11 बार बांटे बोनस शेयर, 100 शेयर के अब बन गए 86497 शेयर, रिकॉर्ड ऊंचाई पर दाम
संवर्धन मदरसन इंटरनेशनल के शेयर 9% से अधिक की तेजी के साथ रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गए हैं। पहली तिमाही में कंपनी का मुनाफा भी दोगुना हो गया है। कंपनी ने अपने शेयरधारकों को 11 बार बोनस शेयर बांटे हैं।
दिल्ली-NCR में अगले 3 घंटों में होगी तेज बारिश, जानें वीकेंड पर कैसा रहेगा मौसम का मिजाज
Delhi NCR Weather: दिल्ली-NCR में पिछले कई दिनों से बारिश का दौर जारी है. आज सुबह से ही रुक-रुककर बारिश हो रही है. इतना ही नहीं दिल्ली-NCR में IMD ने अगले 3 घंटों में तेज बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है.
दिल्ली-NCR में कुछ देर में शुरू होगी तेज बारिश
दिल्ली-NCR के ज्यादातर इलाकों के लिए मौसम विभाग ने तेज बारिश की चेतवानी जारी की है. आपको बता दें कि दिल्ली, नोएडा समेत ज्यादातर इलाकों में सुबह से ही बारिश हो रही है. सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं और रुक-रुकरुक कर बारिश हो रहा है. मौसम विभाग ने तेज बारिश का अलर्ट भी जारी किया है. ऐसे में दिल्लीवासियों को सावधान रहने की जरूरत है. घर से निकलने से पहले एक बार IMD का अलर्ट जरूर देख लें.
ये भी पढ़ें: सावधान! दिल्ली-NCR में लगातार 7 दिन होगी बारिश, IMD ने जारी किया अपडेट
दिल्ली में बारिश के कारण सड़के हुए लबालब
दिल्ली-NCR में लगातार हो रही बारिश के कारण कई सड़कों पर जलभराव की स्थिति पैदा हो गई, जिस कारण लोगों भीषण जाम में फंस गए. लोगों को ऑफिस, बच्चों को स्कूल जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. दिल्लीवासियों को वीकेंड पर भी बारिश से राहत नहीं मिलेगी. IMD के मुताबिक दिल्ली-NCR में शनिवार और रविवार को भी बारिश पड़ेगी. शनिवार के दिन आमतौर पर आसमान में बादल छाए रहेंगे. सुबह से दोपहर के बीच कुछ जगहों पर बहुत हल्की से हल्की बारिश हो सकती है. शाम या रात के समय कई जगहों पर फिर से बहुत हल्की से हल्की बारिश होने की संभावना है. वहीं, IMD के मुताबिक रविवार के दिन आमतौर पर आसमान में बादल छाए रहेंगे. सुबह से लेकर दोपहर से पहले तक बहुत हल्की बारिश की संभावना है. शाम के समय भी बहुत हल्की से हल्की बारिश हो सकती है.
दिल्ली समेत इन राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने दिल्ली के साथ-साथ हरियाणा, पूर्वी उत्तर प्रदेश, झारखंड,चंडीगढ़, उत्तराखंड, पश्चिमी मध्य प्रदेश , असम, बिहार, छत्तीसगढ़, मध्य महाराष्ट्र, और मेघालय,अरुणाचल प्रदेश, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, लक्षद्वीप, नागालैंड, मणिपुर, मिज़ोरम और त्रिपुरा, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में कुछ जगहों पर IMD ने भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Hindustan
News Nation









