Video: 30 किलोमीटर का सफर, सिर्फ 2 घंटे का समय! इस 'विषकन्या' के डिश ने मचाया तहलका
Ranchi Vishkanya Stall: क्या आपने कभी सुना है कि किसी विषकन्या के हाथ का खाना खाने के लिए लोग अपनी जान जोखिम में डालने के बजाय 30 किलोमीटर दूर से दौड़े चले आते हों? जी हां झारखंड की राजधानी रांची में इन दिनों एक ऐसा ही स्टॉल चर्चा में है जिसका नाम ही 'विषकन्या' है. स्टॉल की संचालक भारती बताती हैं कि उन्हें घर में लोग विषकन्या कहते हैं. क्योंकि वे मेहमानों की हर 'विश' (Wish) को पलक झपकते ही थाली में परोस देती हैं. इसी विश और कन्या के मेल ने उन्हें शहर का सबसे मशहूर स्ट्रीट फूड वेंडर बना दिया है. यहां के दही वड़े और मसाला चिकन लेग पीस का ऐसा क्रेज है कि महज 2 घंटे में ही सारा स्टॉक साफ हो जाता है. बुजुर्गों से लेकर युवाओं तक, हर कोई भारती के हाथों से सिलबट्टे पर पिसे मसालों और घर जैसी शुद्धता का मुरीद है. यहां की एक लिट्टी का साइज इतना बड़ा है कि अच्छे-अच्छों की भूख शांत कर दे. अगर आप भी स्वाद के शौकीन हैं, तो इस 'विषकन्या' के जादुई स्वाद से बच पाना आपके लिए मुश्किल होगा.
Viral Video: क्या यही है भगवान के दर्शन? मंदिर में भक्तों के साथ ऐसा देख आप भी भड़क उठेंगे
मंदिर एक ऐसा स्थान हैं जहां श्रद्धालू मन की शांती, आस्था के लिए दर्शन करने जाते हैं. लेकिन सोचिए जरा कि बड़ी आस्था के साथ आप कोशों मिल दूर अपने परिवार के साथ भगवान के दर्शन करने गए हो लेकिन मन से दर्शन न करने मिले तो कैसा महसूस करेंगे. ऐसा ही दृश्य देखने को मिला है. ये वीडियो सोशल मीडिया पे तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि जैसे श्रद्धालू भगवान के गर्भ गृह के पास पहुंचते हैं वहां खड़ा पंडित उन्हें तुरंत धक्का दे कर वहां से भगा दिया जाता है. इससे न तो भक्तों के दर्शन हो पाए न ही मन को शांती मिला. ये व्यवस्था कहां तक सही है. आप ही सोचिए.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18




















