Responsive Scrollable Menu

केरल में भाजपा का कोई प्रभाव नहीं, अपना खाता खोल ले वही बहुत है: शशि थरूर

शशि थरूर ने कहा कि यह त्रिकोणीय मुकाबला नहीं है क्योंकि केरल विधानसभा में भाजपा की एक भी सीट नहीं है। शून्य से आगे यदि वे एक, दो या तीन सीट भी जीत लेते हैं, तो उन्हें (भाजपा) बेहद गर्व और खुशी होगी और वे (भाजपा) खुद को एक बड़ी जीत का श्रेय देंगे।

Continue reading on the app

छह यूक्रेनी नागरिकों की गिरफ्तारी कानूनी मामला, जांच कर रहीं एजेंस‍ियां : एमईए

नई दिल्ली, 19 मार्च (आईएएनएस)। छह यूक्रेनी नागरिकों की गिरफ्तारी मामले पर गुरुवार को भारत की ओर से कहा गया क‍ि यह कानूनी विषय से जुड़ा है। भारत की सरकारी एजेंसियां इस मामले की जांच कर रही हैं।

विदेश मंत्रालय (एमईए) के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने गुरुवार को साप्ताहिक मीडिया ब्रीफिंग को संबोधित करते हुए बताया कि भारत को यूक्रेन दूतावास से एक अनुरोध प्राप्‍त हुआ है। इसमें गिरफ्तार किए गए लोगों के लिए काउंसलर एक्सेस के लि‍ए कहा गया है।

यूक्रेन के बयान के बारे में पूछे जाने पर जायसवाल ने कहा, आप सभी इस मामले के बारे में जानते हैं और हम भी इससे अवगत हैं। जैसा कि आप जानते हैं, यह एक कानूनी मामला है और संबंधित भारत सरकार की एजेंसियां वर्तमान में इसकी जांच कर रही हैं। यह भी पूछा गया था कि क्या हमें काउंसलर एक्सेस का अनुरोध प्राप्त हुआ है। हां, हमें काउंसलर एक्सेस का अनुरोध मिला है और इसे इस मामले में लागू कानूनी आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए संबोधित किया जाएगा।”

गौरतलब है कि एक अमेरिकी नागरिक और छह यूक्रेनी नागरिकों पर गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) के तहत आरोप लगाए गए हैं। उन्हें दिल्ली की एक विशेष एनआईए अदालत ने 11 दिन की हिरासत में भेज दिया है।

वहीं, भारत में यूक्रेन के दूतावास ने अपने नागर‍िकों की ह‍िरासत को सुनियोजित और राजनीतिक रूप से प्रेरित होने का आरोप लगाया। दूतावास ने इस बात से इनकार किया कि यूक्रेनी राज्य किसी भी तरह से आतंकवादी गतिविधियों का समर्थन कर रहा है।

दूतावास ने कहा, छह यूक्रेनी नागरिकों की हिरासत से जुड़े मामले में सार्वजनिक रूप से उपलब्ध जानकारी, जिसमें मीडिया रिपोर्टें भी शामिल हैं, जो संकेत देती हैं कि इस कार्रवाई की शुरुआत रूसी पक्ष से प्राप्त जानकारी के आधार पर हुई, इसको ध्यान में रखते हुए यूक्रेन का दूतावास इस मामले की परिस्थितियों को लेकर गंभीर चिंता व्यक्त करता है, जो प्रारंभिक चरण में उपलब्ध तथ्यों के अनुसार संभावित रूप से सुनियोजित और राजनीतिक रूप से प्रेरित प्रतीत होती है।

यूक्रेनी दूतावास की ओर से कहा गया, यूक्रेन आतंकवादी गतिविधियों के समर्थन से जुड़े किसी भी आरोप को दृढ़ता से खारिज करता है। यूक्रेन एक ऐसा देश है, जो रोजाना रूसी आतंक के परिणामों का सामना करता है और इसी कारण वह आतंकवाद के सभी रूपों के खिलाफ एक सैद्धांतिक और कठोर रुख अपनाता है।

यूक्रेनी दूतावास ने यह भी कहा कि वह यूक्रेन और भारत के संबंधित प्राधिकरणों के बीच सक्रिय सहयोग के लिए तैयार है, विशेष रूप से आपराधिक मामलों में पारस्परिक कानूनी सहायता से संबंधित मौजूदा द्विपक्षीय संधि के आधार पर, जो आपसी सहयोग और संपर्क के व्यापक उपायों का प्रावधान करती है।

बयान के अनुसार, यूक्रेन उम्मीद करता है कि भारतीय अधिकारी प्रक्रिया की वैधता, पारदर्शिता और खुलेपन को सुनिश्चित करेंगे, साथ ही हिरासत में लिए गए यूक्रेनी नागरिकों के अधिकारों का उचित पालन अंतरराष्ट्रीय कानून के मानकों और सिद्धांतों के अनुरूप करेंगे।

--आईएएनएस

एवाई/एबीएम

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026: KKR को बड़ा झटका, मुस्तफिजुर रहमान और हर्षित राणा के बाद अब ये तूफानी गेंदबाज टीम से बाहर

IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को बड़ा झटका लगा है। पहले मुस्तफिजुर रहमान उसके बाद हर्षित राणा और अब एक और तूफानी गेंदबाज टीम से बाहर हो गया है। KKR को लगातार तीसरा झटका लग चुका है। Sat, 21 Mar 2026 18:27:59 +0530

  Videos
See all

US Israel Iran War: ईरान से युद्ध में अमेरिका को भारी नुकसान, 22 फाइटर जेट तबाह! | Anjana Om Kashyap #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-21T13:35:31+00:00

EID सभा में Mamata Banerjee का PM Modi पर बड़ा हमला, लगाया वोटिंग अधिकार छीनने का आरोप | TMC | BJP #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-21T13:36:45+00:00

जंग के बीच फंसे कई भारतीय नाविक [Indian Seafarers trapped amids US-Iran War] #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-21T13:36:24+00:00

पीएम Narendra Modi ने नन्हे दोस्त संग शेयर की प्यारी तस्वीर #narendramodi #pmhouse #shortsvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-21T13:39:13+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers