Responsive Scrollable Menu

Shilpa Shinde: Lock Upp 2 के बाद शेल्टर होम पहुंचीं शिल्पा शिंदे, बुजुर्ग महिलाओं ने किया वेलकम; बोलीं- 'मैं ही विनर'

Shilpa Shinde Shelter Home: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे भले ही 'Lock Upp Season 2' की ट्रॉफी अपने नाम नहीं कर पाईं, लेकिन उन्होंने अपनी सादगी और अंदाज से दर्शकों का दिल जीत लिया। शो में चौथे स्थान पर रहने के बाद जहां बाकी कंटेस्टेंट्स सक्सेस पार्टी में शामिल हुए, वहीं शिल्पा ने अपना समय अपने शेल्टर होम के लोगों के साथ बिताना चुना।

शिल्पा ने सोशल मीडिया पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, जिसमें उनके शेल्टर होम में उनका शानदार स्वागत किया गया। इस प्यार को देखकर एक्ट्रेस ने कहा कि उन्हें ऐसा लग रहा है जैसे वह खुद शो की विनर बन गई हैं।

शेल्टर होम में हुआ दिल छू लेने वाला स्वागत

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

शिल्पा शिंदे Lock Upp 2 खत्म होने के बाद सीधे अपने करजत स्थित शेल्टर होम पहुंची। वहां मौजूद बुजुर्ग महिलाओं ने उनका फूलों की माला, गुलाब की पंखुड़ियों और प्यार भरे गले लगाकर स्वागत किया। वीडियो में देखा गया कि शिल्पा वहां पहुंचते ही सभी से गर्मजोशी से मिली और उनका आशीर्वाद लिया। इस दौरान एक बुजुर्ग महिला शिल्पा को देखकर भावुक हो गईं और उनकी आंखों में आंसू आ गए। वहीं, एक अन्य महिला ने प्यार से उनका हाथ चूम लिया।

शिल्पा ने कहा- 'मैं ही विनर बन गई'
शिल्पा ने इस खास पल का वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा, "Lock Upp के बाद घर वापसी... इतना सारा प्यार और सपोर्ट देखकर ऐसा लग रहा है जैसे मैं ही विनर बन गई हूं। दिल से आप सभी का धन्यवाद।" वीडियो में शिल्पा ने शो के दौरान मिले प्यार और सपोर्ट के लिए सभी का शुक्रिया भी अदा किया।

फैंस ने बताया असली विनर
शिल्पा का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। फैंस ने उनके इस कदम की जमकर तारीफ की और उन्हें शो का असली विनर बताया। कई यूजर्स ने कहा कि शिल्पा ने दिखाया है कि असली जीत सिर्फ ट्रॉफी से नहीं, बल्कि लोगों के प्यार और सम्मान से मिलती है।

शेल्टर होम के लिए करना चाहती थीं जीत हासिल
'Lock Upp 2' में शिल्पा शिंदे ने अपने शेल्टर होम के बारे में बात की थी। उन्होंने बताया था कि वह करजत स्थित अपने शेल्टर होम के लिए शो की प्राइज मनी जीतना चाहती थी। शिल्पा ने कहा था कि शो में शामिल होने का उनका एक बड़ा मकसद अपने शेल्टर होम की मदद करना था।

श्रेया कालरा बनी Lock Upp 2 की विजेता

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

'Lock Upp Season 2' के फिनाले में श्रेया कालरा ने ट्रॉफी अपने नाम की। उन्होंने शिवांगी जोशी को पीछे छोड़ते हुए जीत हासिल की और 1 करोड़ रुपये की प्राइज मनी जीती। वहीं, शिवांगी जोशी फर्स्ट रनर-अप रहीं और योगेश रावत सेकंड रनर-अप बने। शिल्पा शिंदे चौथे स्थान पर रहीं, लेकिन शो में उनकी दोस्ती और सफर को दर्शकों का खूब प्यार मिला।

यह भी पढ़े- नीलामी पर आईं राजपाल यादव की प्रॉपर्टी! ₹16.61 करोड़ लोन केस में डूबे एक्टर, जानिए पूरी खबर

Continue reading on the app

CBG गोबरधन योजना को मंजूरी, सीएम धामी ने कहा- किसानों की आय से लेकर ऊर्जा सुरक्षा तक मजबूत होगा भारत

CM Dhami: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने कम्प्रेस्ड बायोगैस (CBG) गोबरधन योजना को मंजूरी दी है. इस योजना के लिए 23,731 करोड़ रुपये का परिव्यय तय किया गया है. उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस फैसले का स्वागत करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्रिमंडल का आभार जताया है. मुख्यमंत्री ने कहा कि यह फैसला देश में स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ-साथ किसानों और ग्रामीण अर्थव्यवस्था के लिए भी नए अवसर पैदा करेगा.

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि CBG गोबरधन योजना देश में कम्प्रेस्ड बायोगैस के उत्पादन को बढ़ाने की दिशा में एक बड़ा कदम है. इससे जैविक कचरे और कृषि से निकलने वाले अवशेषों का बेहतर इस्तेमाल किया जा सकेगा. अभी जिन चीजों को अक्सर बेकार समझकर फेंक दिया जाता है, उनका इस्तेमाल ऊर्जा बनाने के लिए किया जा सकेगा। इससे कचरा प्रबंधन को भी मजबूती मिलेगी और पर्यावरण पर पड़ने वाला दबाव कम होगा.

करीब दस गुना बढ़ सकता है CBG उत्पादन

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि इस योजना का सबसे बड़ा फायदा देश में CBG उत्पादन बढ़ाने के रूप में सामने आएगा. सरकार का लक्ष्य CBG उत्पादन को करीब दस गुना तक बढ़ाना है. इसके लिए देशभर में जैविक कचरे से गैस बनाने वाली परियोजनाओं को बढ़ावा दिया जाएगा.

यह भी पढ़ें: धामी सरकार की बड़ी सफलता, कांवड़ यात्रा पूरी तरह व्यवस्थित, सुरक्षित और सुचारु रूप से हो रही संचालित

 

 

किसानों के लिए आय का नया जरिया

सीएम धामी ने कहा कि इस योजना का सीधा फायदा किसानों को भी मिल सकता है. खेती और पशुपालन से निकलने वाले जैविक अवशेषों और गोबर का इस्तेमाल CBG बनाने में किया जा सकेगा. इससे किसानों के लिए अतिरिक्त आय का रास्ता तैयार हो सकता है.

ग्रामीण क्षेत्रों में पशुपालन और खेती से बड़ी मात्रा में जैविक कचरा निकलता है. अगर इसी कचरे को उपयोगी संसाधन में बदला जाए तो किसानों को इसका आर्थिक लाभ मिल सकता है. इससे गांवों में स्थानीय स्तर पर रोजगार और कारोबार के नए अवसर भी पैदा होने की उम्मीद है.

स्वच्छ ऊर्जा को मिलेगा बढ़ावा

मुख्यमंत्री ने कहा कि CBG गोबरधन योजना पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी महत्वपूर्ण साबित होगी. जैविक कचरे का सही तरीके से इस्तेमाल होने से खुले में कचरा फेंकने और उसके कारण होने वाले प्रदूषण को कम करने में मदद मिल सकती है. साथ ही स्वच्छ ऊर्जा के इस्तेमाल को बढ़ावा मिलने से जीवाश्म ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिलेगी.

भारत अपनी ऊर्जा जरूरतों का एक बड़ा हिस्सा आयात के जरिए पूरा करता है. ऐसे में घरेलू स्तर पर वैकल्पिक ईंधन का उत्पादन बढ़ाना ऊर्जा सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण है. CBG जैसे स्वदेशी ईंधन के उत्पादन को बढ़ावा मिलने से आने वाले समय में आयातित ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

आत्मनिर्भर भारत को मिलेगी गति

सीएम धामी ने कहा कि यह योजना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को मजबूत करने में सहायक होगी. स्थानीय स्तर पर उपलब्ध संसाधनों से ऊर्जा का उत्पादन करने से देश की अर्थव्यवस्था को भी फायदा होगा. उन्होंने कहा कि CBG गोबरधन योजना केवल ऊर्जा उत्पादन से जुड़ी योजना नहीं है, बल्कि यह किसानों की आय, कचरा प्रबंधन, पर्यावरण संरक्षण, ग्रामीण रोजगार और ऊर्जा सुरक्षा जैसे कई क्षेत्रों को एक साथ प्रभावित कर सकती है. इससे देश में जैविक कचरे को संसाधन के रूप में इस्तेमाल करने की सोच को बढ़ावा मिलेगा.

मुख्यमंत्री ने इस महत्वपूर्ण निर्णय के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्रिमंडल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह पहल स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में भारत को आगे बढ़ाने और आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को हासिल करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी.

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में विकास को मिलेगी नई रफ्तार, मुख्यमंत्री धामी ने 1967 करोड़ की योजनाओं को दी मंजूरी

 

Continue reading on the app

  Sports

LPL 2026 Final: हार गई जहीर खान की टीम, 3 बार चूकने वाली गॉल आखिर बनी चैंपियन, 95 गेंदों में खेल खत्म

गॉल गैलेंट्स को इससे पहले 3 अलग-अलग फाइनल में हार का सामना करना पड़ा था, जिसमें से जाफना किंग्स ने भी उसका दिल तोड़ा था. मगर इस बार गॉल ने पुराने सारे हिसाब बराबर करते हुए ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया. Sat, 08 Aug 2026 23:48:03 +0530

  Videos
See all

Viral Video:युवक की पिटाई! CCTV ने खोली पोल #viralvideo #viralshorts #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-08T23:00:25+00:00

IIT Delhi Convocation | PM Modi के हाथों Gold Medal मिलने पर उत्साहित छात्रों ने क्या कहा ? #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-08T22:58:03+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers