Responsive Scrollable Menu

Gautam Gambhir: गौतम गंभीर क्यों और किसके खिलाफ पहुंचे हाई कोर्ट? 2.5 करोड़ का हर्जाना भी मांगा

Gautam Gambhir Court case: टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर अब मैदान के बाहर एक नई लड़ाई लड़ रहे हैं। डिजिटल दुनिया में उनके नाम, चेहरे और आवाज के गलत इस्तेमाल के खिलाफ उन्होंने दिल्ली हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। मामला एआई से बने फर्जी वीडियो, डीपफेक और बिना अनुमति कमाई से जुड़ा है।

गौतम गंभीर ने दिल्ली हाई कोर्ट में सिविल सूट दायर किया है, जिसमें उन्होंने अपनी पर्सनैलिटी और पब्लिसिटी राइट्स की सुरक्षा की मांग की है। यह केस 2026 में दर्ज हुआ है और इसमें 16 पक्षों को शामिल किया गया है। इसमें सोशल मीडिया अकाउंट्स, ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म और टेक कंपनियां भी शामिल हैं।

गंभीर की लीगल टीम के मुताबिक, 2025 के आखिर से उनके नाम पर फर्जी कंटेंट तेजी से बढ़ा। इंस्टाग्राम, एक्स (ट्विटर), यूट्यूब और फेसबुक पर ऐसे कई वीडियो वायरल हुए, जिनमें AI तकनीक से उनका चेहरा और आवाज बनाकर गलत बयान दिखाए गए। एक फर्जी रेजिग्नेशन वीडियो को 29 लाख से ज्यादा बार देखा गया, जबकि एक और वीडियो में उन्हें सीनियर खिलाड़ियों पर टिप्पणी करते दिखाया गया, जिसे 17 लाख व्यूज मिले।

मामला सिर्फ सोशल मीडिया तक सीमित नहीं रहा। अमेजन और फ्लिपकार्ट जैसे प्लेटफॉर्म पर भी उनके नाम और फोटो का इस्तेमाल कर बिना अनुमति पोस्टर और मर्चेंडाइज बेचे जा रहे थे। गंभीर ने इसे सीधे तौर पर “अनऑथराइज्ड कमर्शियल एक्सप्लॉइटेशन” बताया है।

इस केस में Meta Platforms, X Corp और Google (यूट्यूब) जैसे प्लेटफॉर्म्स को भी पक्ष बनाया गया है। साथ ही इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय और दूरसंचार विभाग को भी शामिल किया गया है, ताकि कोर्ट के आदेशों को लागू कराया जा सके।

कानूनी रूप से यह मामला कॉपीराइट एक्ट 1957, ट्रेडमार्क्स एक्ट 1999 और कमर्शियल कोर्ट एक्ट 2015 के तहत दायर किया गया है। गंभीर ने 2.5 करोड़ रुपये के हर्जाने की मांग भी की है, साथ ही सभी फर्जी कंटेंट हटाने और भविष्य में रोक लगाने की अपील की है।

गंभीर ने साफ कहा कि मेरी पहचान, मेरा नाम, चेहरा और आवाज, का गलत इस्तेमाल किया गया। यह सिर्फ निजी मामला नहीं है, बल्कि कानून और गरिमा का सवाल है, खासकर AI के इस दौर में। उन्होंने कोर्ट से यह भी मांग की है कि बिना लिखित अनुमति कोई भी उनके नाम, आवाज या छवि का इस्तेमाल न कर सके, चाहे वह AI, डीपफेक या फेस-स्वैप तकनीक से ही क्यों न हो। साथ ही, तुरंत सभी फर्जी कंटेंट हटाने के लिए अंतरिम आदेश की मांग भी की गई है।

यह मामला साफ दिखाता है कि AI के दौर में सेलिब्रिटीज की पहचान कितनी असुरक्षित हो गई है और अब इस पर कानूनी लड़ाई तेज होने वाली है।

Continue reading on the app

T20 World cup: टी20 वर्ल्ड कप खत्म होते ही दिग्गज ने छोड़ी कप्तानी, इस साल 10 हजार इंटरनेशनल रन किए थे पूरे

T20 World cup 2026:आयरलैंड क्रिकेट में बड़ा बदलाव देखने को मिला। टीम के अनुभवी बल्लेबाज़ पॉल स्टर्लिंगने टी20 कप्तानी छोड़ने का फैसला कर लिया। 35 साल के स्टर्लिंग ने खुद कहा कि अब नई शुरुआत का सही समय है।

स्टर्लिंग को 2023 में व्हाइट-बॉल कप्तान बनाया गया था और उन्होंने इस साल श्रीलंका में हुए टी20 वर्ल्ड कप में भी टीम की अगुआई की थी। हालांकि, टूर्नामेंट के दौरान चोट की वजह से उनका सफर बीच में ही खत्म हो गया था। इसके बावजूद,उनकी कप्तानी और योगदान को टीम में काफी अहम माना जाता।

स्टर्लिंग ने टी20 टीम की कप्तानी छोड़ी
क्रिकेट आयरलैंड ने साफ किया है कि स्टर्लिंग टी20 टीम का हिस्सा बने रहेंगे और वनडे टीम की कप्तानी जारी रखेंगे। यानी उनकी भूमिका खत्म नहीं हुई, बल्कि अब वह बिना कप्तानी के दबाव के अपने खेल पर ज्यादा ध्यान दे सकेंगे।

काफी सोचने के बाद ये निर्णय लिया: स्टर्लिंग
स्टर्लिंग ने अपने बयान में कहा कि यह फैसला उन्होंने काफी सोचने-समझने के बाद लिया है। उन्होंने कहा,'अपने देश की कप्तानी करना मेरे लिए गर्व की बात रही है। यह एक बड़ी जिम्मेदारी होती है और मुझे जो भरोसा और सपोर्ट मिला, उसके लिए मैं बेहद आभारी हूं।' उन्होंने टीम के साथियों, कोचिंग स्टाफ और फैंस का भी शुक्रिया अदा किया।

इस साल की शुरुआत में स्टर्लिंग ने एक बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम किया था। वह 10 हजार अंतरराष्ट्रीय रन बनाने वाले पहले आयरिश खिलाड़ी बने। ऐसे में उनका अनुभव टीम के लिए आगे भी बेहद अहम रहेगा।

वनडे टीम की कप्तानी करते रहेंगे
कप्तानी छोड़ने के फैसले पर स्टर्लिंग ने साफ किया कि वह अभी भी पूरी तरह टीम के लिए समर्पित हैं। उन्होंने कहा, 'मेरे अंदर अभी भी काफी क्रिकेट बाकी है और मैं अपने खेल को और बेहतर करना चाहता हूं। मुझे लगता है कि यह फैसला मुझे मैदान पर बेहतर प्रदर्शन करने में मदद करेगा।'

साथ ही उन्होंने नए कप्तान को लेकर भी सकारात्मक रुख दिखाया। स्टर्लिंग ने कहा कि जो भी अगला कप्तान बनेगा, उसे उनका पूरा समर्थन मिलेगा और वह टीम को आगे बढ़ाने में साथ काम करेंगे।

क्रिकेट आयरलैंड के हाई परफॉर्मेंस डायरेक्टर ग्रीम वेस्ट ने भी स्टर्लिंग की तारीफ की। उन्होंने उन्हें शानदार लीडर बताया और कहा कि उनकी कप्तानी में टीम ने अच्छा प्रदर्शन किया। उन्होंने यह भी बताया कि अब नया कप्तान जून में भारत के खिलाफ सीरीज से अपनी जिम्मेदारी संभाल सकता है। फिलहाल टीम का फोकस वनडे वर्ल्ड कप क्वालिफिकेशन पर है, जहां स्टर्लिंग कप्तान बने रहेंगे। वहीं टी20 टीम 2028 वर्ल्ड कप के लिए पहले ही क्वालिफाई कर चुकी है, जिससे नए कप्तान को टीम को अपने तरीके से तैयार करने का मौका मिलेगा।

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026: अभिषेक शर्मा को लेकर अनिल कुंबले का बड़ा बयान, इस दिग्गज से कर दी तुलना, कहा- हर गेंद को छक्का...

IPL 2026: टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी अनिल कुंबले ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 2026 सीजन से पहले अभिषेक शर्मा की विस्फोटक बल्लेबाजी शैली की जमकर तारीफ की। उन्होंने अभिषेक की तुलना टीम इंडिया के धाकड़ खिलाड़ी से की है Thu, 19 Mar 2026 19:36:38 +0530

  Videos
See all

Expiry date on Egg : अंडों पर लिखा जाएगा एक्सपायरी डेट, UP Government ने लिया बड़ा फैसला | Lucknow #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-19T14:10:25+00:00

#primevideo के इवेंट पर पहुंचे Ali Fazal #shorts #mumbai #news #entertainment #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-19T14:05:11+00:00

हाशिम मियाँ को 8 साल बच्चे जैसा पाला, साधु बाबा को उसी ने लूट डाला | Muzaffarnagar | Crime | UP #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-19T14:04:15+00:00

Halla Bol: Iran की ये लड़ाई कोई फिरका या शिया-सुन्नी की लड़ाई नहीं- Ashraf Zaidi | Anjana Om Kashyap #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-19T14:10:06+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers