजूद पीड़ित परिवारों ने कहा कि इसे खत्म करो। उनकी कुर्बानी का सम्मान करें। डगमगाएं मत। जब तक काम पूरा न हो जाए, रुकिए मत। मेरा और राष्ट्रपति का जवाब आसान था, बेशक हम इसे खत्म करेंगे। हम उनकी कुर्बानी का सम्मान करेंगे।”

उन्होंने उन छह यूएस सर्विस सदस्यों के परिवारों से बात की, जिनकी मौत इराक के ऊपर एक मिलिट्री रिफ्यूलिंग एयरक्राफ्ट के क्रैश होने से हुई थी।

अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने ईरान की तुलना हमास से की। उन्होंने कहा, ईरान ने सुरंगों, रॉकेट, मिसाइल और ड्रोन पर भारी पैसा खर्च किया है। अमेरिकी सेना इन सबको पूरी ताकत से निशाना बना रही है, जैसा दुनिया की कोई दूसरी सेना नहीं कर सकती। ठीक वैसे ही जैसे हमास ने किया था।

हेगसेथ ने आगे कहा, अब तक अमेरिका, ईरान में 7,000 से ज्यादा ठिकानों पर हमला कर चुका है। यह कोई बढ़ा-चढ़ाकर नहीं किया गया है। यह हमले सटीक थे। गुरुवार को अब तक का सबसे बड़ा हमला किया जाएगा, जैसा कि एक दिन पहले भी हुआ था।

उन्होंने कहा कि ईरान की नई बैलिस्टिक मिसाइल बनाने की काबिलियत को शायद सबसे ज्यादा झटका लगा है और लड़ाई शुरू होने के बाद से उनकी काबिलियत में 90 फीसदी गिरावट आई है। दावा किया, यूएवी (अनमैन्ड एरियल व्हीकल), या यूं कहें कि कामिकेज ड्रोन, 90 फीसदी कम हो गए हैं।

अमेरिका के रक्षा मंत्री के अनुसार, “हमारी ताकत लगातार बढ़ रही है, जबकि ईरान की ताकत कमजोर हो रही है। हमने ईरान की एयर डिफेंस सिस्टम को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया है।

--आईएएनएस

केआर/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

44 साल पहले बॉलीवुड की इस फिल्म ने कमाए थे 100 करोड़, सिनेमाघरों में चली थी 135 हफ्ते

First Indian Movie collect 100 Crore at Box Office: जब बॉलीवुड और साउथ की बड़े बजट की मूवी सिनेमाघरों में रिलीज होती है तो उसकी कमाई को लेकर प्रिडिक्शन शुरू हो जाते हैं कि फलां फिल्म 200 करोड या 500 करोड़ की कमाई करेगी. 'धुरंधर द रिवेंज' (Dhurandhar: The Revenge) और 'उस्ताद भगत सिंह' (Ustaad Bhagat Singh) उन्हीं फिल्में में से हैं, जिनकों लेकर आज बड़े-बड़े अनुमान लागए जा रहे हैं.

इसी के साथ अस्सी के दशक की एक पुरानी फिल्म की याद फिर ताजा हो गई है, जिसने अपने दौर में कमाई के मामले में अच्छी-अच्छी फिल्मों को बॉक्स ऑफिस पर पछाड़ दिया था. बहरहाल अगर आप उस फिल्म के बारे में नहीं जानते हैं तो चिंता न करें हम यहां पर बताएंगे कि 44 साल पहले एक इंडियन फिल्म ने 100 करोड़ की कमाई कर इतिहास बना दिया था. उस समय यह किसी चमत्कार से कम नहीं था.

100 करोड़ कमाने वाली पहली फिल्म कौन सी थी

70- 80 के दशक में बॉलीवुड के सुपरस्टार मिथुन चक्रवर्ती (Mithun Chakraborty) कई हिट फिल्म दे चुके थे. हालांकि जब उनकी डिस्को डांसर (Disco Dancer) फिल्म रिलीज थी तो उसका अलग ही क्रेज था. दुनियाभर में जिस फिल्म ने 100 करोड़ रुपये की कमाई कर इतिहास रचा था वो फिल्म डिस्को डांसर ही थी. उस जमाने में इसका रिकॉर्ड तोड़ना आसाना नहीं था क्योंकि उस समय हिट फिल्म भी 25-30 करोड़ भी मुश्किल में कमा पाती थी. लेकिन मिथुन की डिस्को डांसर के पास ये रिकॉर्ड 10 साल से ज्यादा तक रहा था. जब 1994 में सलमान खान (Salman Khan) की 'हम आपके हैं कौन' रिलीज हुई थी तब डिस्को डांसर का रिकॉर्ड टूटा था. इस फिल्म ने दुनियाभर में 128 करोड़ का कलेक्शन किया था.  

आपको बता दें कि उस समय न तो सोशल मीडिया था और न ही आज की तरह बड़ी मार्केटिंग (Marketing) होती थी फिर भी यह फिल्म लोगों के दिलों में बस गई. खास बात यह रही कि फिल्म को विदेश में, खासकर रूस में जबरदस्त प्यार मिला, जिससे इसकी कमाई बहुत ज्यादा बढ़ गई.

135 हफ्तों तक चली सिनेमाघरों में

इस फिल्म की सबसे बड़ी खासियत यह थी कि यह लंबे समय तक सिनेमाघरों में चलती रही. यह फिल्म करीब 135 हफ्तों तक थिएटर में लगी रही. आज के समय में जहां फिल्में कुछ हफ्तों में ही हट जाती हैं, वहां इतने लंबे समय तक चलना अपने आप में बड़ा रिकॉर्ड है.

ये भी पढ़ें: 'मुझे नहीं पता था मैं बड़े साहब हूं', Danish Iqbal ने दाऊद का रोल करने को लेकर कही ये बात

आज की फिल्मों से कितना अलग था दौर

आज के समय में फिल्में बड़े बजट, बड़े स्टार और भारी प्रमोशन के साथ रिलीज होती हैं और ओपनिंग डे पर ही 100-200 करोड़ कमाने की बात होती है लेकिन पहले ऐसा नहीं था. 1980 के दशक में फिल्मों की कमाई धीरे-धीरे बढ़ती थी. उस समय 1-2 करोड़ कमाना भी बड़ी बात होती थी. 

बदल गया है बॉक्स ऑफिस का खेल

अब फिल्म इंडस्ट्री पूरी तरह बदल चुकी है. मल्टीप्लेक्स (Multiplex), एडवांस बुकिंग (Advance Booking) और ग्लोबल रिलीज (Global Release) जैसी चीजें आम हो गई हैं.

पहले जहां एक फिल्म धीरे-धीरे चलकर हिट होती थी, वहीं अब ओपनिंग डे (Opening Day) ही तय कर देता है कि फिल्म हिट है या नहीं. यही कारण है कि 'धुरंधर 2' जैसी फिल्मों पर शुरुआत से ही नजर बनी रहती है.

2000 के दशक में गजनी ने कमाए 100 करोड़

आपको बता दें कि आमिर खान (Aamir Khan) की फिल्म गजनी (Ghajini) 2000 के दशक की पहली ऐसी फिल्म थी, जिसने घरेलू बॉक्स ऑफिस (Domestic Box Office) पर 100 करोड़ रुपये की कमाई की थी. कन्फ्यूजन दूर करने के लिए यह समझना जरूरी है कि डिस्को डांसर आज से 44 साल पहले दुनिया भर यानी वर्ल्डवाइड (Worldwide) 100 करोड़ कमाने वाली पहली भारतीय फिल्म थी. वहीं 'हम आपके हैं कौन' 90 के दशक की पहली ऐसी फिल्म बनी, जिसने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ का आंकड़ा पार किया था.

 

ये भी पढ़ें: 4 साल की उम्र में आत्माओं से बात करती थीं ये एक्ट्रेस, खुद किया था चौंकाने वाला खुलासा

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026: KKR को बड़ा झटका, मुस्तफिजुर रहमान और हर्षित राणा के बाद अब ये तूफानी गेंदबाज टीम से बाहर

IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को बड़ा झटका लगा है। पहले मुस्तफिजुर रहमान उसके बाद हर्षित राणा और अब एक और तूफानी गेंदबाज टीम से बाहर हो गया है। KKR को लगातार तीसरा झटका लग चुका है। Sat, 21 Mar 2026 18:27:59 +0530

  Videos
See all

जंग के बीच फंसे कई भारतीय नाविक [Indian Seafarers trapped amids US-Iran War] #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-21T13:36:24+00:00

Uttan Nagar News Today: Eid पर छावनी बना उत्तम नगर! Tarun Khatik Case Today #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-21T13:35:22+00:00

EID सभा में Mamata Banerjee का PM Modi पर बड़ा हमला, लगाया वोटिंग अधिकार छीनने का आरोप | TMC | BJP #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-21T13:36:45+00:00

पीएम Narendra Modi ने नन्हे दोस्त संग शेयर की प्यारी तस्वीर #narendramodi #pmhouse #shortsvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-21T13:39:13+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers