Responsive Scrollable Menu

15 बॉल में 40 रन बनाकर जितेश शर्मा ने जिताया मैच, IPL 2026 से पहले RCB स्टार ने मचाया धमाल

IPL 2026 : रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 28 मार्च से शूरू होने वाले आईपीएल 2026 में बौतर डिफेंडिंग चैंपियन उतरने वाली है. आरसीबी के पास अपना टाइटल डिफेंड करने का मौका होगा. आईपीएल के 19वें संस्करण की शुरुआत से पहले ही आरसीबी फैंस के लिए एक खूश कर देने वाली खबर सामने आई है दरअसल, आरसीबी के स्टार बल्लेबाज जितेश शर्मा ने 15 बॉल में 40 रन बनाकर मैच जिता दिया है. इस दौरान उन्होंने शानदार शॉट्स लगाए और बेहतरीन बल्लेबाजी कर सभी का ध्यान खींच लिया है. उनके बल्ले से ये पारी आईपीएल 2026 से पहले आई है.

जितेश शर्मा का वीडियो तेजी से हुआ वायरल

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के विकेटकीपर बल्लेबाज जितेश शर्मा का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो को उनके फैंस खूब पसंद कर रहे हैं और लगातार उस पर लाइक और कमेंट कर रहे हैं. ये वीडियो देखते ही देखते तेजी से वायरल हो गया है. 

इस वीडियो में जितेश शर्मा एक सड़क पर खड़े हुए नजर आ रहे हैं. ये रोड़ एक कॉलोनी का है, जहां पर कुछ लोग जितेश के साथ खड़े हुए नजर आ रहे हैं. ये सभी लोग गली क्रिकेट खेलने के लिए तैयार है. टेनिस बॉल मैच में जितेश भी खेलते हैं. 

ये सभी लोग जितेश शर्मा से पूछते हैं कि, भईया कितनी बॉल में कितने रन बनाओगे. इस पर जितेश कहते हैं कि मैं 15 बॉल में 40 रन बनाऊंगा. इसके बाद जितेश बैटिंग करने के लिए पहुंच जाते हैं. उनको एक के बाद एक गेंदबाज बॉल डालते हैं. 

इस पारी के दौरान जितेश शर्मा को अलग-अलग गेंदबाज बॉलिंग करते हैं. इस दौरान जितेश के सामने ये गेंदबाज शानदार बॉलिंग करते हैं और उनके सामने डॉट बॉल निकलते हैं. इन गेंदबाजों की कई बॉल तो जितेश को काफी ज्यादा तंग करती है. 

इस दौरान बल्लेबाजी करते हुए जितेश शर्मा लेग साइड पर और सामने की और सबसे ज्यादा शॉट लगाकर रन बनाते हैं. वो गली क्रिकेट में सिर्फ छक्के और चौकों में डील कर रहे हैं. अंत में 2 बॉल पर उन्हें 2 रन बनाने होते हैं. ऐसे में एक बॉल खाली निकल जाती है. इसके बाद अंतिम बॉल पर जितेश छक्का लगाकर 15 बॉल में 40 रनों का लक्ष्य हासिल कर लेते हैं.

किन टीमों के लिए आईपीएल खेल चुके हैं जितेश शर्मा

जितेश शर्मा आईपीएल 2025 में आरसीबी की टीम के साथ जुड़े थे. उन्होंने टीम को चैंपियन बनने में अहम योगदान दिया है. जितेश इससे पहले पंजाब किंग्स के लिए खेल रहे थे. वो मुंबई इंडियंस की टीम का भी हिस्सा रहे लेकिन उनको एमआई के लिए खेलने का मौका नहीं मिल पाया था. 

आरसीबी के लिए जितेश शर्मा का आईपीएल 2025 में प्रदर्शन

जितेश शर्मा ने एक फिनिशर के तौर पर अपनी पहचान बनाई. उन्होंने दिनेश कार्तिक के साथ मिलकर काम किया और अपनी बल्लेबाजी की धार दी. उनके बल्ले से आईपीएल 2025 में 15 मैचों में 1 अर्धशतक के साथ 261 रन निकले थे. इस दौरान उनका उच्चतम स्कोर 85* रहा है. 

जितेश शर्मा का आईपीएल करियर

जितेश ने इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में अब तक अपने 4 साल के करियर में सिर्फ 55 मैच खेले हैं. इस दौरान उन्होंने 1 हाफ सेंचुरी की बदौलत 991 रन बनाए हैं. आईपीएल में जितेश का औसत 24.41 और स्ट्राइक रेट 157.00 से रन बनाए हैं. अब आईपीएल 2026 में जितेश के पास मौका होगा कि वो अपने आंकड़ों को और बेहतर कर पाएं और आरसीबी को एक बार फिर से आईपीएल का खिताब दिला सकें.

ये भी पढ़ें : 'टैलेंट बर्बाद मत करो, इस कल्चर को बंद करो..' पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खुद की अपने देश की बेइज्जती, कहा- 'PSL से बेहतर IPL'

Continue reading on the app

IPL 2026 में हैदराबाद के अलावा इस टीम ने भी बदला अपना कप्तान, जानिए कौन संभालेगा किस फ्रेंचाइजी की कमान

IPL 2026 की तैयारियां जोरों-शोरों से चल रही हैं. अपकमिंग सीजन के लिए सभी फ्रेंचाइजियों ने कैंप शुरू कर दिए हैं, जिसमें पहुंचकर खिलाड़ियों ने भी प्रैक्टिस शुरू कर दी हैं. हाल ही में खबर आई कि पैट कमिंस फिटनेस संबंधी कारणों से शुरुआती मुकाबलों का हिस्सा नहीं होंगे. इसके बाद सनराइजर्स हैदराबाद ने ऐलान किया कि आईपीएल 2026 में SRH की कप्तानी ईशान किशन संभालेंगे और अभिषेक शर्मा डिप्टी कैप्टन होंगे. मगर, क्या आपको मालूम है कि सिर्फ हैदराबाद ही नहीं बल्कि एक और फ्रेंचाइजी है, जिसने आईपीएल 2026 के लिए नया कप्तान नियुक्त किया है.

ईशान किशन बने सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान

पैट कमिंस पिछले साल से चोटिल हैं, जिसकी वजह से वो इंग्लैंड के खिलाफ 5 टेस्ट मैचों की एशेज सीरीज के सिर्फ एक मैच में खेले और 4 से बाहर रहे. इसके बाद हाल में खेली गई टी20 वर्ल्ड कप 2026 से भी पैट कमिंस इंजरी की वजह से बाहर हो गए थे. अब वो आईपीएल 2026 के शुरुआती मैच से बाहर हो गए हैं. 

पैट कमिंस आईपीएल 2026 के शुरुआती मुकाबलों से बाहर हो गए हैं. इस वजह से हैदराबाद ने ईशान किशन को कप्तान बनाया है, इस सीजन कमिंस की गैरमौजूदगी में SRH की कमान संभालेंगे. वहीं, अभिषेक शर्मा को उपकप्तानी की जिम्मेदारी दी गई है.

राजस्थान रॉयल्स ने भी बदला कप्तान

IPL 2026 के लिए हुए मिनी ऑक्शन से ठीक पहले राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स ने ट्रेडिंग के जरिए प्लेयर्स की अदला-बदली की थी. आरआर के कप्तान संजू सैमसन को CSK ने अपने साथ जोड़ लिया, तो वहीं रवींद्र जडेजा राजस्थान रॉयल्स से जुड़ गए.

अब सैमसन के जाने के बाद फ्रेंचाइजी को नए कप्तान की तलाश और उन्होंने पिछले महीने रियान पराग को अपनी टीम का कप्तान नियुक्त किया. आपको बता दें, पराग ने आईपीएल 2025 में 8 मुकाबलों में टीम की कप्तानी की थी, जिसमें 2 मुकाबले पराग ने जीते, जबकि 6 मैचों में RR को हार का सामना करना पड़ा. हालांकि, अब रियान RR के फुल टाइम कैप्टन बन चुके हैं.

30 मार्च को RR खेलेगी अपना पहला मैच

IPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स की टीम अपना पहला मुकाबला 30 मार्च को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेलेगी. ये मुकाबला गुवाहाटी के बारासापारा स्टेडियम में खेला जाएगा. राजस्थान ने अपनी पहली व एकमात्र आईपीएल ट्रॉफी 2008 में शेन वॉर्न की कप्तानी में जीती थी. ऐसे में अब रियान पराग अपनी टीम को दूसरी ट्रॉफी जिताने के इरादे से मैदान पर उतरेंगे.

यहां देखें IPL 2026 के सभी 10 कप्तानों की लिस्ट

क्रमांक टीम कप्तान
1 चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) Ruturaj Gaikwad
2 मुंबई इंडियंस (MI) Hardik Pandya
3 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) Rajat Patidar
4 कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) Ajinkya Rahane
5 सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) Pat Cummins(Ishan Kishan)
6 लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) Rishabh Pant
7 दिल्ली कैपिटल्स (DC) Axar Patel
8 पंजाब किंग्स (PBKS) Shreyas Iyer
9 गुजरात टाइटंस (GT) Shubman Gill
10 राजस्थान रॉयल्स (RR) Riyan Parag

ये भी पढ़ें: 'मैंने अब शराब पीना छोड़ दिया है...', IPL शुरू होने से पहले वायरल हुआ युजवेंद्र चहल का बयान

Continue reading on the app

  Sports

इस बार नंबर 6 ...रोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस के फैंस के किया वादा, जीतेंगे आईपीएल की ट्रॉफी

मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने अपने तमाम फैंस से इंडियन प्रीमियर लीग 2026 शुरू होने से पहले बड़ा वादा किया है. उन्होंने एक इवेंट के दौरान कहा, "मैं अपनी टीम की तरफ से आप सभी का धन्यवाद करना चाहता हूं. हर साल की तरह हमें सपोर्ट करते रहिए. हमें बहुत अच्छा लगता है. और बदले में, हम कोशिश करेंगे कि छठी ट्रॉफी आपके पास लेकर आएं. इस बार नंबर 6 आपके पास लाकर रखेंगे." Sun, 22 Mar 2026 09:22:38 +0530

  Videos
See all

IDF Alert : यूरोप पर खतरा, ईरान के निशाने पर बर्लिन पेरिस रोम | News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-22T04:55:32+00:00

ईद से पहले किसके लिए था भीड़ का शक्ति प्रदर्शन? | #eid #jihad #ramadan #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-22T05:00:16+00:00

ChakraView | Sumit Awasthi | ट्रंप-नेतन्याहू से जंग के बीच 'खामेनेई की खोज' | #ytshorts #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-22T04:59:33+00:00

News Ki Pathshala | Sushant Sinha:Uttam Nagar में क्यों मचा है हंगामा?| BJP | Delhi | Rahul | Owaisi #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-22T05:05:15+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers