'बदला हो तो धुरंधर जैसा', अल्लू अर्जुन से प्रीति जिंटा तक, 'Dhurandhar 2' देख सेलेब्स में भरा देशभक्ति का जज्बा
Dhurandhar 2 celebrity reactions: निर्देशक आदित्य धर की 'धुरंधर द रिवेंज' (Dhurandhar: The Revenge) फिल्म का क्रेज दर्शकों के साथ-साथ बॉलीवुड इंडस्ट्री से लेकर साउथ इंडस्ट्री तक देखने को मिल रहा है. 18 मार्च को फिल्म के पेड प्रीव्यू शो रखे गए थे, फिल्म को देखने का आलम यह था कि सिनेमाघर दर्शकों से खचाखच भर गए थे और कई जगह तो लोगों की इतनी ज्यादा भीड़ थी कि वे फिल्म ही नहीं देख पाए. इसके बावजूद इसके पेड प्रीव्यू शो ने करोड़ों की कमाई कर ली है.
सोशल मीडया पर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) धुरंधर-2 की फैंस के साथ-साथ सेलेब्स भी तारीफ कर रहे हैं. एक्ट्रेस प्रीति जिंटा ने फिल्म की तारीफ करते हुए कहा कि बदला हो तो धुरंधर जैसा वरना न हो. वहीं, अल्लू अर्जुन ने कहा कि ये एक ऐसी फिल्म है जो हर देशभक्त को प्राउड फील कराएगी.
अल्लू अर्जुन ने धुरंधर-2 देखने के बाद सोशल मीडिया के प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर मेकर्स की जमकर तारीफ कीं. उन्होंने कहा कि इस फिल्म में देशभक्ति को शान से दिखाया गया है. इसके साथ-साथ उन्होंने आर,माधवन, रणवीर सिंह की एक्टिंग को ब्रिलियंट बताया.
हर देशभक्त को प्राउड फील कराएगी.
अल्लू अर्जुन ने लिखा, 'फिल्म में पैट्रियॉटिज़्म को शान से दिखाया गया है. ये फिल्म हर देशभक्त को प्राउड फील कराएगी. मूवी में कई क्लैप-ट्रैपिंग मोमेंट्स हैं और एक दम ब्लास्ट. उन्होंने फिल्म की पूरी टीम को बधाई देते हुए कहा, 'एक्टर माधवन और सभी एक्टर्स की फाइन परफॉर्मेंस है, टेक्निकल ब्रिलियंस दिखती है. रणवीर एक ब्रिलियंट और वर्सेटाइल एक्टर हैं, एकदम फायर हैं. इसके अलावा उन्होंने फिल्म के निर्देशक आदित्य धर की भी जमकर तारीफ कर कहा कि वो शो रॉकर हैं. अंत में अल्लू ने लिखा कि ये एक इंडियन स्टोरी इंटरनेशनल स्वैग के साथ है.
Just Watched #Dhurandhar2⁰Patriotism with swag ????????
— Allu Arjun (@alluarjun) March 18, 2026
A film that will make every patriot proud ????????⁰Many clap-trapping moments ????????
BLAST! ????
Congratulations to the entire team.⁰Fine performances by @ActorMadhavan garu & all actors . Technical brilliance .
So proud to have a…
रिवेंज हो तो धुरंधर जैसा हो वरना ना हो
वहीं, प्रीति जिंटा ने फिल्म के सभी कलाकारों की तारीफ कर कहा, 'रिवेंज हो तो धुरंधर जैसा हो वरना ना हो’ उन्होंने कहा डायरेक्शन, एक्टिंग, म्यूजिक, एडिटिंग, स्टोरी, कास्टिंग समेत हर डिपार्टमेंट माइंडब्लोइंग है. इसके अलावा उन्होंने बताया कि उनकी मम्मी ने मूवी देखने के बाद कहा कि वो इसे दोबारा थिएटर में फ्रेंड्स के साथ देखना चाहती हैं, और मुझे भी ऐसा ही फील हुआ’. आदित्य धर ने मुझे फैन गर्ल बना दिया, ये एक गहरा एक्सपीरियंस है.
Just watched Dhurandhar 2 & all I wanna say is “Revenge ho toh Dhurandhar jaisa ho warna na ho ????????????????????”
— Preity G Zinta (@realpreityzinta) March 18, 2026
Direction, Acting, music, editing, story, casting & every other department is MINDBLOWING ????????????????????The first thing mom said after watching the movie was that she wanted to… pic.twitter.com/ZRDDfqKFQJ
रणवीर सिंह की एक्टिंग धमाकेदार
वहीं. विजय देवर कोंडा रणवीर सिंह की एक्टिंग को धमाकेदार बताया. उन्होंने कहा, ‘अब इंडियन सिनेमा और कल्चर में कुछ बिग होने वाला है. आदित्य धर एक जूनुनी जीनियस हैं’ और रणवीर पूरी की एक्टिंग धमाकेदार है. इसके अलावा विजय ने फिल्म के मेकर्स को भी सराहाया.
Tomorrow onwards - something big is going to happen in Indian cinema and culture.
— Vijay Deverakonda (@TheDeverakonda) March 18, 2026
4 words. “Bharat Maata ki JAI!”
Immense love and respect to the entire cast and crew. @AdityaDharFilms is a mad genius. @RanveerOfficial is all in explosive. @ActorMadhavan @rampalarjun Sara…
शादी भी करना चाहते हैं
इनके अलावा निर्देशक राम गोपाल वर्मा ने भी एक्स पर फिल्म की जमकर तारीफ की. उन्होंने लिखा कि लोग सिर्फ धुरंधर 2 को प्यार नहीं दे रहे, बल्कि उससे शादी भी करना चाहते हैं’
All who saw #Dhurandhar2 today told me that they just don’t LOVE #Dhurandhar2 , but they actually want to MARRY #Dhurandhar2
— Ram Gopal Varma (@RGVzoomin) March 18, 2026
200 करोड़ की कर सकती है कमाई
बता दें कि धुरंधर-2 के पेडप्रीव्यू के बाद आज यानी 19 मार्च को दुनियाभर में ये फिल्म रिलीज हो गई है. फिल्म ट्रेड एनालिस्ट के अनुसार, ये फिल्म इंडियन बॉक्स पर 100 करोड़ की कमाई कर सकती है जबकि वर्ल्डवाइड 200 करोड़ का आंकड़ा छू सकती हैं. हालांकि अब देखना होगा कि क्या ये हिंदी सिनेमा की सबसे बड़ी ओपनिंग करने में कमायाब होती है या नहीं.
एक नजर फिल्म के बारे में
गौरतलब है कि 'धुरंधर द रिवेंज' (Dhurandhar The Revenge) फिल्म स्पाई थ्रिलर है और ये धुरंधर पार्ट-1 का सीक्वल है जो पिछले साल दिसंबर में रिलीज हुई थी. अब धुरंधर 2 में दिखाया जाएगा कि कैसे फिल्म में मुख्य किरदार निभाने वाला हमजा स्पाई बनकर पाकिस्तान के लियारी में जाता है और वहां की सत्ता अपने हाथ में लेगा. वैसे तो फिल्म में कई ट्विस्ट और सस्पेंस हैं ज्यादा बताना स्पॉइलर होगा.
ये भी पढ़ें:अंडरवर्ल्ड डॉन निकला 'Dhurandhar 2' का बड़े साहब, इमरान हाशमी नहीं, इस एक्टर ने निभाया रोल
अमेरिकी फेड के फैसले के बाद सोने में गिरावट, चांदी 2.45 लाख रुपए के नीचे फिसली
मुंबई, 19 मार्च (आईएएनएस)। सोने और चांदी में गुरुवार के कारोबार सत्र में गिरावट देखने को मिली। इससे सोने का दाम 1.52 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम के करीब और चांदी की कीमत 2.45 लाख रुपए प्रति किलो के नीचे फिसल गई है।
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सुबह 10:21 पर सोने का 2 अप्रैल 2026 का कॉन्ट्रैक्ट 0.62 प्रतिशत या 953 रुपए की गिरावट के साथ 1,52,072 रुपए पर था।
अब तक के कारोबार में सोने ने 1,51,712 का न्यूनतम स्तर और 1,53,025 रुपए का उच्चतम स्तर बनाया है।
चांदी में भी कमजोरी बनी हुई है। चांदी का 5 मई, 2026 का कॉन्ट्रैक्ट 3,945 रुपए या 1.59 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 2,44,249 रुपए पर था।
अब तक के कारोबार में चांदी ने 2,43,083 रुपए का न्यूनतम स्तर और 2,45,387 रुपए का उच्चतम स्तर छूआ है।
अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोने और चांदी में अधिक कमजोरी देखी जा रही है। खबर लिखे जाने तक,सोना 0.92 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 4,850 डॉलर प्रति औंस और चांदी 2.42 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 75.735 डॉलर प्रति औंस पर थी।
सोने में गिरावट की वजह अमेरिकी फेड के फैसले को माना जा रहा है। बुधवार को अमेरिकी फेड ने ब्याज दरों को लगातार दूसरी बार यथावत रखा था।
मौजूदा समय में अमेरिका में ब्याज दरें 3.5 प्रतिशत से लेकर 3.75 प्रतिशत के बीच में है।
इससे पहले अमेरिकी फेड ने सितंबर, अक्टूबर और दिसंबर 2025 में ब्याज दरों में कटौती की थी।
वीटी मार्केट्स में वरिष्ठ बाजार विश्लेषक - एपीएसी जस्टिन खू ने कहा कि फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों को 3.5 प्रतिशत से 3.75 प्रतिशत पर बनाए रखने का निर्णय भू-राजनीतिक झटके और लगातार बढ़ती मुद्रास्फीति से जूझ रही समिति को दर्शाता है।
उन्होंने आगे कहा कि फेड चेयरमैन पॉवेल ने पुष्टि की कि कई अधिकारियों ने अपने पूर्वानुमानों को दो कटौती से घटाकर केवल एक कटौती पर कर दिया है। यह बदलाव मुद्रास्फीति के अनुमानों में 2.7 प्रतिशत की वृद्धि के बाद हुआ है, जो मुख्य रूप से तीन सप्ताह से चल रहे ईरान युद्ध और वैश्विक तेल बाजार पर इसके प्रभाव के कारण है।
--आईएएनएस
एबीएस/
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation




















