IPL 2026 में हैदराबाद के अलावा इस टीम ने भी बदला अपना कप्तान, जानिए कौन संभालेगा किस फ्रेंचाइजी की कमान
IPL 2026 की तैयारियां जोरों-शोरों से चल रही हैं. अपकमिंग सीजन के लिए सभी फ्रेंचाइजियों ने कैंप शुरू कर दिए हैं, जिसमें पहुंचकर खिलाड़ियों ने भी प्रैक्टिस शुरू कर दी हैं. हाल ही में खबर आई कि पैट कमिंस फिटनेस संबंधी कारणों से शुरुआती मुकाबलों का हिस्सा नहीं होंगे. इसके बाद सनराइजर्स हैदराबाद ने ऐलान किया कि आईपीएल 2026 में SRH की कप्तानी ईशान किशन संभालेंगे और अभिषेक शर्मा डिप्टी कैप्टन होंगे. मगर, क्या आपको मालूम है कि सिर्फ हैदराबाद ही नहीं बल्कि एक और फ्रेंचाइजी है, जिसने आईपीएल 2026 के लिए नया कप्तान नियुक्त किया है.
ईशान किशन बने सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान
???????????????????????????????????????????????? ????
— SunRisers Hyderabad (@SunRisers) March 18, 2026
Pat Cummins will miss a few games while recovering from injury.
Until he recovers, Ishan Kishan will be the Captain and Abhishek Sharma will be the Vice-Captain. pic.twitter.com/etXJUkQJeG
पैट कमिंस पिछले साल से चोटिल हैं, जिसकी वजह से वो इंग्लैंड के खिलाफ 5 टेस्ट मैचों की एशेज सीरीज के सिर्फ एक मैच में खेले और 4 से बाहर रहे. इसके बाद हाल में खेली गई टी20 वर्ल्ड कप 2026 से भी पैट कमिंस इंजरी की वजह से बाहर हो गए थे. अब वो आईपीएल 2026 के शुरुआती मैच से बाहर हो गए हैं.
पैट कमिंस आईपीएल 2026 के शुरुआती मुकाबलों से बाहर हो गए हैं. इस वजह से हैदराबाद ने ईशान किशन को कप्तान बनाया है, इस सीजन कमिंस की गैरमौजूदगी में SRH की कमान संभालेंगे. वहीं, अभिषेक शर्मा को उपकप्तानी की जिम्मेदारी दी गई है.
राजस्थान रॉयल्स ने भी बदला कप्तान
Royals fam, it’s time to get behind your new Captain! ???????? pic.twitter.com/OjodsT0fu5
— Rajasthan Royals (@rajasthanroyals) February 13, 2026
IPL 2026 के लिए हुए मिनी ऑक्शन से ठीक पहले राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स ने ट्रेडिंग के जरिए प्लेयर्स की अदला-बदली की थी. आरआर के कप्तान संजू सैमसन को CSK ने अपने साथ जोड़ लिया, तो वहीं रवींद्र जडेजा राजस्थान रॉयल्स से जुड़ गए.
अब सैमसन के जाने के बाद फ्रेंचाइजी को नए कप्तान की तलाश और उन्होंने पिछले महीने रियान पराग को अपनी टीम का कप्तान नियुक्त किया. आपको बता दें, पराग ने आईपीएल 2025 में 8 मुकाबलों में टीम की कप्तानी की थी, जिसमें 2 मुकाबले पराग ने जीते, जबकि 6 मैचों में RR को हार का सामना करना पड़ा. हालांकि, अब रियान RR के फुल टाइम कैप्टन बन चुके हैं.
30 मार्च को RR खेलेगी अपना पहला मैच
IPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स की टीम अपना पहला मुकाबला 30 मार्च को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेलेगी. ये मुकाबला गुवाहाटी के बारासापारा स्टेडियम में खेला जाएगा. राजस्थान ने अपनी पहली व एकमात्र आईपीएल ट्रॉफी 2008 में शेन वॉर्न की कप्तानी में जीती थी. ऐसे में अब रियान पराग अपनी टीम को दूसरी ट्रॉफी जिताने के इरादे से मैदान पर उतरेंगे.
???? News ????
— IndianPremierLeague (@IPL) March 11, 2026
Presenting the schedule for the first 20 matches of #TATAIPL 2026, to be played from March 28 to April 12, 2026 ????️
Full schedule will be announced once poll dates are announced for three states set to undergo State Assembly elections.
More details ▶️… pic.twitter.com/8Iq492v8TE
यहां देखें IPL 2026 के सभी 10 कप्तानों की लिस्ट
| क्रमांक | टीम | कप्तान |
|---|---|---|
| 1 | चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) | Ruturaj Gaikwad |
| 2 | मुंबई इंडियंस (MI) | Hardik Pandya |
| 3 | रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) | Rajat Patidar |
| 4 | कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) | Ajinkya Rahane |
| 5 | सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) | Pat Cummins(Ishan Kishan) |
| 6 | लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) | Rishabh Pant |
| 7 | दिल्ली कैपिटल्स (DC) | Axar Patel |
| 8 | पंजाब किंग्स (PBKS) | Shreyas Iyer |
| 9 | गुजरात टाइटंस (GT) | Shubman Gill |
| 10 | राजस्थान रॉयल्स (RR) | Riyan Parag |
ये भी पढ़ें: 'मैंने अब शराब पीना छोड़ दिया है...', IPL शुरू होने से पहले वायरल हुआ युजवेंद्र चहल का बयान
सीएम सिद्धारमैया ने पेट्रोलियम मंत्री को पत्र लिख केंद्र से वाणिज्यिक गैस की आपूर्ति बढ़ाने का किया आग्रह
बेंगलुरु, 19 मार्च (आईएएनएस)। कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने गुरुवार को केंद्रीय पेट्रोलियम व प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी को पत्र लिखकर बेंगलुरु में बढ़ती कमी के बीच वाणिज्यिक एलपीजी और ऑटो एलपीजी की आपूर्ति को सुचारू बनाने के लिए तत्काल हस्तक्षेप की मांग की।
मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने अपने पत्र में बताया कि वाणिज्यिक एलपीजी आपूर्ति में व्यवधान हाल ही में केंद्रीय मंत्रालय के उन निर्देशों के बाद हुआ है, जिनमें घरेलू एलपीजी वितरण को प्राथमिकता देने की बात कही गई है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने केंद्र के दिशानिर्देशों के अनुसार आवश्यक क्षेत्रों के लिए आपूर्ति को विनियमित और प्राथमिकता देने के कदम उठाए हैं।
हालांकि, सिद्धारमैया ने मांग और आपूर्ति के बीच बड़े अंतर की ओर इशारा किया। उन्होंने बताया कि रेस्तरां, होटल, कैटरिंग यूनिट्स और पेइंग गेस्ट आवासों की ओर से प्रतिदिन लगभग 50,000 एलपीजी सिलेंडरों की जरूरत के मुकाबले वर्तमान में केवल करीब 1,000 सिलेंडर ही आपूर्ति किए जा रहे हैं। इस कमी के कारण वाणिज्यिक एलपीजी की अनुपलब्धता से कई प्रतिष्ठानों के बंद होने में वृद्धि हुई है।
उन्होंने कहा कि यह स्थिति छात्रों, आईटी पेशेवरों, किसानों और डेयरी उत्पादकों सहित समाज के बड़े वर्ग को प्रभावित करने लगी है, जो होटल और संबंधित सेवाओं पर निर्भर हैं।
मुख्यमंत्री ने वाणिज्यिक एलपीजी वितरण के लिए निगरानी तंत्र की कमी पर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि जहां घरेलू एलपीजी आपूर्ति को ट्रैक करने के लिए आईटी आधारित प्रणाली मौजूद है, वहीं वाणिज्यिक एलपीजी के आवंटन और वितरण की निगरानी के लिए कोई एकीकृत प्लेटफॉर्म नहीं है, जिससे असमानताएं और अक्षमताएं पैदा हो रही हैं।
उन्होंने बताया कि ऑटो एलपीजी, जो बेंगलुरु में अंतिम मील कनेक्टिविटी प्रदान करने वाले ऑटो-रिक्शाओं के लिए एक प्रमुख ईंधन है, भी इसी तरह की समस्याओं का सामना कर रहा है। ऑटो एलपीजी वितरण के लिए निगरानी प्रणाली की कमी के कारण पारदर्शिता और जवाबदेही प्रभावित हो रही है, जिससे कई ड्राइवरों की आजीविका पर असर पड़ रहा है।
उन्होंने भारत में जल्द ही दो एलपीजी टैंकर आने की रिपोर्ट का हवाला देते हुए उम्मीद जताई कि अतिरिक्त आपूर्ति से इस संकट को कम करने में मदद मिलेगी।
सिद्धारमैया ने केंद्रीय मंत्री से कर्नाटक, विशेषकर बेंगलुरु की उच्च निर्भरता को ध्यान में रखते हुए वाणिज्यिक एलपीजी और ऑटो एलपीजी की पर्याप्त आवंटन सुनिश्चित करने का आग्रह किया।
मुख्यमंत्री ने केंद्र से तुरंत हस्तक्षेप की मांग की ताकि आपूर्ति संबंधी बाधाओं को दूर किया जा सके और राज्य में वाणिज्यिक उपयोगकर्ताओं और परिवहन सेवाओं के लिए उपलब्धता स्थिर हो सके।
कर्नाटक के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री के.एच. मुनियप्पा ने बुधवार को विधान परिषद को बताया था कि राज्य में वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडरों की कमी है। उन्होंने होटल मालिकों व अन्य वाणिज्यिक उपयोगकर्ताओं से एक सप्ताह तक सहयोग करने का आग्रह किया था, जब तक नई आपूर्ति नहीं पहुंच जाती।
मंत्री ने कहा कि फिलहाल प्रतिबंधों और आपूर्ति संबंधी समस्याओं के कारण होटल, रेस्तरां, उद्योगों और ढाबों को सीमित संख्या में ही वाणिज्यिक रसोई गैस सिलेंडर उपलब्ध कराए जा सकते हैं।
मुनियप्पा ने बताया कि राज्य में प्रतिदिन लगभग 40,000 वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडरों की आवश्यकता है लेकिन वर्तमान में करीब 1,000 सिलेंडर ही होटल्स को आपूर्ति किए जा पा रहे हैं। उन्होंने हितधारकों से एक सप्ताह प्रतीक्षा करने का आग्रह किया और उम्मीद जताई कि एलपीजी लेकर आने वाले जहाजों के देश में पहुंचने के बाद स्थिति में सुधार होगा।
उन्होंने कहा, “ईरान में 16 जहाज कतार में हैं। यदि वे पहुंचते हैं, तो समस्या का समाधान हो जाएगा। केंद्र सरकार ईरान से बातचीत कर रही है और इस मुद्दे को सुलझाने के प्रयास कर रही है। यदि एक सप्ताह तक स्थिति को संभाल लिया जाए, तो सामान्य स्थिति बहाल हो जाएगी।”
--आईएएनएस
पीएम
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation














.jpg)







