योगी सरकार जल्द करेगी पेंशन में बढ़ोतरी, एक करोड़ से ज्यादा लाभार्थियों को होगा फायदा
UP News: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार जल्द ही पेंशन में बढ़ोतरी करने जा रही है. इस बात का जिक्र सीएम योगी ने यूपी में बीजेपी सरकार के नौ साल पूरे होने के उपलक्ष्य में लखनऊ में हुए एक कार्यक्रम के दौरान किया. इसके साथ ही सीएम योगी ने अपने नौ साल के कार्यकाल की उपलब्धियां भी गिनवाईं. सीएम योगी ने पिछली सरकारों पर भी जमकर तंज कसा और कहा कि जो लोग हमारी आस्था को अंधविश्वास कहते थे और नोएडा नहीं जाते थे. सीएम योगी ने कहा कि, उन्हें लगता था नोएडा जाएंगे तो कुर्सी चली जाएगी.
नोएडा जाने को बना दिया था अपशकुन- सीएम योगी
सीएम योगी ने आगे कहा कि जब मुझे जिम्मेदारी मिली तो मैंने कहा कि नोएडा जाएंगे. तो लोग कहने लगे कि मुख्यमंत्री नोएडा जाता है उसकी कुर्सी चली जाती है. मैंने कहा कि कुर्सी आज चली जाए, लेकिन प्रदेश का भला होगा तो नोएडा जाएंगे और विकास पर लगे बैरियर को हटाएंगे. सीएम योगी ने अपने संबोधन में कहा कि, नोएडा, ग्रेटर नोएडा आज देश के विकास में योगदान दे रहे हैं.
उन्होंने कहा कि अगर हम लोग नोएडा नहीं जाते तो देश में 55 प्रतिशत मोबाइल का निर्माण और इलेक्ट्रॉनिक कंपोनेंट का 60 फीसदी निर्माण उत्तर प्रदेश में नहीं हो पाता. सीएम ने कहा कि, "नोएडा जाना यूपी के लिए अपशकुन बना दिया था. तब के मुख्यमंत्री उसका माध्यम बन गए थे. हमने कहा कि अपशकुन को उखाड़ फेकेंगे और इसे विकास में बाधा नहीं बनने देंगे."
संस्कृत छात्रों के लिए छात्रावास और भोजन की योजना होगी शुरू
बुधवार को कार्यक्रम के दौरान सीएम योगी ने एलान किया कि प्रदेश कैबिनेट वृद्धा पेंशन में बढ़ोतरी करेगी. इसके साथ ही संस्कृत छात्रों के लिए छात्रावास और भोजन की नई योजना की भी शुरुआत की जाएगी. उन्होंने कहा कि सरकार ने जातीय और क्षेत्रीय चश्मे से देखकर किसी को लाभ नहीं दिया. इसके साथ ही सीएम योगी ने राज्य का कानून व्यवस्था को लेकर कहा कि अलविदा की नमाज और ईद जैसे अवसर भी पूरी शांति से संपन्न हो जाते हैं. कहीं कोई हलचल या अव्यवस्था नहीं होती. उन्होंने कहा कि यही बदलाव उत्तर प्रदेश में हुआ है, जहां लोग निर्भय होकर अपने धार्मिक स्थलों पर जा रहे हैं और सुरक्षा का अहसास कर रहे हैं.
ये भी पढ़ें: अंडों की बिक्री को लेकर योगी सरकार का बड़ा फैसला, अगले महीने से लागू होगा नया नियम
पेंशन में जल्द होगी बढ़ोतरी
इसके साथ ही सीएम योगी आदित्यनाथ ने राज्य में मिलने वाली निराश्रित महिला, वृद्ध और दिव्यांगजन पेंशन का भी जिक्र किया. सीएम ने कहा कि राज्य में 1.06 करोड़ से अधिक परिवारों को प्रदेश सरकार 12 हजार रुपये वार्षिक पेंशन दे रही है. इनके कल्याण के लिए कैबिनेट जल्द इसमें वृद्धि का भी निर्णय लेगा. योगी आदित्यनाथ ने आगे कहा कि, सरकार स्नातक और परास्नातक की मेधावी बेटियों को स्कूटी भी देगी. बेटी की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के लिए मिशन शक्ति का कार्यक्रम भी चलाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि सरकार दो करोड़ से ज्यादा युवाओं को टैबलेट देगी, इसमें से 50 लाख युवाओं को टैबलेट दिया जा चुका है, बाकी को जल्द टैबलेट दिया जाएगा.
ये भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश की BJP सरकार के 9 साल पूरे, CM योगी ने गिनाईं अपने कार्यकाल की उपलब्धियां
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
















.jpg)







