55 साल पहले आया देव आनंद का वो विवादित गाना, जिस पर लगा बैन, आशा भोसले को मिला था अवॉर्ड
मुंबई. इन दिनों बादशाह का 'टटीरी' और नोरा फतेही-संजय दत्त का 'सरके चुनर तेरी सरके' गाना विवादों में घिरा हुआ है. विवाद के बाद इन गानों को यूट्यूब समेत अन्य म्युजिक प्लेटफॉर्म और सोशल मीडिया से हटा लिया गया है. लेकिन आज से 55 साल पहले आए एक गाने पर भी बहुत विवाद और हंगामा हुआ था. यह 1971 की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'हरे रामा हरे कृष्णा' का आइकॉनिक गाना है. गाने का नाम 'दम मारो दम' है. इस गाने को आशा भोसले गाया था. म्युजिक आरड बर्मन ने दिया और इसके बोल आनंद बख्शी ने लिखे थे. गाने में जीनत अमान और देव आनंद पर फिल्माया गया था. इसमें जीनत को हिप्पी स्टाइल में चिलम फूंकते हुए दिखाया गया था, जो नशे के कल्चर को एक तरह से ग्लैमराइज करने का तरीका था और इस पर गंभीर आरोप भी लगा. कई लोगों ने इसे भारतीय संस्कृति के खिलाफ और युवाओं में नशे को बढ़ावा देने वाला बताया. 'दम मारो दम' गाने को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि ऑल इंडिया रेडियो ने गाने पर प्रतिबंध तक लगा दिया. यही नहीं दूरदर्शन ने फिल्म के टीवी प्रसारण के दौरान इस गाने तक को काट दिया. जब फिल्म टीवी पर आई तो 'दम मारो दम' को पूरी तरह हटा दिया गया था.
दिनेश कार्तिक के घर आई लक्ष्मी, नवरात्रि के पहले दिन बेटी का जन्म, रखा ये प्यारा सा नाम
dinesh Karthik Dipika Pallikal baby girl: दिनेश कार्तिक तीसरी बार पिता बने हैं. उनकी पत्नी दीपिका पल्लीकल ने बेटी जो जन्म दिया है. कपल ने सोशल मीडिया पर यह खुशखबरी शेयर करते हुए पोस्ट किया. दिनेश और दीपिका पहले से दो बच्चों के माता-पिता हैं. दीपिका ने 2021 में जुड़वां बेटे कबीर और जियान को जन्म दिया था.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18
















.jpg)



