IPL 2026 के बाद नहीं खेलेंगे ये 4 खिलाड़ी? टूर्नामेंट के तुरंत बाद ले सकते हैं संन्यास
IPL 2026 : इंडियन प्रीमियर लीग का 19वां सीजन अब से सिर्फ 9 दिनों के बाद खेला जाने वाला है. आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से भारत में होने जा रही है. इस सीजन देश और दुनिया के तमाम युवा और सीनियर खिलाड़ी धमाल मचाते हुए नजर आएंगे. इस सीजन कुछ ऐसे खिलाड़ी भी खेलने वाले हैं, जो आईपीएल की शुरुआत यानी साल 2008 से अब तक खेलते हुए आए हैं, लेकिन अब आईपीएल 2026 के बाद इंडियन प्रीमियर लीग को अलविदा कह सकते हैं. ये 4 खिलाड़ी इस सीजन के बाद आईपीएल से संन्यास ले सकते हैं.
IPL 2026 के बाद ये खिलाड़ी ले सकते हैं संन्यास
आईपीएल 2026 के बाद 4 बड़े और सीनियर खिलाड़ी आईपीएल से अलविदा कह सकते हैं. इनमें भारत के 2 बड़े खिलाड़ियों का नाम शुमार है. तो वहीं दो विदेशी खिलाड़ी भी लिस्ट में हैं. भारत के धोनी और इशांत शर्मा तो वहीं ऑस्ट्रेलिया के मिचेल स्टार्क और वेस्टइंडीज के सुनील नारायण आईपीएल 2026 के बाद इंडियन प्रीमियर लीग से संन्यास ले सकते हैं.
1 - एमएस धोनी : भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और कैप्टन कूल के नाम से पहचाने जाने वाले महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) इंडियन प्रीमियर लीग से इस सीजन के बाद संन्यास ले सकते हैं. धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स को 5 बार आईपीएल का विजेता बनाया है. अब 44 साल के धोनी आईपीएल 2026 के बाद संन्यास लेंगे. ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं.
T H A M B I B A L L ????#WhistlePodu pic.twitter.com/XVl2LU28Eb
— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) March 18, 2026
महेंद्र सिंद धोनी आईपीएल के इतिहास में 2008 से लेकर अब तक 278 मैच खेले हैं. इस दौरान उन्होंने 242 पारियों में 24 अर्धशतकों की मदद से 5439 रन बनाए हैं. धोनी ने 38.3 की औसत और 137.4 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं. उनके नाम 375 चौके और 264 छक्के भी दर्ज हैं.
2 - इशांत शर्मा : भारत के तेज गेंदबाज इशांत शर्मा (Ishant Sharma) भी आईपीएल 2026 के बाद इंडियन प्रीमियर लीग को अलविदा कह सकते हैं. 37 वर्षीय इशांत अब आईपीएल से संन्यास ले सकते हैं. बतौर तेज गेंदबाज उनका अब और लंबे समय तक खेलते रहना आसान नहीं होगा. इशांत ने आईपीएल में 2008 से लेकर अब तक 117 आईपीएल मैच में 96 विकेट हासिल किए हैं.
3 - मिचेल स्टार्क : ऑस्ट्रेलिया के अनुभवी तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क भी आईपीएल 2026 के बाद इंडियन प्रीमियर लीग से संन्यास ले सकते हैं. उन्होंने टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को पहले ही अलविदा कह दिया है. वो अपने देश के लिए टेस्ट और सिर्फ वनडे क्रिकेट खेलना चाहते हैं. अब 36 वर्षीय ये गेंदबाज आईपीएल 2026 के बाद इंडियन प्रीमियर लीग से भी संन्यास ले सकते हैं.
मिचेल स्टार्क ने आईपीएल 2014 से अब तक 52 मैचों में 65 विकेट हासिल किए हैं. इस दौरान उन्होंने 1 बार फाइव विकेट हॉल और 2 बार चार विकेट हॉल हासिल किया है. अब आईपीएल 2026 में वो फिर से धमाल मचाना चाहेंगे.
This is a Mitchell Starc appreciation post ????
— IndianPremierLeague (@IPL) April 16, 2025
How good was that last over from the left-arm pacer? ????
Scorecard ▶ https://t.co/clW1BIPA0l#TATAIPL | #DCvRR | @DelhiCapitals pic.twitter.com/sRgnQ8Nibf
4 - सुनील नारायण : वेस्टइंडीज के तूफानी ऑलराउंडर सुनील नारायण लंबे समय से आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए एक मजबूत कड़ी साबित हुए हैं. अब आईपीएल 2026 के बाद नारायण भी आईपीएल को अलविदा कह सकते हैं. ये 37 वर्षीय खिलाड़ी अब अगले साल 38 साल का हो जाएगा. ऐसे में प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में उनका बने रह पाना आसान नहीं होगा. ऐसे मे वो आईपीएल 2026 के बाद अपना इंडियन प्रीमियर लीग का करियर खत्म कर सकते हैं.
सुनील नारायण ने आईपीएल 2012 से लेकर 189 मैचों की 122 पारियों में 1 शतक और 7 अर्धशतकों के साथ 1780 रन बनाए हैं. इस दौरान उनका औसत 17.6 और स्ट्राइक रेट 166.5 का रहा है. इसके साथ ही उन्होंने इतने ही मैचों में 192 विकेट भी हासिल किए हैं.
ये भी पढ़ें : गौतम गंभीर पहुंचे दिल्ली हाईकोर्ट, मांगा 2.5 करोड़ का हर्जाना, जानिए किसके खिलाफ दर्ज कराया केस
Dhurandhar 2 OTT Release: रणवीर की 'धुरंधर 2' OTT पर कब देख सकेंगे फैंस, जानिए किस प्लेटफॉर्म होगी रिलीज?
Dhurandhar 2 OTT Release: रणवीर सिंह (Ranveer Singh) स्टारर फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' (Dhurandhar: The Revenge) ने रिलीज होते ही सिनेमाघरों में जोरदार शुरुआत की है. इस मूवी को ऑडियंस से शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है. सुबह से ही फिल्म के शो हाउसफुल चल रहे हैं और सोशल मीडिया पर भी फिल्म की खूब चर्चा हो रही है. ऐसे में फिल्म को बॉक्स ऑफिस (Box Office) पर बड़ी ओपनिंग मिलने की उम्मीद है. हालांकि कई ऐसे लोग हैं जो बिजी होने के चलते थियेटर नहीं जा पा रहे हैं और फिल्म को ओटीटी पर रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं. यहां पर हम बता रहे हैं कि धुरंधर-2 कब और किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी. आइए जानते हैं-
OTT पर कहां रिलीज होगी फिल्म
थिएटर में रिलीज के बाद अब दर्शकों की नजर ओटीटी रिलीज पर है. रिपोर्ट्स के अनुसार, इस फिल्म के डिजिटल राइट्स जियो होटस्टर (JioHotstar) के पास हैं. यानी जब यह फिल्म ओटीटी पर आएगी, तो इसी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम की जाएगी. इससे पहले फिल्म का पहला पार्ट नेटफ्लिक्स (Netflix) प्लेटफॉर्म पर आया था, लेकिन इस बार मेकर्स ने जियो होटस्टार को फिल्म के राइट्स बेचे हैं.
OTT पर कब आएगी फिल्म
रिपोर्ट्स के अनुसार, फिलहाल फिल्म की ओटीटी रिलीज डेट आधिकारिक रूप से अनाउंन्स नहीं की गई है. लेकिन यह फिल्म थिएटर रिलीज के करीब 8 हफ्ते बाद ओटीटी पर आ सकती है. यानी अनुमान लगाया जा रहा है कि मई 2026 के आसपास यह फिल्म ऑनलाइन देखने के लिए अवेलेबल हो सकती है. वहीं, कुछ रिपोर्ट्स में 14 मई 2026 की संभावित डेट भी सामने आई है, हालांकि अभी रिलीज को लेकर कोई कंफर्म डेट सामने नहीं आई है.
OTT रिलीज में देरी क्यों?
ओटीटी पर फिल्म की रिलीज में अक्सर देरी देखने को मिलती है. इसका पीछे कारण फिल्म की कमाई है. बड़ी फिल्मों के लिए थिएट्रिकल विंडो (Theatrical Window) रखा जाता है यानी फिल्म पहले कुछ हफ्तों तक सिर्फ सिनेमाघरों में ही दिखाई जाती है. ऐसा इसलिए किया जाता है ताकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर सके. 'धुरंधर 2' जैसी बड़े बजट की फिल्म के लिए यह स्ट्रेटजी काफी जरूरी होती है.
फिल्म की खास बातें और स्टारकास्ट
बता दें कि इस फिल्म का निर्देशन आदित्य धर (Aditya Dhar) ने किया है. आदित्य इससे पहले भी कई हिट फिल्में दे चुके हैं. फिल्म में रणवीर सिंह के अलावा, आर. माधवन, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त और सारा अर्जुन समेत कई कलाकार हैं. फिल्म में सभी ने अपने किरदार को शानदार निभाया है. इसके अलावा फिल्म का बैकग्राउंड म्यूजिक और सिनेमैटोग्राफी भी काफी शानदार है, जो इसे और भी खास बनाता है.
ये भी पढ़ें: Ustaad Bhagat Singh X Review: पवन कल्याण की फिल्म की तारीफ कर रहे लोग, फिर भी लग सकता है 'Box Offce' पर झटका?
ऑडियंस का कैसा है रिएक्शन?
धुरंधर 2 को पेड प्रीव्यू शो के बाद से ही ऑडियंस की ओर शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है. कई लोगों ने सोशल मीडिया पर इसकी तारीफ की है. खासकर रणवीर सिंह की एक्टिंग और फिल्म के एक्शन सीन की खूब सराहना हो रही है. इसके अलावा आदित्य धर की फिल्म में बारीकियों को लेकर डायरेक्शन की भी जमकर तारीफ हो रही है.
फिल्म को दर्शकों की ओर से मिल रहे रिस्पॉन्स को देखकर कहा जा सकता है कि ये आगे भी अच्छा प्रदर्शन करेगी. अगर आप बड़े पर्दे का मजा लेना चाहते हैं, तो सिनेमाघरों में जाकर देख सकते हैं. वहीं जो लोग इंतजार करना चाहते हैं, वे कुछ हफ्तों बाद इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी देख पाएंगे. यह फिल्म थिएटर के साथ-साथ ओटीटी पर भी हिट साबित हो सकती है.
फिल्म के बारे में
आदित्य धर की यह फिल्म एक स्पाई थ्रिलर (Spy Thriller) है. इसमें रणवीर सिंह 'हमजा' नाम के अंडरकवर एजेंट का किरदार निभा रहे हैं. कहानी एक ऐसे मिशन पर बेस्ड है, जिसमें उन्हें पाकिस्तान के लियारी में जाकर अपने मिशन को अंजाम देना होता है. फिल्म में देशभक्ति, बदला और इमोशन का अच्छा मिश्रण देखने को मिलता है. फिल्म में एक्शन सीन काफी दमदार हैं और कहानी दर्शकों को बांधे रखती है.
ये भी पढ़ें: 'मुझे नहीं पता था मैं बड़े साहब हूं', Danish Iqbal ने दाऊद का रोल करने को लेकर कही ये बात
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation















.jpg)





