Ustaad Bhagat Singh X Review: पवन कल्याण की फिल्म की तारीफ कर रहे लोग, फिर भी लग सकता है 'Box Offce' पर झटका?
Ustaad Bhagat Singh X Review: सुपरस्टार पवन कल्याण (Pawan Kalyan) की 'उस्ताद भगत सिंह' (Ustaad Bhagat Singh) आज 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. पवन साउथ इंडस्ट्री के बड़े एक्टर्स में गिने जाते हैं. उनकी फिल्म का इंतजार फैंस को बेसब्री से रहता है. हालांकि, इस फिल्म की रिलीज डेट ने इसे और भी दिलचस्प बना दिया है क्योंकि आज ही के दिन बॉलीवुड की एक्शन सीक्वल धुरंधर 2 भी रिलीज हुई है. जिससे दोनों फिल्मों की टक्कर हुई है. फैंस के बीच दोनों ही फिल्मों को लेकर जबरदस्त क्रेज हैं. एक्टर पवन के फैंस 'उस्ताद भगत सिंह' के अर्ली मॉर्निंग शो देखकर भी आ चुके हैं. कई लोगों ने इस मूवी को लेकर एक्स (पहले ट्विटर) पर अपने रिव्यू शेयर किए हैं. आइए जानते हैं कि इस फिल्म का एक्स रिव्यू कैसा है.
सोशल मीडिया के एक्स प्लेटफॉर्म पर इस समय दो ही फिल्में ट्रेंड कर रही हैं, एक रणवीर सिंह की धुरंधर2 और दूसरी पवन कल्याण की उस्ताद भगत सिंह. इस फिल्म को लेकर एक्स पर मिले जुला रिस्पॉन्स मिल रहा है.
पवन कल्याण की स्क्रीन पर पकड़ बेहतरीन
स्पिरिट नाम के हैंडल से एक शख्स ने फिल्म देखने के बाद इसे कुल मिलाकर अच्छी फिल्म बताई है जो एंटरटेनमेंट के लिए देखी जा सकती हैं, उन्होंने उस्ताफ भगत सिंह के हैशटेग के साथ लिखा, 'ये फिल्म कुल मिलाकर कंर्मिशियल एटरटेंमेंट के लिए अच्छी है. पवन कल्याण की स्क्रीन पर पकड़ बेहतरीन है. फिल्म का पहला हाफ अच्छा है जबकि दूसरा हाफ बहुत शानदार है. इसके अलावा फिल्म में कॉमेडी भी ठीक-ठाक है.'
#UBSReview UstaadBhagatSingh Review:
— Spirit (@Vishwa0911) March 19, 2026
Overall it’s a good decent commercial entertainer????
PK screen presence excellent ????
Good first Half
Very Good Second Half
Comedy also worked well and good#UstaadBhagatSingh #PawanKalyan #UBSOnMarch19 #Ugadi pic.twitter.com/hdmiEpqDGo
पुरानी यादें ताजा हो गईं
वही. कुशल कुशी नाम के हैंडल से फिल्म के बारे में लिखा, 'उस्ताद भगत सिंह फिल्म के जरिए इतना पावरफुल विजन साकार करने के लिए आपको बहुत-बहुत बधाई. आपका इस मूवी के जरिए कहानी कहने तरीका सिर्फ सिनेमा नहीं है बल्कि ऐसा अनुभव है जो हमारे दिल में बस जाता है. ये फिल्म थोलीप्रेमा की पुरानी यादें ताजा करती है. हमें मोटीवेट करती है और हमें याद दिलाता है कि कहानियां क्यों मायने रखती हैं.'
Congratulations on bringing such a powerful vision to life with Ustaad Bhagat Singh. Your storytelling is not just cinema, it’s an experience that stays with us, bringing back vintage memories from Tholiprema , inspires us, and reminds us why stories matter. @harish2you pic.twitter.com/DYN3PynI3W
— Kushal Kushi (@Kushi03official) March 18, 2026
फिल्म देखकर हो गए रोंगटे खड़े
एक अन्य यूजर ने लिखा, 'उस्ताद भगत सिंह फिल्म बहुत ही कम उम्मीदों के साथ सिनेमाघर में गया था. लेकिन बाहर आया तो रोंगटे खड़े हो गए. ये फिल्म एक जबरदस्त धमाका है. पवन कल्याण की स्क्रीन पर पकड़ सिर्फ एक्टिंग नहीं है बल्कि प्योर ओरा है. फिल्म के निर्देशक हारिश शंकर ने एक फिर साबित कर दिया कि वो अल्टीमेट मास कैप्टेन हैं. जब भी वे PSPK के साथ टीमअप करते हैं तो वो फिल्म ब्लॉकबस्टर होती है.'
Went in with low expectations… walked out with goosebumps ????
— chakradharpaidi (@chakradharpaidi) March 19, 2026
Ustaad Bhagat Singh pure mass blast ????
Pawan Kalyan screen presence is not just acting it’s pure aura ????
Harish Shankar proves again he’s the ultimate mass captain
Every time he teams up with PSPK,it’s a BLOCKBUSTER
इस लेवल की फिल्म की उम्मीद नहीं थी
इनोसेंट इविल नाम के हैंडल से एक अन्य ने फिल्म में बारे में लिखा, 'उस्ताद भगत सिंह फिल्म के सीन्स आज के समय में बहुत ही शानदार लिखें गए हैं. मैंने इस लेवल की फिल्म की उम्मीद नहीं की थी.'
#UstaadBhagatSingh
— INNOCENT EVIL ⁶???? (@raju_innocentev) March 18, 2026
One of the best written mass scenes in recent times
Wtfffff????
Ee range movie expect cheyale
Ee scene lo screenplay, thaman vishwaroopam , pawan dialouges
Goosebumps stuff asaluuuuuu pic.twitter.com/2NkQ7F8GK8
Expectations: 0
— Vivek (@Vivek14875990) March 19, 2026
Goosebumps: 100 ????????
Ustaad Bhagat Singh = Proper mass feast!
Silent entry… thunder exit ⚡????
Ustaad Bhagat Singh ROARS!@harish2you ????#UstaadhBhagathSingh
Reporting from USA
— Vignan PSPK™ (@vignan_pspk) March 18, 2026
Coming to movie its having everything
Comedy ✅
Drama✅
Emotion✅
Dance✅
Fights✅…..etc
First of all thanks to @harish2you for giving blockbuster to cults and also thanks to everyone who worked in this.
Its a 5/5 ⭐️ movie #UstaadBhagatSingh
Goosebumps pic.twitter.com/JFmQRhZLv7
ये भी पढ़ें: 'बदला हो तो धुरंधर जैसा', अल्लू अर्जुन से प्रीति जिंटा तक, 'Dhurandhar 2' देख सेलेब्स में भरा देशभक्ति का जज्बा
फिल्म को नकारात्मक रिपॉन्स भी मिला
निर्देशक हरीश शंकर (Harish Shankar) की 'उस्ताद भगत सिंह' (Ustaad Bhagat Singh) की फिल्म को जहां अच्छे रिव्यू मिले हैं तो कई लोगों ने फिल्म को नकारात्मक रिव्यू भी दिए हैं. ऐसे में इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर कमाई के मामले में झटका लग सकाता है.
उस्ताद भगत सिंह मूवी का नकारात्मक रिव्यू देते हुए एक यूजर ने फिल्म की कहानी को घिसी-पिटी बताते हुए आलोचना की है, 'इस तरह की कमर्शियल फिल्म के लिए लीक से हटकर लेखन की आवश्यकता नहीं होती, लेकिन कम से कम कुछ ताजगी तो होनी चाहिए. यह फिल्म शुरू से अंत तक पूरी तरह से घिसी-पिटी लगती है. कुछ सीन्स ठीक हैं, लेकिन फिल्म में फ्लो की कमी है, ऐसा लगता है जैसे फिल्म के सीन्स को कमर्शियल तरीके से जोड़-तोड़ कर बनाया गया है.'
उन्होंने आगे लिखा, 'हरीश शंकर कॉमेडी और कमर्शियल लेखन दोनों में फेल रहे हैं. थमन ने अपने बैकग्राउंड म्यूजिक से फिल्म को बेहतर बनाने की कोशिश की है, लेकिन इसमें गुंजाइश कम है. पवन कल्याण ने कुछ सीन्स में कोशिश की है, लेकिन इस फिल्म में उनकी खास एनर्जी दिखाई नहीं दी. फिल्म उबाऊ है और इसको 2/5 रेटिंग मिलती है.'
#UstaadBhagatSingh A Completely Outdated Commercial Entertainer!
— Venky Reviews (@venkyreviews) March 18, 2026
A commercial film like this doesn’t necessarily need out of the box writing, but it atleast needs some freshness. This one feels outdated to the core from the start to end. A few elevation blocks work, but the film…
Show completed :- #Ustaadbhagatsingh
— venkatesh kilaru (@kilaru_venki) March 18, 2026
My rating 2/5
Below average movie pic.twitter.com/ILLESjuKUx
उस्ताद भगत सिंह के बारे में
उस्ताद भगत सिंह (Ustaad Bhagat Singh) एक एक्शन ड्रामा फिल्म है. इसकी कहानी एक ईमानदार पुलिस अफसर के बारे में है, जो समाज में हो रहे भ्रष्टाचार और गलत कामों के खिलाफ लड़ता है. पवन कल्याण इस फिल्म में एक मजबूत और बहादुर अफसर का किरदार निभा रहे हैं, जो लोगों की मदद करता है और उन्हें न्याय दिलाने की कोशिश करता है. इस फिल्म में श्रीलीला भी मुख्य भूमिका में हैं. फिल्म का निर्देशन हरीश शंकर ने किया है.
ये भी पढ़ें:Atiq Ahmed कौन था? जिसका ISI से था कनेक्शन, 'Dhurandhar 2' में हुआ नकली नोटों का भंडाफोड़
विक्रम उत्सव में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, पशुपतिनाथ मंदिर में किए दर्शन
मध्यप्रदेश के उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा गुरुवार को मंदसौर पहुंचे, जहां उन्होंने विश्व प्रसिद्ध पशुपतिनाथ मंदिर में आयोजित विक्रम उत्सव कार्यक्रम में शामिल होकर भगवान पशुपतिनाथ के दर्शन किए और प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। विक्रम संवत हमारी ऐतिहासिक पहचान और सांस्कृतिक विरासत मंदिर पहुंचने पर उप मुख्यमंत्री देवड़ा का जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों और …
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
Mp Breaking News



















