बैंकों पर बढ़ा लोन डिफॉल्ट होने का खतरा! सबसे ज्यादा कर्ज लेने वाले सेक्टर ने ही बढ़ाया जोखिम, दांव पर लाखों करोड़
Loan Default : रेटिंग एजेंसी इक्रा और उद्योग संगठन एसोचैम ने अपनी एक हालिया रिपोर्ट में बताया है कि आने वाले समय में बैंकों पर लोन डिफॉल्ट का खतरा मंडराना शुरू हो गया है. सबसे ज्यादा दबाव एमएसएमई और खुदरा क्षेत्र पर है, क्योंकि बैंकों के लोन बुक में सबसे ज्यादा हिस्सेदारी भी इनकी ही होती है.
FBI की वॉन्टेड लिस्ट में भारतीय युवक: फोन कॉल से लाखों डॉलर ठगने का आरोप, अरेस्ट वारंट जारी
अमेरिका की जांच एजेंसी फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (FBI) ने एक और भारतीय नागरिक को अपनी वॉन्टेड लिस्ट में शामिल किया है। एजेंसी ने कल्पेशकुमार रसिकभाई पटेल उर्फ केनी पटेल की तलाश तेज कर दी है, जिस पर बड़े स्तर पर धोखाधड़ी करने का आरोप है।
फोन कॉल के जरिए ठगी का आरोप
FBI के मुताबिक, पटेल ने साल 2017 से 2021 के बीच कई लोगों को फोन कॉल के जरिए अपने जाल में फंसाया। उसने पीड़ितों को इस तरह भरोसा दिलाया कि उनकी पहचान या निजी जानकारी किसी आपराधिक मामले से जुड़ सकती है, जिससे बचने के लिए उन्हें पैसे ट्रांसफर करने पड़े।
जांच में सामने आया है कि पीड़ितों से नकद और प्रीपेड डेबिट कार्ड के जरिए रकम अमेरिका के अलग-अलग पतों पर भेजवाई गई। इस पूरी साजिश के जरिए लाखों डॉलर की ठगी की गई।
कहां छिपा है आरोपी?
FBI का मानना है कि करीब 35 वर्षीय पटेल इलिनोइस और पेंसिल्वेनिया के बीच कहीं रह रहा है। वह पहले एक फ्यूल स्टेशन पर अटेंडेंट के तौर पर काम करता था, लेकिन अब कानून से बचता फिर रहा है।
अमेरिकी कोर्ट ने जारी किया वारंट
पटेल के खिलाफ यूएस डिस्ट्रिक्ट कोर्ट, केंटकी (लंदन, केंटकी) ने 22 जून 2023 को गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। उस पर मेल और वायर फ्रॉड की साजिश रचने जैसे गंभीर आरोप हैं।
FBI की अपील
FBI ने आम लोगों से अपील की है कि अगर किसी के पास भी पटेल के बारे में जानकारी हो, तो वह तुरंत नजदीकी FBI कार्यालय या अमेरिकी दूतावास/वाणिज्य दूतावास से संपर्क करें।
एजेंसी का कहना है कि इस तरह की ठगी से बचने के लिए लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है, खासकर उन कॉल्स से जो डर या दबाव बनाकर पैसे ट्रांसफर करने के लिए कहती हैं।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18
Haribhoomi














/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)







