प्राइम वीडियो की 2026 के लिए भारतीय कंटेंट की घोषणा:नई स्लेट में 55 नई फिल्में और सीरीज का ऐलान; पंचायत-5 और फर्जी-2 की होगी वापसी
ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो ने साल 2026 के लिए अपने अब तक के सबसे बड़े भारतीय कंटेंट की घोषणा कर दी है। 'प्राइम वीडियो प्रेजेंट्स' कार्यक्रम के दौरान कंपनी ने लगभग 55 नई ओरिजिनल सीरीज और फिल्मों का एलान किया। इस लिस्ट में न केवल हिंदी, बल्कि तमिल और तेलुगु भाषाओं की भी बड़ी फिल्में शामिल हैं। खास बात यह है कि अब अमेजन एमजीएम स्टूडियोज भारत में सीधे थिएटर में रिलीज होने वाली फिल्में भी बनाएगा। पुराने सुपरहिट शोज की होगी वापसी दर्शकों के लिए सबसे बड़ी खबर उनके पसंदीदा शोज के नए सीजन को लेकर है। इस स्लेट में 'पंचायत' सीजन 5, 'फर्जी' सीजन 2 और 'दहाड़' सीजन 2 जैसे बहुप्रतीक्षित शोज शामिल हैं। इनके अलावा 'कॉल मी बे' सीजन 2, 'दुपहिया' सीजन 2 और रियलिटी शो 'द ट्रेटर्स' सीजन 2 की भी वापसी होगी। इन नई सीरीज और फिल्मों पर रहेगी नजर नई सीरीज की बात करें तो निखिल आडवाणी की 'द रिवोल्यूशनरीज' चर्चा में है, जिसमें भुवन बाम, रोहित सराफ और प्रतिभा रांटा नजर आएंगे। विजय वर्मा 'मटका किंग' और अली फजल 'राख' नाम की सीरीज में दिखेंगे। रैपर किंग फिल्म 'लुक्खे' से अपना एक्टिंग डेब्यू करेंगे। वहीं, 'वंश – द कलयुग वॉरियर्स' भारत की पहली ऐसी हिंदी सुपरहीरो सीरीज होगी, जिसे खास तौर पर स्ट्रीमिंग के लिए बनाया गया है। ऋतिक रोशन और आलिया भट्ट के साथ पार्टनरशिप प्राइम वीडियो ने इस बार बड़े प्रोडक्शन हाउसेस के साथ भी हाथ मिलाया है। ऋतिक रोशन की 'एचआरएक्स फिल्म्स' पहली बार स्ट्रीमिंग की दुनिया में कदम रख रही है, जो सीरीज 'स्टॉर्म' और फिल्म 'मेस' लेकर आएगी। वहीं, आलिया भट्ट की 'इटरनल सनशाइन प्रोडक्शंस' फिल्म 'डोंट बी शाय' पेश करेगी। साउथ में भी बड़ा विस्तार करते हुए 'द ट्रेटर्स' का तेलुगु वर्जन लाया जा रहा है, जिसे तेजा सज्जा होस्ट करेंगे। थिएटर में भी रिलीज होंगी ये 5 बड़ी फिल्में अमेजन एमजीएम स्टूडियोज इंडिया ने 5 ऐसी फिल्मों का एलान किया है जो पहले सिनेमाघरों में रिलीज होंगी। इनमें राजकुमार राव और कीर्ति सुरेश की 'रफ्तार', कुणाल खेमू और प्रीति जिंटा की 'वाइब' और यामी गौतम की 'नई नवेली' शामिल हैं। भुवन बाम और वामिका गब्बी की 'कुकू की कुंडली' और ए.आर. रहमान के म्यूजिक वाली 'दिलकशी' भी बड़े पर्दे पर दस्तक देगी। थिएटर के बाद ये फिल्में प्राइम वीडियो पर डिजिटल प्रीमियर के लिए आएंगी।
भारत के पूर्व स्टार क्रिकेटर के घर गूंजी किलकारियां... नवरात्रि के पहले दिन घर में आई लक्ष्मी, जानिए क्या रखा नाम
Dinesh Karthik Dipika Pallikal: दिनेश कार्तिक और स्क्वैश स्टार दीपिका पल्लीकल के घर खुशियों ने एक बार फिर दस्तक दी है। कपल्स ने अपनी बेटी राहा पल्लीकल कार्तिक का स्वागत किया है। कपल्स ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया से दी है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
Republic Bharat
















