Assam Election 2026: बीजेपी की पहली लिस्ट जारी, जालुकबारी से चुनाव लड़ेंगे CM हिमंता बिस्वा सरमा; देखें 88 उम्मीदवारों के नाम
BJP Candidate List Assam Election 2026: असम विधानसभा चुनाव 2026 के लिए बिगुल बज चुका है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने गुरुवार को अपने 88 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। पार्टी ने एक बार फिर मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा पर भरोसा जताते हुए उन्हें उनकी पारंपरिक सीट जालुकबारी से मैदान में उतारा है।
दिग्गज नेताओं को मिला टिकट
बीजेपी की पहली सूची में कई बड़े नाम शामिल हैं:
- रंजीत कुमार दास: भवानीपुर-सोरभोग से चुनाव लड़ेंगे।
- प्रद्युत बोरदोलोई: दिसपुर सीट से ताल ठोकेंगे।
- जयंत मल्ला बरुआ: नलबाड़ी से उम्मीदवार बनाए गए हैं।
- चंद्र मोहन पटवारी: टिहू निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे।
- बिश्वजीत दैमारी: तामुलपुर और रणोज पेगू धेमाजी से मैदान में होंगे।
- अशोक सिंघल: ढेकियाजुली से चुनाव लड़ेंगे।
6 महिलाओं को मिला मौका
बीजेपी ने अपनी पहली सूची में महिला शक्ति पर भी भरोसा जताया है। पार्टी ने 6 महिला उम्मीदवारों के नाम घोषित किए हैं:
- माधवी दास (बीरसिंग-जरुआ)
- ज्योत्स्ना कलिता (चमरिया)
- नीलिमा देवी (मंगलदोई)
- अजंता नेओग (गोलाघाट)
- निसों तेरांग्पी (दीफू)
- रूपाली लांगथासा (हाफलोंग)
देखें पूरी लिस्ट:
भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति ने असम में होने वाले विधानसभा चुनाव 2026 के लिए निम्नलिखित नामों पर अपनी स्वीकृति प्रदान की है। (1/2) pic.twitter.com/awNLn35Laa
— BJP (@BJP4India) March 19, 2026
कांग्रेस को बड़ा झटका: बोरदोलोई परिवार में 'बगावत'
असम की राजनीति में एक और दिलचस्प मोड़ आया है। सांसद प्रद्युत बोरदोलोई के बीजेपी में शामिल होने के बाद, उनके बेटे प्रतीक बोरदोलोई ने कांग्रेस के टिकट पर मार्घेरिटा सीट से चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया है। प्रतीक ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को पत्र लिखकर अपनी उम्मीदवारी वापस ले ली है, हालांकि उन्होंने कहा है कि वह कांग्रेस के सदस्य बने रहेंगे।
कैसे तय हुए नाम?
उम्मीदवारों की इस सूची को बुधवार शाम दिल्ली में हुई बीजेपी की केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) की बैठक में अंतिम रूप दिया गया। इस बैठक की अध्यक्षता प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन ने की, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित कई दिग्गज नेता शामिल हुए।
Assembly Bypolls 2026: बीजेपी ने गोवा, कर्नाटक, नगालैंड और त्रिपुरा उपचुनाव के लिए जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट; देखें
BJP Candidate List: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने गुरुवार को आगामी विधानसभा उपचुनावों के लिए अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। पार्टी ने गोवा, कर्नाटक, नगालैंड और त्रिपुरा की पांच सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए नामों का एलान किया है। इन सभी सीटों पर 9 अप्रैल को मतदान होना है।
राज्यवार उम्मीदवारों की सूची
बीजेपी द्वारा जारी सूची के अनुसार, प्रमुख उम्मीदवारों के नाम इस प्रकार हैं:
- गोवा: पोंडा (Ponda) सीट से रितेश रवि नाइक को उम्मीदवार बनाया गया है।
- कर्नाटक: बागलकोट (Bagalkot) सीट से वीरभद्रैया चरंतिमठ और दावणगेरे दक्षिण (Davanagere South) सीट से श्रीनिवास टी. दसकरियप्पा चुनावी मैदान में होंगे।
- नगालैंड: कोरिडांग (Koridang) सीट से दाओचियर आई. इमचेन को टिकट दिया गया है।
- त्रिपुरा: धर्मनगर (Dharmanagar) सीट से जहर चक्रवर्ती चुनाव लड़ेंगे।
भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति ने विभिन्न प्रदेशों में होने वाले विधानसभा उप-चुनाव 2026 के लिए निम्नलिखित नामों पर अपनी स्वीकृति प्रदान की है। pic.twitter.com/XFcRh1yLyD
— BJP (@BJP4India) March 19, 2026
चुनाव कार्यक्रम और महत्वपूर्ण तारीखें
मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार ने घोषणा की है कि इन आठ निर्वाचन क्षेत्रों में उपचुनाव मौजूदा विधायकों के निधन के कारण आवश्यक हो गए थे।
- पहला चरण (9 अप्रैल): गोवा (पोंडा), कर्नाटक (बागलकोट, दावणगेरे दक्षिण), नगालैंड (कोरिडांग) और त्रिपुरा (धर्मनगर)।
- दूसरा चरण (23 अप्रैल): गुजरात (उमरेठ) और महाराष्ट्र (राहुरी, बारामती)।
- नतीजे: सभी आठ सीटों के लिए वोटों की गिनती 4 मई को की जाएगी।
लोकसभा उपचुनाव का भी है शोर
विधानसभा के साथ-साथ पश्चिम बंगाल की बसीरहाट और मेघालय की शिलांग लोकसभा सीट पर भी उपचुनाव होने हैं, जिन पर राजनीतिक गलियारों की पैनी नजर बनी हुई है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi





















