Responsive Scrollable Menu

Dhurandhar 2 OTT Release: रणवीर की 'धुरंधर 2' OTT पर कब देख सकेंगे फैंस, जानिए किस प्लेटफॉर्म होगी रिलीज?

Dhurandhar 2 OTT Release: रणवीर सिंह (Ranveer Singh) स्टारर फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' (Dhurandhar: The Revenge) ने रिलीज होते ही सिनेमाघरों में जोरदार शुरुआत की है. इस मूवी को ऑडियंस से शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है. सुबह से ही फिल्म के शो हाउसफुल चल रहे हैं और सोशल मीडिया पर भी फिल्म की खूब चर्चा हो रही है. ऐसे में फिल्म को बॉक्स ऑफिस (Box Office) पर बड़ी ओपनिंग मिलने की उम्मीद है. हालांकि कई ऐसे लोग हैं जो बिजी होने के चलते थियेटर नहीं जा पा रहे हैं और फिल्म को ओटीटी पर रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं. यहां पर हम बता रहे हैं कि धुरंधर-2 कब और किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी. आइए जानते हैं-

OTT पर कहां रिलीज होगी फिल्म

थिएटर में रिलीज के बाद अब दर्शकों की नजर ओटीटी रिलीज पर है. रिपोर्ट्स के अनुसार, इस फिल्म के डिजिटल राइट्स जियो होटस्टर (JioHotstar) के पास हैं. यानी जब यह फिल्म ओटीटी पर आएगी, तो इसी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम की जाएगी. इससे पहले फिल्म का पहला पार्ट नेटफ्लिक्स (Netflix) प्लेटफॉर्म पर आया था, लेकिन इस बार मेकर्स ने जियो होटस्टार को फिल्म के राइट्स बेचे हैं.

OTT पर कब आएगी फिल्म

रिपोर्ट्स के अनुसार, फिलहाल फिल्म की ओटीटी रिलीज डेट आधिकारिक रूप से अनाउंन्स  नहीं की गई है. लेकिन यह फिल्म थिएटर रिलीज के करीब 8 हफ्ते बाद ओटीटी पर आ सकती है. यानी अनुमान लगाया जा रहा है कि मई 2026 के आसपास यह फिल्म ऑनलाइन देखने के लिए अवेलेबल हो सकती है. वहीं, कुछ रिपोर्ट्स में 14 मई 2026 की संभावित डेट भी सामने आई है, हालांकि अभी रिलीज को लेकर कोई कंफर्म डेट सामने नहीं आई है.

OTT रिलीज में देरी क्यों?

ओटीटी पर फिल्म की रिलीज में अक्सर देरी देखने को मिलती है. इसका पीछे कारण फिल्म की कमाई है. बड़ी फिल्मों के लिए थिएट्रिकल विंडो (Theatrical Window) रखा जाता है यानी फिल्म पहले कुछ हफ्तों तक सिर्फ सिनेमाघरों में ही दिखाई जाती है. ऐसा इसलिए किया जाता है ताकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर सके. 'धुरंधर 2' जैसी बड़े बजट की फिल्म के लिए यह स्ट्रेटजी काफी जरूरी होती है.

फिल्म की खास बातें और स्टारकास्ट

बता दें कि इस फिल्म का निर्देशन आदित्य धर (Aditya Dhar) ने किया है. आदित्य इससे पहले भी कई हिट फिल्में दे चुके हैं. फिल्म में रणवीर सिंह के अलावा, आर. माधवन, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त और सारा अर्जुन समेत कई कलाकार हैं. फिल्म में सभी ने अपने किरदार को शानदार निभाया है. इसके अलावा फिल्म का बैकग्राउंड म्यूजिक और सिनेमैटोग्राफी भी काफी शानदार है, जो इसे और भी खास बनाता है.

ये भी पढ़ें: Ustaad Bhagat Singh X Review: पवन कल्याण की फिल्म की तारीफ कर रहे लोग, फिर भी लग सकता है 'Box Offce' पर झटका?

ऑडियंस का कैसा है रिएक्शन?

धुरंधर 2 को पेड प्रीव्यू शो के बाद से ही ऑडियंस की ओर शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है. कई लोगों ने सोशल मीडिया पर इसकी तारीफ की है. खासकर रणवीर सिंह की एक्टिंग और फिल्म के एक्शन सीन की खूब सराहना हो रही है. इसके अलावा आदित्य धर की फिल्म में बारीकियों को लेकर डायरेक्शन की भी जमकर तारीफ हो रही है.

फिल्म को दर्शकों की ओर से मिल रहे रिस्पॉन्स को देखकर कहा जा सकता है कि ये आगे भी अच्छा प्रदर्शन करेगी. अगर आप बड़े पर्दे का मजा लेना चाहते हैं, तो सिनेमाघरों में जाकर देख सकते हैं. वहीं जो लोग इंतजार करना चाहते हैं, वे कुछ हफ्तों बाद इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी देख पाएंगे. यह फिल्म थिएटर के साथ-साथ ओटीटी पर भी हिट साबित हो सकती है.

फिल्म के बारे में

आदित्य धर की यह फिल्म एक स्पाई थ्रिलर (Spy Thriller) है. इसमें रणवीर सिंह 'हमजा' नाम के अंडरकवर एजेंट का किरदार निभा रहे हैं. कहानी एक ऐसे मिशन पर बेस्ड है, जिसमें उन्हें पाकिस्तान के लियारी में जाकर अपने मिशन को अंजाम देना होता है. फिल्म में देशभक्ति, बदला और इमोशन का अच्छा मिश्रण देखने को मिलता है. फिल्म में एक्शन सीन काफी दमदार हैं और कहानी दर्शकों को बांधे रखती है.

ये भी पढ़ें: 'मुझे नहीं पता था मैं बड़े साहब हूं', Danish Iqbal ने दाऊद का रोल करने को लेकर कही ये बात

Continue reading on the app

फेस पर Sunscreen Cream लगाने का सही तरीका क्या है? जानें दिन में कितनी बार लगाना चाहिए ये क्रीम

Best Sunscreen Cream For Face: जाहिर है, अब ज्यादातर लोगों ने अपनी स्किनकेयर रूटीन में सनस्क्रीन शामिल कर लिया है. खासतौर पर लड़कियां सन प्रोटेक्शन के लिए रोजाना इसे इस्तेमाल करती हैं. लेकिन क्या आपको मालूम है कि इसे लगाने का सही तरीका क्या है? या फिर साधारण क्रीम की तरह ही आप इसका इस्तेमाल करती हैं. जान लें कि गलत तरीके से सनस्क्रीन लगाने से यह आपको पूरी तरह से यूवी किरणों से प्रोटेक्शन नहीं देगी. खासतौर पर नई दिल्ली जैसे शहरों में, जहां पूरे साल यूवी लेवल हाई रहता है, वहां सनस्क्रीन का इस्तेमाल बहुत सही तरीके से करना चाहिए. तो आइए डर्मेटोलॉजिस्ट की गाइडलाइन्स के मुताबिक सनस्क्रीन लगाने का सही तरीका जानते हैं.

1. सही सनस्क्रीन चुनें

मार्केट में अब SPF 30, SPF 50 और SPF 70 जैसी कई तरह की सनस्क्रीन आने लगी हैं. डर्मेटोलॉजिस्ट के मुताबिक ब्रॉड-स्पेक्ट्रम SPF 30 या उससे ज्यादा वाली सनस्क्रीन बेस्ट रहती हैं. खास तौर पर भारत में डेली यूज के लिए SPF 50+ आइडियल ऑप्शन है. फेस के लिए नॉन-कॉमेडोजेनिक और लाइटवेट फॉर्मूला चुनें. अगर आप ज्यादा समय बाहर रहती हैं, तो वॉटर-रेजिस्टेंट ऑप्शन चुनें. पॉल्यूशन से एक्स्ट्रा प्रोटेक्शन के लिए आयरन ऑक्साइड वाली टिंटेड सनस्क्रीन भी ट्राय कर सकती हैं. 

ये भी पढ़ें- Summer Skincare Tips: सिर्फ सनस्क्रीन नहीं, धूप से बचने के लिए फॉलो करें ये 4 स्किनकेयर टिप्स

2. सही समय पर लगाएं

सनस्क्रीन को मॉर्निंग स्किनकेयर रूटीन का सबसे अहम स्टेप माना जाता है. इसे सभी स्किनकेयर स्टेप्स को फॉलो करने के बाद सबसे लास्ट में लगाएं. क्लींजर, सीरम और मॉइश्चराइजर के बाद सनस्क्रीन लगाने से इसका इफेक्ट लंबे समय तक रहता है. ध्यान देने वाली बात यह है कि हमेशा घर से निकलने से 15-30 मिनट पहले सनस्क्रीन चाहिए. ताकि यह स्किन पर अच्छी तरह एब्जॉर्ब हो सके और प्रोटेक्टिव बैरियर बना सके.

3. सही मात्रा में लगाएं

कुछ लोग त्वचा को यूवी किरणों से बचाने के लिए जरूरत से ज्यादा सनस्क्रीन लगा लेते हैं. तो वहीं, कुछ क्रीम बचाने के लिए इसे बहुत कम मात्रा में लगाते हैं, जिससे त्वचा को सन प्रोटेक्शन कम मिलती है. परफेक्ट रिजल्ट के लिए चेहरे, गर्दन और कान के पास करीब 1 चम्मच यानी 5 मिली सनस्क्रीन लगाएं. कंफ्यूजन हो,  तो टू-फिंगर मेथड यूज करें. इंडेक्स और मिडल फिंगर पर बेस से टिप तक सनस्क्रीन लगाएं और फिर उसे चेहरे पर अप्लाई करें. 

4. सही तरीके से अप्लाई करें (Best Sunscreen Cream For Face)

क्या आप भी ऊंगली पर सनस्क्रीन लेकर, उसे दोनों हाथों के बीच मिलाकर, फिर उसे पूरे चेहरे पर लगा लेती हैं? ये सनस्क्रीन लगाने का गलत तरीका है. सही तरीके से इसे अप्लाई करने के लिए फोरहेड, चीक्स, नोज, चिन और नेक पर डॉट-डॉट करके सनस्क्रीन लगाएं. फिंगरटिप्स से अपवर्ड सर्कुलर मोशन में इसे स्प्रेड करें. रगड़ें नहीं, बल्कि टैप या पैट करके लगाएं. हेयरलाइन, जॉलाइन, इयर्स और अपर लिप को कभी भी मिस न करें. आईलिड्स पर भी ध्यानपूर्वक सनस्क्रीन लगाएं. 

5. दिन में कितनी बार लगाएं?

कॉमन स्किनकेयर रूटीन का अध्ययन किया जाए, तो 60% से ज्यादा महिलाएं अब भी दिन में केवल 1 बार सनस्क्रीन लगाती हैं. डर्मेटोलॉजिस्ट के मुताबिक यह प्रैक्टिस गलत है. फिल्ड वर्क करने वाली महिलाओं को हर 2 घंटे में सनस्क्रीन रिअप्लाई करना चाहिए. खिड़की के पास बैठकर काम करने वालों को 4-6 घंटों में इसे रिअप्लाई करना चाहिए. वहीं, जो लोग स्विमिंग या हैवी एक्सरसाइज करते हैं उन्हें हैवी स्वेटिंग के तुरंत बाद सनस्क्रीन रिअप्लाई करना चाहिए. केवल सुबह सनस्क्रीन लगाने से यह क्रीम UV एक्सपोजर, स्वेट और स्किन ऑयल्स की वजह से ब्रेक डाउन होती रहती है, जो त्वचा के लिए हानिकारक साबित होता है. 

ये भी पढ़ें- Chemical Vs Mineral Sunscreen: मिनरल सनस्क्रीन और केमिकल सनस्क्रीन में कौन है बेहतर? जानें इसे लगाने का तरीका

Continue reading on the app

  Sports

गोवा के खिलाड़ियों को मिलेगी नई उड़ान, प्रकाश पादुकोण बैडमिंटन स्कूल खोलेगा नए रास्ते

Padukone School of Badminton: गोवा बैडमिंटन एसोसिएशन और पादुकोण बैडमिंटन स्कूल की पहल महज किसी एकेडमी और राज्य निकाय के बीच साझेदारी भर नहीं है, बल्कि जमीनी स्तर पर भागीदारी से लेकर बड़े लेवल के खिलाड़ी तैयार करने तक का प्रयास है. Sat, 21 Mar 2026 22:54:31 +0530

  Videos
See all

द 50 शो से बाहर आते ही Shiny Doshi ने Riddhi Dogra पर लगाए गंभीर आरोप #shinydoshi #riddhidogra #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-21T18:38:07+00:00

पति ने एनेस्थीसिया देकर पत्नी की ली जान #GurugramMurder #NurseKajal #CrimeNews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-21T18:38:29+00:00

UP: Banda में गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी का भंडाफोड़, 395 सिलेंडर बरामद, एजेंसी पर FIR | Aaj Tak #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-21T18:35:01+00:00

Hyderabad में MBBS लड़की ने की आत्महत्या #HyderabadNews #SuicideCase #MedicalStudent #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-21T18:37:25+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers