Responsive Scrollable Menu

हार्दिक पांड्या ने गर्लफ्रेंड महिका शर्मा को गिफ्ट की Ferrari 12 Cilindri सुपरकार, जानिए इसकी कीमत और खासियत

Hardik Pandya and Mahieka Sharma : भारतीय क्रिकेट टीम ने हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब अपने नाम किया है. टीम इंडिया की इस जीत में ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या का भी अहम योगदान रहा है. हार्दिक ने अहम मौकों पर गेंदबाजी कर टीम को मैच जिताने में मदद हासिल की. इसके बाद उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंस महिका शर्मा के साथ टी20 वर्ल्ड कप की जीत का जश्न खुलेआम मैदान पर मनाया. अब हार्दिक पांड्या का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. 

हार्दिक पांड्या ने महिका शर्मा को गिफ्ट की कार

इस वीडियो में हार्दिक पांड्या की गर्लफ्रेंड महिका शर्मा एक कार की पूजा करती हुई नजर आ रही हैं. उनके साथ में पंडित जी को भी देखा जा सकता है. ये वीडियो खुद हार्दिक पांड्या बना रहे हैं. इस दौरान हार्दिक काफी खूश नजर आ रहे हैं.

दरअसल, हार्दिक पांड्या ने अपनी गर्लफ्रेंड महिका शर्मा को कार गिफ्ट की है. उन्होंने महिका को Ferrari 12 Cilindri सुपरकार तोहफे में दी है, जिसकी कीमत करोड़ों में है. तो आइए आज हम आपको इस कार की कीमत और खासियत बताने वाले हैं. 

Ferrari 12 Cilindri सुपरकार की कीमत 

आपको बता दें कि, इटली की लक्ज़री कार निर्माता Ferrari ने अपनी नई V12 सुपरकार Ferrari 12Cilindri को भारत में लॉन्च किया तो हार्दिक ने भी ये ही कार अपनी गर्लफ्रेंड को गिफ्ट कर दी. इस कार की कीमत करीब ₹8.5 करोड़ है, जबकि Spider (कन्वर्टिबल) वर्जन की कीमत लगभग ₹9.15 करोड़ है. इस सुपरकार की ऑन-रोड कीमत टैक्स और लोकेशन के आधार पर ₹10 करोड़ तक है.

Ferrari 12 Cilindri की खासियत

इस सुपरकार में Ferrari 12Cilindri में 6.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड V12 इंजन है, जो करीब 830 bhp की पावर और 678 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. ये कार महज 2.9 सेकंड में 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है. इसकी टॉप स्पीड 340 किमी/घंटा से ज्यादा है. 

इस सुपरकार की डिजाइन की बात करें तो ये मॉडल Ferrari Daytona से प्रेरित है, जिसमें लंबा बोनट, स्लिम LED हेडलाइट्स और एयरोडायनामिक बॉडी है. इंटीरियर में 3 डिजिटल स्क्रीन, ड्यूल-कॉकपिट डिजाइन और एडवांस टेक्नोलॉजी आपको मिल जाएगी. 8-स्पीड ड्यूल-क्लच गियरबॉक्स और रियर-व्हील ड्राइव सिस्टम इसे परफॉर्मेंस मशीन बनाता है. 

हार्दिक पांड्या का क्रिकेट करियर

हार्दिक पांड्या भारत के लिए लगातार क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं. उन्होंने भारत के लिए साल 2016 में अपना अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया था. तब से अब तक हार्दिक पांड्या लगातार धमाल मचा रहे हैं. वो भारत के लिए टेस्ट, वनडे और टी20 तीनों फॉर्मेट खेले चुके हैं.  

हार्दिक ने भारत के लिए 11 टेस्ट मैचों की 18 पारियों में 1 शतक और 4 अर्धशतक के साथ 532 रन बनाए हैं, जबकि 17 विकेट भी हासिल किए हैं. उन्होंने भारत के लिए 94 वनडे मैचों में 11 अर्धशतकों के साथ 1904 रन बनाए हैं. उनके नाम वनडे क्रिकेट में 94 विकेट भी दर्ज हैं. 

हार्दिक पांड्या सबसे ज्यादा टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सफल हुए हैं. वो भारत को 2 टी20 वर्ल्ड कप के खिताब भी दिला चुके हैं. उन्होंने टीम इंडिया के लिए 138 टी20 मैचों में 9 अर्धशतकों की मदद से 2288 रन बनाए हैं. उनको हाईएस्ट स्कोर 71* हैं. इसके अलावा उन्होंने टी20 क्रिकेट में 114 विकेट भी हासिल किए हैं.

ये भी पढ़ें : 'मैंने कहा था वो अगले धोनी बनेंगे... गंभीर ने मुझे सही कर दिया..' कांग्रेस सांसद शशि थरूर का संजू पर बड़ा बयान

Continue reading on the app

Happy Chaitra Navratri 2026 Wishes: चैत्र नवरात्र के शुभ अवसर पर माता के भक्तिमय संदेशों के साथ अपनों को भेजें ये शुभकामनाएं

Happy Chaitra Navratri 2026 Wishes: आज यानी 19 मार्च 2026 से चैत्र नवरात्रि की शुरुआत हो चुकी है. जिसका समापन 27  मार्च 2026 को होगा. हिंदू धर्म में नवरात्र का विशेष महत्व है. नवरात्रि के 9 दिन विधि-विधान से मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूजा की जाती है. मां के रूप नौ देवियों की दिव्य शक्ति प्रदान करने वाले हैं. ये समय शक्ति की उपासना और नई ऊर्जा के संचार का प्रतीक है. मां दुर्गा जब आती हैं तो चारों ओर खुशियां लाती हैं. अगर आप भी चैत्र नवरात्र के दिन अपने मित्रों और परिवारों को नवरात्रि की शुभकामनाएं देना चाहते हैं तो हम आपको यहां माता के कुछ भक्तिमय संदेश लेकर आए है जो आप अपने शुभचिंतकों को भेज सकते हैं ताकि उन पर भी मां जगदंबा की असीम कृपा बनी रहे. 

Happy Chaitra Navratri 2026 Wishes In Hindi 

सारी दुनिया है जिनकी शरण में, 
नमन है उस मां के चरण में. 
हम सभी हैं उस मां के चरणों की धूल, 
आओ मिलकर चढ़ाएं मां को श्रद्धा का फूल 
चैत्र नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं

चैत्र नवरात्रि की शुभ बेला आई, 
साथ में हिंदू नववर्ष की खुशियां लाई
नई उमंग और नए संकल्प के साथ 
आपको और आपके परिवार को नवरात्रि की ढेरों बधाई. 

"शेर पर सवार होकर, 
खुशियों का वरदान लेकर, 
हर घर में विराजी अंबे मां, 
हम सबकी जगदंबे मां
Happy chaitra navratri 2026 

मां तेरे चरणों में भेंट हम चढ़ाते हैं,
कभी नारियल तो कभी हम फूल चढ़ाते हैं 
और झोलियां भर-भर के तेरे दर से आते हैं. 
चैत्र नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं. जय माता दी!

लाल रंग की चुनरी से सजा मां का दरबार, 
हर्षित हुआ मन, 
पुलकित हुआ संसार, 
नन्हें कदमों से मां आएं आपके द्वार 
चैत्र नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं। जय माता दी!

सजा लो दरबार, मां अंबे आने वाली हैं, 
हो जाओ तैयार, मां अंबे आने वाली हैं तन,
मन और जीवन हो जाएगा पावन,
मां के कदमों की आहट से गूँज उठेगा आंगन. 
चैत्र नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं

माता रानी ये वरदान देना, 
बस थोड़ा सा प्यार देना, 
आपकी चरणों में बीते जीवन सारा ऐसा आशीर्वाद देना 
नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं

मां तेरी दुनिया में भय से जब सिमट जाऊं,
चारों ओर अंधेरा ही अंधेरा घना पाऊं बन के रौशनी तुम राह दिखा देना,
मां शेरावाली मुझे अपने दरबार बुला लेना 
हैप्पी चैत्र नवरात्रि 2026 


यह भी पढ़ें: Chaitra Navratri 2026: आज से शुरू हुआ चैत्र नवरात्र, नोट कर लें घटस्थापना का शुभ मुहूर्त और पूजा सामग्री

Continue reading on the app

  Sports

Viral Video: अर्जुन तेंदुलकर और पापा सचिन तेंदुलकर के बल्ले में खास कनेक्शन, ऋषभ पंत भी जानकर रह गए दंग

Arjun Tendulkar Rishabh pant viral video: आईपीएल 2026 से पहले अर्जुन तेंदुलकर एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार वजह उनका प्रदर्शन नहीं, बल्कि उनकी नई टीम और कप्तान पर पड़ा उनका पहला इम्प्रेशन है। मुंबई इंडियंस से निकलकर अब वह लखनऊ सुपर जायंट्स का हिस्सा हैं, जहां उन्होंने आते ही कप्तान ऋषभ पंत को प्रभावित कर दिया। 

सबसे पहले चर्चा उनके बैट को लेकर हुई। बताया जा रहा है कि अर्जुन का बैट काफी भारी है। भले ही वह अपने पिता सचिन तेंदुलकर जितना भारी नहीं है लेकिन फिर भी मौजूदा खिलाड़ियों के मुकाबले यह ज्यादा वज़नदार है। क्रिकेट में बैट का वजन खिलाड़ी की स्टाइल और ताकत को दिखाता है और अर्जुन का यह अंदाज साफ करता है कि वह आक्रामक खेल खेलने की तैयारी में हैं।

दूसरी बात जिसने ऋषभ पंत को प्रभावित किया, वह है अर्जुन का प्रोफेशनल रवैया। मार्च की शुरुआत में अपनी शादी के तुरंत बाद ही वह टीम के साथ ट्रेनिंग में जुट गए। जहां आमतौर पर खिलाड़ी इस समय ब्रेक लेते हैं,वहीं अर्जुन का सीधे प्रैक्टिस में उतरना उनका खेल के प्रति समर्पण दिखाता है। 

हालांकि, अभी तक आईपीएल में अर्जुन का प्रदर्शन खास नहीं रहा। उन्होंने दो सीजन में सिर्फ 5 मैच खेले हैं और कोई बड़ी छाप नहीं छोड़ पाए। यही वजह है कि इस बार उनसे उम्मीदें ज्यादा हैं। नई टीम,नया माहौल और नया कप्तान, यह सब उनके करियर के लिए टर्निंग पॉइंट साबित हो सकता है।

लखनऊ सुपर जायंट्स ने उन्हें एक मौके के तौर पर देखा है। टीम मैनेजमेंट का मानना है कि अर्जुन में क्षमता है, बस उसे सही मौके और आत्मविश्वास की जरूरत है। कप्तान ऋषभ पंत भी चाहते हैं कि अर्जुन इस सीजन में खुद को साबित करें।

अब देखना दिलचस्प होगा कि अर्जुन इस भरोसे पर कितना खरा उतरते हैं। आईपीएल 2026 उनके लिए सिर्फ एक और सीजन नहीं, बल्कि खुद को स्थापित करने का बड़ा मौका है।

Thu, 19 Mar 2026 11:01:00 +0530

  Videos
See all

North Korea Entry in Iran Israel War LIVE: जंग में हुई Kim Jong की एंट्री! | US | Trump | Breaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-19T04:53:04+00:00

Iran US War: इजरायल में ईरानी मिसाइल ने मचाई तबाही! | #Shorts | Trump | Missile Attack #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-19T04:52:46+00:00

Iran Attack on Saudi Arabia: सऊदी अरब के विदेश मंत्री की ईरान से अपील | US Israel Iran War |Breaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-19T04:54:17+00:00

Iran Israel War : हिजबुल्लाह ने इजरायली टैंक को नष्ट किया | #Shorts | Trump | Netanyahu | Hizbullah #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-19T04:51:58+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers