दिव्यांका त्रिपाठी ने प्रेग्नेंसी कन्फर्म की:बेबी बंप फ्लॉन्ट कर शेयर की खबर; शादी के करीब 10 साल बाद एक्ट्रेस मां बनेंगी
एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी ने गुरुवार को अपनी प्रेग्नेंसी की खबर की कंफर्म कर दी है। दिव्यांका ने बेबी बंप फ्लॉन्ट कर पति विवेक दहिया के साथ तस्वीरें शेयर कीं। शादी के करीब 10 साल बाद कपल माता-पिता बनेंगे। एक इंस्टा पोस्ट में दिव्यांका और विवेक ने लिखा, 10 साल बाद कहानी में नया मोड़। कुछ सफर जल्दी पूरा करने के लिए नहीं होते… वे साथ मिलकर तैयार होने के लिए होते हैं। और जब लगता है कि कहानी पूरी हो गई है… तभी जिंदगी इसमें सबसे खूबसूरत अध्याय जोड़ देती है। पोस्ट में आगे लिखा गया, अब भी इस एहसास को महसूस कर रहे हैं… बिना वजह मुस्कुरा रहे हैं… दिल कृतज्ञता से भरा है। हम माता-पिता बनने वाले हैं। अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर दिव्यांका और विवेक ने ईटाइम्स से बातचीत में कहा कि उनका बेबी जून में होगा। एक्ट्रेस ने कहा कि वह लगभग हर महीने प्रेग्नेंसी टेस्ट करती थीं और पॉजिटिव रिजल्ट की उम्मीद करती थीं। जब रिपोर्ट पॉजिटिव आई, तो उन्हें इस बात को स्वीकार करने में थोड़ा समय लगा। विवेक ने खबर सुनकर खुशी जताई, लेकिन तुरंत जश्न नहीं मनाया। दिव्यांका ने यह भी कहा, “मेरे मन और शरीर में बदलाव आया। मैं अपने खान-पान, व्यायाम और चलने-फिरने के तरीके को लेकर काफी सतर्क हो गई। मैं अचानक ज्यादा जागरूक और सावधान हो गई।” दिव्यांका और विवेक की पहली मुलाकात टीवी सीरियल ‘ये हैं मोहब्बतें’ के सेट (2015) पर हुई थी। शुरुआत में दोनों के बीच सिर्फ प्रोफेशनल रिश्ता था। सेट पर घंटों साथ रहते थे, लेकिन बातचीत बहुत कम होती थी। उनकी लव स्टोरी में को-स्टार पंकज भाटिया ने अहम भूमिका निभाई, जिन्होंने दोनों को एक-दूसरे के लिए परफेक्ट लाइफ पार्टनर बताया था। कुछ समय तक डेटिंग करने के बाद दोनों ने 8 जुलाई 2016 को भोपाल में शादी की थी।
2026 Hyundai Verna vs VW Virtus: किस फैमिली सेडान में ज्यादा दम? शोरूम जाने से पहले जान लीजिए
अगर आप नई सेडान खरीदने की सोच रहे हैं और Hyundai Verna और VW Virtus के बीच कन्फ्यूज हैं, तो यह तुलना आपके लिए बेहद काम की है. यहां जानिए दोनों कारों की कीमत, डिजाइन, फीचर्स, सेफ्टी, इंजन और माइलेज का पूरा अंतर, ताकि आप आसानी से तय कर सकें कि आपके लिए कौन सी सेडान बेहतर है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News18



















