Responsive Scrollable Menu

नीतीश कुमार ने फिर मारी पलटी! सम्राट नहीं दूसरे नेता की थपथपाई पीठ, क्या सुशासन बाबू ने फिर दिया कोई बड़ा इशारा?

बिहार की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की 'समृद्धि यात्रा' के दौरान उनके इशारों और बॉडी लैंग्वेज ने नए सियासी संकेत दे दिए हैं. वैसे भी नीतीश कुमार अपने किए और उसके बाद उससे पटलने के लिए जाने जाते हैं. विधानसभा चुनाव में जीत के बाद तीन महीने में ही उन्होंने राज्यसभा का रुख कर लिया.

इसके बाद से ही प्रदेश की सियासत में भूचाल आया हुआ है. बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा इसकी अटकलें लगातार लगाई जा रही हैं. इन अटकलों के बीच नीतीश कुमार भी हर दिन अपने संकेतों के जरिए जवाब दे रहे हैं. हाालंकि अब तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. इस बीच एक बार फिर नीतीश कुमार की ओर से एक इशारा दिया गया है. इस बार उन्होंने इशारे में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को नहीं बल्कि अन्य नेता की पीठ थपथपाई है. उनकी इस तस्वीर ने फिर मामले को दिलचस्प बना दिया है. 

मुंगेर में बदले संकेत, ललन सिंह पर भी नजर

मुंगेर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान नीतीश कुमार ने न सिर्फ सम्राट चौधरी की पीठ थपथपाई, बल्कि केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह (ललन सिंह) को भी सार्वजनिक रूप से प्रोत्साहित किया. यह दृश्य इसलिए खास रहा क्योंकि अब तक सीएम के इशारे केवल सम्राट चौधरी की ओर माने जा रहे थे.

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह सिर्फ एक सामान्य इशारा नहीं, बल्कि पार्टी के भीतर संतुलन साधने की रणनीति भी हो सकती है. ललन सिंह जेडीयू के वरिष्ठ नेताओं में गिने जाते हैं और संगठन में उनकी मजबूत पकड़ है.

पहले सम्राट चौधरी को मिल रहे थे संकेत

इससे पहले भागलपुर, जमुई और नवादा की सभाओं में नीतीश कुमार ने कई बार सम्राट चौधरी की पीठ पर हाथ रखकर उन्हें आगे बढ़ने का संकेत दिया था. जमुई में तो उन्होंने खुले तौर पर कहा था कि 'आगे का काम यही देखेंगे,' जिससे यह कयास लगाए जाने लगे थे कि सम्राट चौधरी ही भविष्य के मुख्यमंत्री हो सकते हैं.

 

मंच पर थपथपाई ललन सिंह की पीठ, विजय कुमार सिन्हा गायब

 

मंच पर एकजुटता दिखाने की कोशिश

लखीसराय में आयोजित सभा में मुख्यमंत्री ने मंच पर मौजूद सभी वरिष्ठ नेताओं जिनमें विजय कुमार सिन्हा भी शामिल थे को खड़ा होकर हाथ उठाने के लिए कहा. उन्होंने विजय सिन्हा का हाथ पकड़कर उन्हें अपने पास बुलाया और एकजुटता का संदेश दिया.

यह कदम साफ तौर पर यह दर्शाता है कि पार्टी नेतृत्व फिलहाल किसी एक चेहरे को आगे करने के बजाय सामूहिक नेतृत्व का संकेत देना चाहता है.

सियासी संदेश या रणनीतिक संतुलन?

नीतीश कुमार के इन बदलते इशारों को लेकर राजनीतिक गलियारों में कई तरह की चर्चाएं हैं. कुछ विशेषज्ञ इसे उत्तराधिकारी के मुद्दे पर 'सस्पेंस बनाए रखने' की रणनीति मानते हैं, ताकि पार्टी में किसी तरह का असंतोष न पनपे. वहीं कुछ का मानना है कि यह आने वाले चुनावों से पहले नेतृत्व की संभावनाओं को खुला रखने की कोशिश है.

क्या अब भी बरकरार है सस्पेंस?

हालिया घटनाक्रम के बाद यह साफ है कि बिहार में सीएम पद को लेकर तस्वीर अभी पूरी तरह स्पष्ट नहीं है. नीतीश कुमार ने एक बार फिर यह संकेत दे दिया है कि राजनीति में अंतिम फैसला समय और परिस्थितियां तय करती हैं. 

फिलहाल इतना तय है कि सम्राट चौधरी, ललन सिंह और विजय सिन्हा जैसे नेताओं के बीच संतुलन बनाकर पार्टी आगे बढ़ना चाहती है. लेकिन मुख्यमंत्री का उत्तराधिकारी कौन होगा यह सवाल अभी भी खुला है और आने वाले दिनों में यह सस्पेंस और गहरा सकता है.

यह भी पढ़ें - Bihar News: मुंगेर में सीएम नीतीश ने की 119 करोड़ की योजनाएं लॉन्च, विपक्ष पर साधा निशाना

Continue reading on the app

मेटल, मनी, मार्केट...तेल पर कोहराम के बीच तीनों धड़ाम

Oil Price Hike Crisis Impact: कच्चे तेल की कीमतों में उछाल की वजह से भारतीय शेयर बाजार के साथ सोने-चांदी की कीमतों और रुपये में भारी गिरावट आई है.

Continue reading on the app

  Sports

कप्तानी में अलग है ईशान किशन का तेवर, लेट होने वाले खिलाड़ी पर लगाते हैं जुर्माना, कोच ने किया खुलासा

Ishan Kishan impose fine of Rs 1000: आईपीएल 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद के नियमित कप्तान पैट कमिंस शुरुआत कुछ मैचों में टीम के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे. ऐसे में विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन को टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है. इससे पहले ईशान झारखंड के लिए कप्तानी करते हुए कमाल कर चुके हैं. Sat, 21 Mar 2026 23:36:50 +0530

  Videos
See all

घूस लेते पकड़े गए SSI, वीडियो वायरल #ssi #viralvideo #shortsvideo #aajtak #latestnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-21T19:00:47+00:00

Adbhut Avishvasniya Akalpniya Full: क्यों हैं वो दुनिया के बसे खूंखार किलर? | Mossad? |Sweta Singh #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-21T19:02:01+00:00

How satellites are powering smartphones | BBC News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-21T19:00:10+00:00

Ashok Kharat पर लगे ब्लैकमेलिंग के गंभीर आरोप #maharashtranews #ashokkharat #viralvideo #shortsvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-21T19:00:23+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers