Responsive Scrollable Menu

हो गया कंफर्म! 26 मार्च को दस्तक देगा iQOO Z11, मिलेगी 9,020mAh बैटरी, 16GB RAM, 32MP फ्रंट कैमरा   

iQOO ने चीन में अपना नया स्मार्टफोन iQOO Z11 को लॉन्च करने के लिए पूरी तरह तैयार है। कंपनी ने अधिकारिक तौर ऐलान किया है वह नया डिवाइस  26 मार्च 2026 को लॉन्च करेगा। कंपनी ने यह भी बताया है कि इस इवेंट में iQOO Z11x को भी लॉन्च किया जाएगा।

iQOO Z11 दमदार स्पेसिफिकेशन के साथ आएगा, जिसमें 9,020mAh की विशाल बैटरी, 16GB RAM और 32MP का फ्रंट कैमरा शामिल है। साथ ही, Z11 iQOO का पहला 165Hz आई-प्रोटेक्शन गेमिंग डिस्प्ले वाला फोन भी होगा, जो गेमिंग और मल्टीमीडिया अनुभव को और भी शानदार बनाएगा। आइए जानते हैं इन डिवाइसेज से क्या उम्मीद की जा सकती है।

iQOO Z11 के प्रमुख फीचर्स और डिजाइन
Z11 सीरीज में दो मॉडल शामिल होंगे, जिसमें iQOO Z11 को Z11x की तुलना में थोड़ा प्रीमियम पोजिशन दिया गया है। कंपनी के अनुसार, Z11 में दो बड़े “फर्स्ट” फीचर्स मिलेंगे। इसमें iQOO स्मार्टफोन में अब तक की सबसे बड़ी 9,020mAh बैटरी दी जाएगी। साथ ही, यह iQOO का पहला 165Hz आई-प्रोटेक्शन गेमिंग डिस्प्ले वाला फोन होगा।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फोन में 6.83-इंच OLED 1.5K डिस्प्ले, MediaTek Dimensity 8500 चिपसेट, 16GB RAM, 512GB स्टोरेज और Android 16 आधारित OriginOS 6 मिलेगा। इसके अलावा, इसमें 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी होगा। यह फोन सिल्वर, ब्लैक और लाइट ब्लू कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा और चीन में इसकी कीमत लगभग 290 डॉलर (करीब ₹24,000) हो सकती है।

iQOO Z11x के फीचर्स
iQOO Z11 के साथ लॉन्च होने वाला Z11x भी दमदार स्पेसिफिकेशन के साथ आएगा। इसमें 6.76-इंच LCD डिस्प्ले (आई-प्रोटेक्शन फीचर के साथ), MediaTek Dimensity 7400 प्रोसेसर और 7,200mAh बैटरी मिलेगी, जो 44W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। यह स्मार्टफोन सिल्वर, मिंट ग्रीन और डार्क ब्लू रंगों में उपलब्ध होगा।

iQOO Z11x (इंडिया वर्जन)
चीन में लॉन्च होने वाला Z11x वही डिवाइस माना जा रहा है, जो हाल ही में भारत में लॉन्च हुआ था। इसमें LPDDR4x RAM, UFS 3.1 स्टोरेज, 32MP फ्रंट कैमरा और 50MP डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। यह डिवाइस भी Android 16 आधारित OriginOS 6 पर काम करता है।

Continue reading on the app

महज ₹30 में कचौड़ी, जलेबी और रायता, झुमरी तिलैया के इस चौक पर सुबह 6 बजे से ही उमड़ती है भारी भीड़

कोडरमा के झुमरी तिलैया स्थित नंदी बाबा चौक सुबह के किफायती और स्वादिष्ट नाश्ते का प्रमुख केंद्र बन गया है. यहां महज ₹30 में कचौड़ी, जलेबी और रायता का बेहतरीन कॉम्बिनेशन परोसा जाता है. किशोर सिंह जैसे वेंडर्स पिछले 23 वर्षों से शुद्धता और स्वाद का भरोसा बनाए हुए हैं.

Continue reading on the app

  Sports

KKR की पेस बैटरी को एक और झटका, हर्षित के बाद ये भारतीय आईपीएल 2026 से बाहर

Akash Deep ruled out of IPL 2026 KKR: कोलकाता नाइटराइडर्स की तेज गेंदबाजी की परेशानी खत्म होती नजर नहीं आ रही है. हर्षित राणा के आईपीएल 2026 से बाहर होने के बाद टीम को एक और झटका लगा है. भारत के तेज गेंदबाज आकाशदीप पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. Sat, 21 Mar 2026 14:59:00 +0530

  Videos
See all

Iran Israel War : 3 बजते ही ईरान-इजराइल युद्ध पर बड़ी खबर | Top News | Breaking News | #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-21T09:30:06+00:00

ईद पर पाकिस्तानी महंगाई से परेशान [Pakistanis troubled by inflation on Eid] #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-21T09:33:13+00:00

America-Israel War on Iran LIVE: ईरान ने डाल दिए हथियार! | Trump | Netanyahu | Breaking News | NATO #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-21T09:35:45+00:00

Iran vs America-Israel War LIVE: जंग पर ट्रंप का चौंकाने वाला ऐलान! | Trump | Netanyahu | Breaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-21T09:34:15+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers