दिल्ली-एनसीआर में ED की बड़ी कार्रवाई, लॉजिकस ग्रुप के 10 से ज्यादा ठिकानों पर छापेमारी
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शुक्रवार को दिल्ली-एनसीआर में बड़ी कार्रवाई करते हुए रियल एस्टेट कंपनी लॉजिकस ग्रुप से जुड़े 10 से अधिक ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की. इस अभियान में ईडी की एक दर्जन से अधिक टीमें शामिल हैं, जो कंपनी के कार्यालयों, प्रमोटरों और अन्य संबंधित परिसरों पर दस्तावेजों और डिजिटल रिकॉर्ड की जांच कर रही हैं.
सूत्रों के मुताबिक, यह कार्रवाई कथित वित्तीय अनियमितताओं, धनशोधन (Money Laundering) और निवेश से जुड़े लेन-देन की जांच के तहत की जा रही है. ईडी की टीमें बैंकिंग रिकॉर्ड, वित्तीय दस्तावेज, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाने में लगी हैं. फिलहाल एजेंसी ने आधिकारिक रूप से मामले के विस्तृत विवरण का खुलासा नहीं किया है.
लॉजिकस ग्रुप के बारे में
लॉजिकस ग्रुप की स्थापना वर्ष 1997 में शक्ति नाथ (Shakti Nath) ने की थी. कंपनी देश की प्रमुख रियल एस्टेट और आईटी इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कंपनियों में गिनी जाती है. समूह ने विशेष रूप से नोएडा, ग्रेटर नोएडा और दिल्ली-एनसीआर में कई आईटी पार्क, कमर्शियल कॉम्प्लेक्स, मॉल और आवासीय परियोजनाएं विकसित की हैं. कंपनी का फोकस आईटी/आईटीईएस इंफ्रास्ट्रक्चर, कॉर्पोरेट ऑफिस स्पेस और हाई-एंड रिहायशी प्रोजेक्ट्स पर रहा है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
Asianetnews









