Responsive Scrollable Menu

RCom फ्रॉड केस में अनिल अंबानी से CBI की पूछताछ:SBI से ₹2,929 करोड़ की धोखाधड़ी का मामला, फंड की हेराफेरी और गबन का आरोप

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया से जुड़े ₹2,929 करोड़ के लोन फ्रॉड मामले में CBI ने आज 19 मार्च को उद्योगपति अनिल अंबानी से पूछताछ की। अनिल अंबानी सुबह दिल्ली स्थित सीबीआई हेडक्वार्टर पहुंचे, जहां एजेंसी के अधिकारियों ने उनसे सवाल-जवाब किए। SBI को ₹2,929 करोड़ का नुकसान CBI ने पिछले साल अगस्त में अनिल अंबानी और आरकॉम के खिलाफ केस दर्ज किया था। एसबीआई की शिकायत के मुताबिककंपनी पर विभिन्न बैंकों का कुल ₹40,000 करोड़ से ज्यादा का बकाया था। इसमें से अकेले SBI को ₹2,929.05 करोड़ का नुकसान हुआ। CBI ने इस मामले में आपराधिक साजिश, धोखाधड़ी और आपराधिक विश्वासघात की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। 10 साल पुराना मामला, मैनेजमेंट में शामिल होने से इनकार अनिल अंबानी के पक्ष का कहना है कि एसबीआई की यह शिकायत 10 साल से ज्यादा पुराने मामलों से जुड़ी है। जिस समय की यह बात है, उस समय अनिल अंबानी कंपनी के केवल नॉन-एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर थे और वे कंपनी के रोजमर्रा के मैनेजमेंट या कामकाज में शामिल नहीं थे। अनिल अंबानी के प्रवक्ता बोले- जांच में पूरा सहयोग करेंगे पूछताछ को लेकर अनिल अंबानी के प्रवक्ता ने एक बयान जारी किया है। बयान में कहा गया है कि अनिल अंबानी 19 और 20 मार्च को दिल्ली में सीबीआई के सामने पेश हो रहे हैं। यह पेशी एसबीआई की शिकायत पर दर्ज एफआईआर के सिलसिले में है। प्रवक्ता ने कहा, अंबानी सभी जांच एजेंसियों को पूरा सहयोग देने के लिए प्रतिबद्ध हैं और वे अपना पक्ष मजबूती से रखेंगे। आगे क्या होगा? सीबीआई अब इस मामले में जुटाए गए दस्तावेजों और अनिल अंबानी के बयानों का मिलान करेगी। अनिल अंबानी ने एसबीआई द्वारा खुद को फ्रॉड घोषित किए जाने के फैसले को भी अदालत में चुनौती दी है। सीबीआई की यह पूछताछ कल यानी 20 मार्च को भी जारी रह सकती है, जिसमें फंड ट्रेल (पैसे कहां गए) को लेकर गहराई से सवाल पूछे जा सकते हैं।

Continue reading on the app

रविचंद्रन अश्विन ने टीम इंडिया की गेंदबाजी पर जताई चिंता, कहा – ‘जसप्रीत बुमराह के बाद क्या होगा…’

भारतीय क्रिकेट टीम की ताकत मानी जाने वाली गेंदबाजी पर अब सवाल उठने लगे हैं। दरअसल पूर्व स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने कहा है कि जसप्रीत बुमराह के बाद टीम को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। उनका यह बयान ऐसे समय आया है जब भारत की बल्लेबाजी दुनिया में सबसे मजबूत मानी जा रही …

Continue reading on the app

  Sports

ईरान-इजराइल जंग के कारण क्रिकेट बॉल की हुई कमी, नए सीजन से पहले बढ़ी टेंशन

इंग्लैंड में 3 अप्रैल से काउंटी चैंपियनशिप सीजन की शुरुआत हो रही है, जिसमें 18 टीम हिस्सा लेंगी. मगर उससे पहले ही गेंदों की कमी ने खलबली मचा दी है. Fri, 20 Mar 2026 00:14:53 +0530

  Videos
See all

Gold Silver News : युद्ध की वजह से सोना-चांदी फिसला ! #goldprice #silverprice #newskipathshala #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-19T21:05:40+00:00

Gold Rate Today : युद्ध से सोने-चांदी बुरी तरह धड़ाम ! #goldprice #goldrate #sushantsinha #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-19T21:21:19+00:00

Gold Silver Price Crash:युद्ध के बीच सोना-चांदी पर बड़ी खबर ! | Sushant Sinha | Iran News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-19T21:10:35+00:00

Iran-Israel War: क्या Trump का 'Plan' फेल हो गया? | Hormuz Crisis & Khamenei's New Move #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-19T22:00:53+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers