Explainer: Instagram से बीमार हो रहे हैं Teenagers! यौन शोषण की चपेट में युवतियां; रिसर्च और कोर्ट के फैसलों ने बढ़ाई चिंता
भारत सहित पूरी दुनिया में इंस्टाग्राम और फेसबुक सहित विभिन्न सोशल मीडिया पर सवाल खड़े होते रहे हैं. इंस्टा-फेसबुक सहित विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर लोग फोटोज, वीडियोज और अपने विचारों को शेयर करते हैं, जो करोड़ों यूजर्स तक पहुंचता है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर कितने लोकप्रिय हैं, इसे मापने के लिए लाइक्स, कॉमेंट्स और फोलोअर्स देखे जाते हैं.
आलोचकों का कहना है कि इंस्टाग्राम का एल्गोरिदम यूजर्स को अधिक वक्त तक ऐसा कंटेट दिखाते हैं, जो उसके इंटरेस्ट से जुड़ा होता है. इससे उनका स्क्रीन टाइम बढ़ता है. ये एक प्रकार का लत भी बनता जा रहा है. इंस्टाग्राम-फेसबुक पर आरोप है कि वे कई बार पेड कंटेट के लिए एलगोरिदम्स को मैनिप्यूलेट करते हैं और एक पक्ष के खिलाफ बड़ी संख्या में दुष्प्रचार करते है. इंस्टाग्राम पर कई बार नाबालिगों और युवतियों को यौन शोषण का सामना भी करना पड़ता है.
इस बीच, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के अधिक इस्तेमाल पर दुनिया भर में कई रिसर्चें हो चुकी हैं, जिसमें सामने आया कि बच्चों और किशोरों में इस वजह से कई समस्याएं आईं हैं. आइये आज के एक्सप्लेनर में जानते हैं, इन्हीं समस्याओं के बारे में….
1. मानसिक स्वास्थ्य पर असर
इंस्टाग्राम लगातार इस्तेमाल करने वाले किशोरों में Anxiety, Stress, Depression और अकेलेपन की भावना अधिक दिखाई दी है. एक्सपर्ट्स का मानना है कि बार-बार दूसरों की परफेक्ट लाइफ देखने से बच्चों खुद की तुलना शुरू कर देते हैं, जिससे वे मानसिक रूप से खुद को हीन समझने लगते हैं.
2. बॉडी इमेज की समस्या
सोशल मीडिया पर किशोरियां अच्छा दिखने के लिए में इंस्टाग्राम पर एडिटेड और फिल्टर वाली फोटो पोस्ट करती है. अब तो अधिकांश किशोरियों की मानसिक हालत ऐसा हो गई है कि वे बिना फिल्टर के फोटो क्लिक ही नहीं कर सकतीं. काफी रिपोर्ट्स में तो ये भी कहा गया है कि किशोरियों के साथ-साथ किशोरों को भी अपने शरीर को लेकर असंतोष हो गया है. साथ ही वे खाने से जुड़ी समस्याओं को लेकर भी ज्यादा चिंतित रहने लगे हैं.
3. नींद पर असर
रात में लंबे वक्त तक मोबाइल इस्तेमाल करने की वजह से बच्चों की नींद प्रभावित होती है. नींद पूरी न होेने की वजह से बच्चों की पढ़ाई, याददाश्त और मानसिक स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है.
4. सोशल मीडिया की लत
किशोर पढ़ाई के वक्त, खाना खाते वक्त, युवा कॉलेज और जॉब पर बार-बार नोटिफिकेशन देखते रहते हैं, एक-एक लाइक्स की गिनती करते हैं. अगर उनके मन मुताबिक लाइक्स नहीं मिलते हैं तो वे दुखी और नाराज भी हो जाते हैं. इन सबकी वजह से उनकी डिजिटल निर्भरता बढ़ती जा रही है. वास्तवितक जीवन और रियल-लाइफ रिलेशंस इससे प्रभावित हो सकते हैं.
कोर्ट और सरकारों ने क्या कहा?
अमेरिका के न्यू मैक्सिको प्रांत की एक अदालत ने मेटा को इंस्टाग्राम से युवाओं को मानसिक रूप से परेशान करने का दोषी माना है. कोर्ट ने मेटा पर करीब 5 हजार करोड़ रुपये से अधिक का जुर्माना लगाया है. इसके अलावा, अमेरिका और यूरोप की कई अदालतों में मेटा के खिलाफ केस दर्ज है. इंस्टाग्राम पर आरोप है कि कंपनी ने ऐसे फीचर्स को डेवलप किया है, जो लंबे वक्त तक किशोरों को प्लेटफॉर्म्स से बांध कर रख लेते हैं.
कई बार तो यूरोप और अमेरिका की संसद में खुद मेटा के सीईओ मार्क जुकरबर्ग को पेश होना पड़ा है. उनसे ससंद में सवालों का जवाब देना पड़ा और कंपनी के जिम्मेदार होने के नाते माफी भी मांगनी पड़ी है.
मेटा का क्या कहना है?
- मेटा का कहना है कि बच्चों की सुरक्षा के लिए उन्होंने कई कदम उठाए हैं. कंपनी के अनुसार, उन्होंने सुरक्षा के लिए निम्न कदम उठाए हैं…
- Teen Accounts जैसी सुविधाएं शुरू की गई हैं.
- डिफॉल्ट प्राइवेसी सेटिंग्स लागू की गई हैं.
- पैरेंटल सुपरविजन टूल उपलब्ध हैं.
- संवेदनशील कंटेंट पर नियंत्रण किया जाता है.
- संदिग्ध अकाउंट्स पर कार्रवाई की जाती है.
हालांकि, आलोचकों का कहना है कि ये उपाय अभी भी पर्याप्त नहीं हैं और इनका प्रभाव सीमित है।
भारत में क्या स्थिति है?
भारत में भी अक्सर इंस्टाग्राम-फेसबुक सहित विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स की विश्वसनीयता पर सवाल उठते रहे हैं. सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के लिए भारत दुनिया का सबसे बड़ा बाजार है. यहां करोड़ों की संख्या में लोग इनका इस्तेमाल करते है. भारत के कानूनों में 18 साल से कम उम्र के बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा को लेकर विभिन्न प्रावधान हैं, हालांकि, एक्सपर्ट्स का कहना है कि डिजिटल जागरुकता और अभिभावकों की निगरानी सबसे ज्यादा जरूरी है.
मार्क जुकरबर्ग ने भारत से मांगी थी माफी
हाल में भारत से मेटा के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने माफी मांगी है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के सीईओ ने फेसबुक, व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बच्चों के यौन शोषण संबंधी कंटेंट के प्रसारित होने, डीपफेक वीडियो के चलने सहित कुछ देर के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वीडियो को हटाने की वजह से माफी मांगी थी. इलेक्ट्रॉनिक्स व आईटी से जुड़ी संसदीय स्थायी समिति ने मेटा प्रमुख से माफी मांगने की चेतावनी दी थी.
STORY | Meta CEO apologises for child abuse, deepfake content; errors in operating platform: Sources
— Press Trust of India (@PTI_News) August 5, 2026
Meta CEO Mark Zuckerberg has apologised for child abuse content, deepfakes and errors in operating the platform, sources said on Wednesday after the company's global team met IT… pic.twitter.com/vrvg8KK2xy
माता-पिता क्या करें?
एक्सपर्ट्स का कहना है कि सोशल मीडिया पर बच्चों की सुरक्षा की जिम्मेदारी कंपनी की जरूर है लेकिन अपने बच्चों को इससे बचाने के लिए माता-पिता को भी थोड़े प्रयत्न करने होंगे. जैसे...
- बच्चों का स्क्रीन टाइम तय करें.
- 13 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को सोशल मीडिया से दूर रखें या प्लेटफॉर्म के नियमों का पालन करें.
- पैरेंटल कंट्रोल फीचर्स का उपयोग करें.
- बच्चों से ऑनलाइन अनुभवों पर खुलकर बातचीत करें.
- रात में मोबाइल बेडरूम से बाहर रखें.
- पढ़ाई, खेल और ऑफलाइन गतिविधियों को बढ़ावा दें.
- यदि बच्चा तनाव, अकेलापन या व्यवहार में बदलाव दिखाए तो विशेषज्ञ से सलाह लें.
क्या सच में खतरनाक है इंस्टाग्राम
अब सवाल आता है कि क्या सच में इंस्टाग्राम नुकसानदायक है. तो इसका जवाब मिश्रित है क्योंकि ऐसा कहना पूरी तरह से सही नहीं होगा. इंस्टाग्राम के कई सारे सकारात्मक पहलू भी हैं. जैसे-
- नई जानकारी सीखने का अवसर
- रचनात्मकता दिखाने का मंच
- दोस्तों और परिवार से जुड़ाव
- छोटे व्यवसायों और प्रतिभाओं को पहचान
इंस्टाग्राम का लिमिटेड इस्तेमाल हर किसी के लिए अच्छा है. हालांकि, समस्या तब शुरू होती है, जब इसका इस्तेमाल अनियिंत्रित तरीके से होता है.
LIC Share Price: जून तिमाही के नतीजों के बाद 84% एनालिस्ट्स ने एलआईसी खरीदने की सलाह दी, रॉकेट बन सकता है शेयर!
LIC की वीएनबी जून तिमाही में 61 फीसदी बढ़कर 3,136 करोड़ रुपये हो गई। यह सीएनबीसी-टीवी18 के पोल में एनालिस्ट्स के अनुमान से ज्यादा है। एनालिस्ट्स ने वीएनबी 2,638 करोड़ रुपये रहने का अनुमान जताया था
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
Moneycontrol









