फेस पर Sunscreen Cream लगाने का सही तरीका क्या है? जानें दिन में कितनी बार लगाना चाहिए ये क्रीम
Best Sunscreen Cream For Face: जाहिर है, अब ज्यादातर लोगों ने अपनी स्किनकेयर रूटीन में सनस्क्रीन शामिल कर लिया है. खासतौर पर लड़कियां सन प्रोटेक्शन के लिए रोजाना इसे इस्तेमाल करती हैं. लेकिन क्या आपको मालूम है कि इसे लगाने का सही तरीका क्या है? या फिर साधारण क्रीम की तरह ही आप इसका इस्तेमाल करती हैं. जान लें कि गलत तरीके से सनस्क्रीन लगाने से यह आपको पूरी तरह से यूवी किरणों से प्रोटेक्शन नहीं देगी. खासतौर पर नई दिल्ली जैसे शहरों में, जहां पूरे साल यूवी लेवल हाई रहता है, वहां सनस्क्रीन का इस्तेमाल बहुत सही तरीके से करना चाहिए. तो आइए डर्मेटोलॉजिस्ट की गाइडलाइन्स के मुताबिक सनस्क्रीन लगाने का सही तरीका जानते हैं.
1. सही सनस्क्रीन चुनें
मार्केट में अब SPF 30, SPF 50 और SPF 70 जैसी कई तरह की सनस्क्रीन आने लगी हैं. डर्मेटोलॉजिस्ट के मुताबिक ब्रॉड-स्पेक्ट्रम SPF 30 या उससे ज्यादा वाली सनस्क्रीन बेस्ट रहती हैं. खास तौर पर भारत में डेली यूज के लिए SPF 50+ आइडियल ऑप्शन है. फेस के लिए नॉन-कॉमेडोजेनिक और लाइटवेट फॉर्मूला चुनें. अगर आप ज्यादा समय बाहर रहती हैं, तो वॉटर-रेजिस्टेंट ऑप्शन चुनें. पॉल्यूशन से एक्स्ट्रा प्रोटेक्शन के लिए आयरन ऑक्साइड वाली टिंटेड सनस्क्रीन भी ट्राय कर सकती हैं.
ये भी पढ़ें- Summer Skincare Tips: सिर्फ सनस्क्रीन नहीं, धूप से बचने के लिए फॉलो करें ये 4 स्किनकेयर टिप्स
2. सही समय पर लगाएं
सनस्क्रीन को मॉर्निंग स्किनकेयर रूटीन का सबसे अहम स्टेप माना जाता है. इसे सभी स्किनकेयर स्टेप्स को फॉलो करने के बाद सबसे लास्ट में लगाएं. क्लींजर, सीरम और मॉइश्चराइजर के बाद सनस्क्रीन लगाने से इसका इफेक्ट लंबे समय तक रहता है. ध्यान देने वाली बात यह है कि हमेशा घर से निकलने से 15-30 मिनट पहले सनस्क्रीन चाहिए. ताकि यह स्किन पर अच्छी तरह एब्जॉर्ब हो सके और प्रोटेक्टिव बैरियर बना सके.
3. सही मात्रा में लगाएं
कुछ लोग त्वचा को यूवी किरणों से बचाने के लिए जरूरत से ज्यादा सनस्क्रीन लगा लेते हैं. तो वहीं, कुछ क्रीम बचाने के लिए इसे बहुत कम मात्रा में लगाते हैं, जिससे त्वचा को सन प्रोटेक्शन कम मिलती है. परफेक्ट रिजल्ट के लिए चेहरे, गर्दन और कान के पास करीब 1 चम्मच यानी 5 मिली सनस्क्रीन लगाएं. कंफ्यूजन हो, तो टू-फिंगर मेथड यूज करें. इंडेक्स और मिडल फिंगर पर बेस से टिप तक सनस्क्रीन लगाएं और फिर उसे चेहरे पर अप्लाई करें.
4. सही तरीके से अप्लाई करें (Best Sunscreen Cream For Face)
क्या आप भी ऊंगली पर सनस्क्रीन लेकर, उसे दोनों हाथों के बीच मिलाकर, फिर उसे पूरे चेहरे पर लगा लेती हैं? ये सनस्क्रीन लगाने का गलत तरीका है. सही तरीके से इसे अप्लाई करने के लिए फोरहेड, चीक्स, नोज, चिन और नेक पर डॉट-डॉट करके सनस्क्रीन लगाएं. फिंगरटिप्स से अपवर्ड सर्कुलर मोशन में इसे स्प्रेड करें. रगड़ें नहीं, बल्कि टैप या पैट करके लगाएं. हेयरलाइन, जॉलाइन, इयर्स और अपर लिप को कभी भी मिस न करें. आईलिड्स पर भी ध्यानपूर्वक सनस्क्रीन लगाएं.
5. दिन में कितनी बार लगाएं?
कॉमन स्किनकेयर रूटीन का अध्ययन किया जाए, तो 60% से ज्यादा महिलाएं अब भी दिन में केवल 1 बार सनस्क्रीन लगाती हैं. डर्मेटोलॉजिस्ट के मुताबिक यह प्रैक्टिस गलत है. फिल्ड वर्क करने वाली महिलाओं को हर 2 घंटे में सनस्क्रीन रिअप्लाई करना चाहिए. खिड़की के पास बैठकर काम करने वालों को 4-6 घंटों में इसे रिअप्लाई करना चाहिए. वहीं, जो लोग स्विमिंग या हैवी एक्सरसाइज करते हैं उन्हें हैवी स्वेटिंग के तुरंत बाद सनस्क्रीन रिअप्लाई करना चाहिए. केवल सुबह सनस्क्रीन लगाने से यह क्रीम UV एक्सपोजर, स्वेट और स्किन ऑयल्स की वजह से ब्रेक डाउन होती रहती है, जो त्वचा के लिए हानिकारक साबित होता है.
ये भी पढ़ें- Chemical Vs Mineral Sunscreen: मिनरल सनस्क्रीन और केमिकल सनस्क्रीन में कौन है बेहतर? जानें इसे लगाने का तरीका
KAL Ka Mausam: सावधान! अगले 48 घंटे भारी, उत्तर भारत में जमकर बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी
मार्च का महीना खत्म होने की ओर है, लेकिन गर्मी के तेवर फिलहाल नरम पड़ने वाले हैं. मौसम विभाग के मुताबिक, वेस्टर्न डिस्टरबेंस यानी पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने की वजह से उत्तर-पश्चिम भारत और हिमालयी क्षेत्रों में 20 मार्च तक गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाओं का सिलसिला जारी रहेगा. पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है. अगले एक हफ्ते तक देश के किसी भी हिस्से में हीट वेव यानी लू चलने के आसार नहीं हैं, जो आम जनता के लिए राहत भरी खबर है.
इन राज्यों में गिरेगी आसमानी आफत
मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि 19 और 20 मार्च को जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कई हिस्सों में भारी बारिश और बर्फबारी हो सकती है. इसके अलावा, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी इन दो दिनों के दौरान ओले गिरने की पूरी संभावना है. राजस्थान में 19 मार्च को ओलावृष्टि का अलर्ट है, जबकि पूर्वी उत्तर प्रदेश में 20 मार्च को मौसम खराब रह सकता है. इस दौरान हवा की रफ्तार 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है, जो फसलों और कच्चे मकानों के लिए नुकसानदेह साबित हो सकती है.
मध्य और पूर्वी भारत का हाल
सिर्फ उत्तर भारत ही नहीं, बल्कि मध्य और पूर्वी भारत में भी 22 मार्च तक मौसम बिगड़ा रहेगा. मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और झारखंड में 19 और 20 मार्च को ओले गिरने का अनुमान है. पश्चिम बंगाल, सिक्किम और ओडिशा में 21 मार्च तक आंधी-तूफान के साथ बारिश होने की बात कही गई है. बिहार में 20 मार्च को मौसम सबसे ज्यादा खराब रह सकता है. 20 मार्च को सिक्किम और पश्चिम बंगाल के हिमालयी क्षेत्रों में बहुत भारी बारिश का अनुमान लगाया गया है, जिससे वहां जनजीवन प्रभावित हो सकता है.
तापमान में दर्ज की गई गिरावट
पिछले 24 घंटों की बात करें तो देश के कई हिस्सों में मौसम में बड़े बदलाव देखे गए हैं. पश्चिम बंगाल और सिक्किम के कुछ इलाकों में अत्यंत भारी बारिश रिकॉर्ड की गई है. वहीं दक्षिण भारत के कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और केरल में भी हल्की से मध्यम बारिश हुई है. तापमान की बात करें तो उत्तर प्रदेश का बांदा जिला 39.8 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म रहा. हालांकि, पंजाब के गुरदासपुर में न्यूनतम तापमान 12.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. कई राज्यों में अधिकतम तापमान सामान्य से 3 से 5 डिग्री ज्यादा चल रहा है, लेकिन अब बारिश के बाद इसमें कमी आने की उम्मीद है.
सिस्टम और फ्यूचर फोरकास्ट
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, इस समय हवा के दबाव के कई सिस्टम बने हुए हैं। मध्य मध्य प्रदेश, पूर्वी उत्तर प्रदेश और राजस्थान के ऊपर चक्रवाती हवाओं का घेरा बना हुआ है. इसके अलावा, एक नया कमजोर पश्चिमी विक्षोभ 22 मार्च से उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित करना शुरू करेगा. इसके प्रभाव से अगले कुछ दिनों तक तापमान सामान्य या उससे नीचे ही रहेगा. फिलहाल दिल्ली-एनसीआर में भी बादल छाए रहने और हल्की बूंदाबांदी के साथ तेज हवाएं चलने का अनुमान है, जिससे मौसम खुशनुमा बना रहेगा.
ये भी पढ़ें- पाकिस्तान आखिर ऐसा कौनसा हथियार बना रहा, जिसने अमेरिका ने भी बढ़ा दी चिंता
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation























