Responsive Scrollable Menu

Prabhasakshi NewsRoom: Global War का खिलाड़ी है भारत में पकड़ा गया अमेरिकी नागरिक Matthew VanDyke

भारत की धरती पर एक ऐसा किरदार पकड़ा गया है जिसकी कहानी किसी फिल्म से कम नहीं, लेकिन इसके निहितार्थ बेहद गंभीर और खतरनाक हैं। अमेरिका के बाल्टीमोर में जन्मा 46 वर्षीय मैथ्यू एरन वैनडाइक अब राष्ट्रीय जांच एजेंसी यानि एनआईए की गिरफ्त में है। उस पर आतंक से जुड़े आरोप हैं, सीमा पार गतिविधियों में उसकी संलिप्तता है और ड्रोन युद्ध का प्रशिक्षण देने जैसे संगीन आरोप भी हैं। यह मामला भारत की सुरक्षा के खिलाफ एक गहरे और सुनियोजित खेल का संकेत देता है।

हम आपको बता दें कि मैथ्यू एरन वैनडाइक कोई साधारण व्यक्ति नहीं है। वह खुद को कभी भाड़े का सैनिक, कभी खुफिया विश्लेषक, तो कभी लोकतंत्र का सिपाही बताता रहा है। लीबिया के युद्ध से लेकर सीरिया और यूक्रेन तक, उसने खुद को हर उस मोर्चे पर खड़ा किया जहां संघर्ष था। शुरुआत उसने एक फिल्म निर्माता के तौर पर की, लेकिन जल्द ही कैमरे के पीछे खड़ा रहने वाला यह शख्स बंदूक उठाने वालों की कतार में जा खड़ा हुआ।

इसे भी पढ़ें: ना मतलब ना! जंग के बीच तुर्की का बड़ा फैसला, अमेरिका को लौटा दिया खाली हाथ

अरब आंदोलन के दौरान लीबिया पहुंचा वैनडाइक, गद्दाफी के खिलाफ लड़ने वाले विद्रोहियों में शामिल हो गया। छह महीने तक कैद रहा, फिर भाग निकला। इस घटना ने उसे एक खतरनाक पहचान दी एक ऐसा व्यक्ति जो युद्ध को सिर्फ दिखाता नहीं, उसमें उतरता भी है। इसके बाद सीरिया में उसने विद्रोही गुटों को हथियार और रणनीति की सलाह दी। यहीं से उसकी भूमिका पर सवाल उठने लगे पत्रकार या योद्धा?

उसकी पढ़ाई भी कम खतरनाक नहीं थी। सुरक्षा अध्ययन में मास्टर्स की डिग्री के साथ पश्चिम एशिया पर उसकी गहरी पकड़ थी। उसने इस ज्ञान को जमीन पर उतारते हुए अपनी संस्था सन्स ऑफ लिबर्टी इंटरनेशनल बनाई। यह संस्था कथित तौर पर आतंकवाद और तानाशाही के खिलाफ लड़ने वालों को प्रशिक्षण देती है। लेकिन असलियत इससे कहीं ज्यादा उलझी हुई है।

भारत की जांच एजेंसियों के अनुसार, वैनडाइक और उसके छह यूक्रेनी साथी बिना अनुमति के मिजोरम पहुंचे, वहां से म्यांमार की सीमा पार की और चिन राज्य में सक्रिय सशस्त्र गुटों को प्रशिक्षण दिया। यह प्रशिक्षण साधारण नहीं था इसमें ड्रोन बनाना, चलाना और उन्हें निष्क्रिय करना शामिल था। यह तकनीक अगर गलत हाथों में चली जाए तो पूरे उत्तर पूर्व क्षेत्र की सुरक्षा को हिला सकती है।

हम आपको बता दें कि 12 मार्च को कोलकाता हवाई अड्डे पर वह दुबई के लिए उड़ान भरने ही वाला था। इमिग्रेशन क्लियर कर चुका था, सामान विमान में लोड़ हो चुका था। तभी खुफिया एजेंसियों को अलर्ट मिला और आखिरी क्षण में उसे रोक लिया गया। यह दिखाता है कि मामला कितना संवेदनशील और गंभीर था।

रणनीतिक रूप से देखें तो यह घटना भारत के लिए कई चेतावनी संकेत लेकर आई है। एक तो इससे उत्तर पूर्व क्षेत्र में बाहरी हस्तक्षेप का खतरा पहले से कहीं ज्यादा बढ़ गया है। दूसरा, आधुनिक युद्ध तकनीक जैसे ड्रोन अब गैर राज्य तत्वों के हाथों में पहुंच रही है। साथ ही, अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क के जरिए भारत के भीतर अस्थिरता फैलाने की कोशिशें हो रही हैं।

इसके अलावा, यह मामला सिर्फ कानून व्यवस्था का नहीं, बल्कि राष्ट्रीय सुरक्षा का है। अगर ऐसे लोग बिना रोकटोक सीमाओं को पार कर प्रशिक्षण देने लगें, तो यह आने वाले समय में एक बड़ा खतरा बन सकता है। खासकर तब जब म्यांमार जैसे अस्थिर क्षेत्र भारत की सीमा से सटे हों। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी यह मामला हलचल पैदा कर रहा है। अमेरिका और यूक्रेन दोनों इस मामले पर नजर बनाए हुए हैं। लेकिन भारत के लिए प्राथमिकता साफ है अपनी सुरक्षा और संप्रभुता की रक्षा।

बहरहाल, मैथ्यू एरन वैनडाइक ने अपनी जिंदगी खुद चुने गए युद्धों में बिताई, लेकिन इस बार हालात उसके नियंत्रण में नहीं हैं। अब उसकी कहानी अदालतों और जांच एजेंसियों के हाथ में है। यह गिरफ्तारी एक सख्त संदेश है भारत की सीमाओं से खिलवाड़ करने वालों के लिए अब कोई जगह नहीं।

Continue reading on the app

हो गया कंफर्म! 26 मार्च को दस्तक देगा iQOO Z11, मिलेगी 9,020mAh बैटरी, 16GB RAM, 32MP फ्रंट कैमरा   

iQOO ने चीन में अपना नया स्मार्टफोन iQOO Z11 को लॉन्च करने के लिए पूरी तरह तैयार है। कंपनी ने अधिकारिक तौर ऐलान किया है वह नया डिवाइस  26 मार्च 2026 को लॉन्च करेगा। कंपनी ने यह भी बताया है कि इस इवेंट में iQOO Z11x को भी लॉन्च किया जाएगा।

iQOO Z11 दमदार स्पेसिफिकेशन के साथ आएगा, जिसमें 9,020mAh की विशाल बैटरी, 16GB RAM और 32MP का फ्रंट कैमरा शामिल है। साथ ही, Z11 iQOO का पहला 165Hz आई-प्रोटेक्शन गेमिंग डिस्प्ले वाला फोन भी होगा, जो गेमिंग और मल्टीमीडिया अनुभव को और भी शानदार बनाएगा। आइए जानते हैं इन डिवाइसेज से क्या उम्मीद की जा सकती है।

iQOO Z11 के प्रमुख फीचर्स और डिजाइन
Z11 सीरीज में दो मॉडल शामिल होंगे, जिसमें iQOO Z11 को Z11x की तुलना में थोड़ा प्रीमियम पोजिशन दिया गया है। कंपनी के अनुसार, Z11 में दो बड़े “फर्स्ट” फीचर्स मिलेंगे। इसमें iQOO स्मार्टफोन में अब तक की सबसे बड़ी 9,020mAh बैटरी दी जाएगी। साथ ही, यह iQOO का पहला 165Hz आई-प्रोटेक्शन गेमिंग डिस्प्ले वाला फोन होगा।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फोन में 6.83-इंच OLED 1.5K डिस्प्ले, MediaTek Dimensity 8500 चिपसेट, 16GB RAM, 512GB स्टोरेज और Android 16 आधारित OriginOS 6 मिलेगा। इसके अलावा, इसमें 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी होगा। यह फोन सिल्वर, ब्लैक और लाइट ब्लू कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा और चीन में इसकी कीमत लगभग 290 डॉलर (करीब ₹24,000) हो सकती है।

iQOO Z11x के फीचर्स
iQOO Z11 के साथ लॉन्च होने वाला Z11x भी दमदार स्पेसिफिकेशन के साथ आएगा। इसमें 6.76-इंच LCD डिस्प्ले (आई-प्रोटेक्शन फीचर के साथ), MediaTek Dimensity 7400 प्रोसेसर और 7,200mAh बैटरी मिलेगी, जो 44W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। यह स्मार्टफोन सिल्वर, मिंट ग्रीन और डार्क ब्लू रंगों में उपलब्ध होगा।

iQOO Z11x (इंडिया वर्जन)
चीन में लॉन्च होने वाला Z11x वही डिवाइस माना जा रहा है, जो हाल ही में भारत में लॉन्च हुआ था। इसमें LPDDR4x RAM, UFS 3.1 स्टोरेज, 32MP फ्रंट कैमरा और 50MP डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। यह डिवाइस भी Android 16 आधारित OriginOS 6 पर काम करता है।

Continue reading on the app

  Sports

VIDEO: आईपीएल 2026 में क्या धोनी टॉप 6 में बल्लेबाजी करने को तैयार हैं

नई दिल्ली. साउथ अफ्रीका के दिग्गज बल्लेबाज एबी ड‍िव‍िलयर्स ने इंड‍ियन प्रीमियर लीग से पहले एमएस धोनी की भूमिका को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने साफ कहा कि धोनी को नंबर 6 से नीचे बल्लेबाजी नहीं करनी चाहिए, क्योंकि 8 या 9 पर आकर उनका प्रभाव कम हो जाता है. 44 साल के धोनी इस IPL सीजन में एक बार फ‍िर चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलेंगे. डिविलियर्स ने ज‍ियोस्टार से बातचीत में कहा कि CSK का ब्रांड सालों में बना है और उसमें धोनी का बड़ा योगदान है. उन्होंने कहा- जब आप CSK का नाम लेते हैं, तो सबसे पहले धोनी का नाम आता है. Thu, 19 Mar 2026 19:12:12 +0530

  Videos
See all

PM Modi News:ओमान के सुल्तान को पीएम मोदी ने ईद की बधाई दी! #shorts #ytshorts #pmmodi #oman #eid #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-19T13:41:30+00:00

Myanmar Border News: म्यांमार आतंकी साजिश मामले में NIA का एक्शन! #shorts #ytshorts #myanmarborder #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-19T13:43:22+00:00

Rashtravad | Dhurandhar 2: ईद पर धुरंधर-2 रिलीज..काल्पनिक फिल्म 'एंटी मुस्लिम' कैसे? Pakistan News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-19T13:43:15+00:00

Uttar Pradesh के Maharajganj में BJP कार्यलय में महिला ने पकड़ा पदाधिकारी का कॉलर #upnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-19T13:40:09+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers