Responsive Scrollable Menu

US-Iran War: अमेरिका के बाद इस मुस्लिम देश का ईरान के खिलाफ बड़ा एक्शन, जंग के बीच उठाया ये कदम

US-Iran War: अमेरिका और ईरान के बीच जंग जारी है. आज यानी गुरुवार को इस जंग का 20वां दिन है. अमेरिका और इजरायल ईरान पर लगातार बम बरसा रहे हैं. इस बीच खाड़ी के एक देश ने भी ईरान के खिलाफ एक्शन लेना शुरू कर दिया है. दरअसल, कतर ने ईरानी दूतावास में तैनात सैनिकों, सुरक्षा कर्मचारियों और उनसे संबंधित कर्मचारियों को 'पर्सोना नॉन ग्राटा' यानी अवांछित व्यक्ति घोषित कर दिया है. इसके साथ ही कतर ने 24 घंटे के भीतर उनसे देश छोड़ने को कहा है. कतर के विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को इसकी एलान किया.

कतर ने ईरान के खिलाफ क्या लिया एक्शन?

बता दें कि अमेरिका और इजरायली हमलों के चलते ईरान मध्य पूर्व के देशों पर हमले कर रहा है. जिसमें कतर भी शामिल है. इसी के चलते कतर ने ईरान के खिलाफ ये सख्त कदम उठाया है. कतर के विदेश मंत्रालय के एक आधिकारिक बयान में कहा कि, "विदेश मंत्रालय ने इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान के दूतावास को एक आधिकारिक पत्र भेजा है, जिसमें कहा गया है कि कतर दूतावास में तैनात सैनिकों, सुरक्षा कर्मचारियों के साथ-साथ कार्यालयों के कर्मचारियों को "अवांछित व्यक्ति" मानता है और उनसे अधिकतम 24 घंटों के भीतर देश छोड़ने का अनुरोध करता है."

ईरान के खिलाफ एक्शन पर क्या बोला कतर?

कतर के विदेश मंत्रालय ने प्रोटोकॉल निदेशक इब्राहिम यूसुफ फखरो और कतर में ईरान के राजदूत अली सालेहाबादी के बीच हुई बैठक के दौरान इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान के दूतावास को एक आधिकारिक नोट सौंपा. मंत्रालय ने साफ किया कि यह निर्णय "ईरान द्वारा कतर को बार-बार निशाना बनाने और उसके खिलाफ खुलेआम आक्रामकता के जवाब में लिया गया है, जिसने कतर की संप्रभुता और सुरक्षा का उल्लंघन किया है, जो अंतरराष्ट्रीय कानून के सिद्धांतों, संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव संख्या 2817 और अच्छे पड़ोसी संबंधों के सिद्धांतों का घोर उल्लंघन है."

ईरान के खिलाफ अभी और सख्ती कर सकता है कतर

कतर के विदेश मंत्रालय ने आगे कहा कि, "ईरान द्वारा इस शत्रुतापूर्ण रवैये को जारी रखने पर कतर अपनी संप्रभुता, सुरक्षा और राष्ट्रीय हितों की रक्षा सुनिश्चित करने के लिए अतिरिक्त कदम उठाएगा." इसमें यह भी कहा गया है कि "कतर राज्य अंतरराष्ट्रीय कानून के प्रावधानों के अनुसार अपनी संप्रभुता और सुरक्षा की रक्षा के लिए सभी आवश्यक उपाय करने का अधिकार सुरक्षित रखता है."

कतर को भी लगातार निशाना बना रहा है ईरान

बता दें कि 28 फरवरी को अमेरिका और इजरायली हमलों के बाद ईरान ने मध्य पूर्व के देशों पर ड्रोन और मिसाइल हमले शुरू किए. ये हमले अभी भी जारी हैं. सीएनएन की एक रिपोर्ट के अनुसार, बुधवार रात (स्थानीय समय) फारस की खाड़ी में महत्वपूर्ण ऊर्जा अवसंरचना पर हमला किया गया. कतर में एक प्रमुख संयंत्र में आग लगने की खबर है और सऊदी अरब के ऊपर हवाई हमले की आशंका जताई गई है. यह हमला ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर (IRGC) की चेतावनी के बाद हुआ है.

ये भी पढ़ें: अली लारीजानी की मौत के बाद भी कम नहीं हुआ ईरान का हौसला, विदेश मंत्री अराघची ने अमेरिका को दी ये चेतावनी

ईरान ने कतर के गैस प्रसंस्करण पर किया था हमला

कतर के आंतरिक मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि नागरिक सुरक्षा दल रास लाफान औद्योगिक शहर में लगी आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं. यह शहर प्राकृतिक गैस प्रसंस्करण का एक महत्वपूर्ण केंद्र और कतर की अर्थव्यवस्था का आधार है. यह आग "ईरान द्वारा लक्षित हमले" के बाद लगी थी. कतर इनर्जी ने पुष्टि की है कि रास लाफान पर मिसाइल हमले हुए हैं, जिससे "काफी नुकसान" हुआ है. कंपनी ने बताया कि आग पर काबू पाने के लिए आपातकालीन टीमों को तुरंत तैनात किया गया था और सभी कर्मचारी सुरक्षित हैं, किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है.

ये भी पढ़ें: इजरायली हमले में मारे गए ईरान के राष्ट्रीय सुरक्षा प्रमुख अली लारीजानी, तेहरान ने की पुष्टि

Continue reading on the app

चैत्र नवरात्रि विशेष: मां दुर्गा को गुड़ चढ़ाने की परंपरा, आस्था के साथ सेहत का भी खजाना

नई दिल्ली, 19 मार्च (आईएएनएस)। चैत्र नवरात्रि का पावन पर्व चल रहा है। नौ दिनों तक मां दुर्गा के नौ रूपों की आराधना में भक्त तरह-तरह के भोग लगाते हैं, लेकिन शास्त्रों और परंपरा के अनुसार मां दुर्गा को गुड़ सबसे अधिक प्रिय है। खासकर मां कालरात्रि (नवरात्रि की सातवीं देवी) सहित सभी नौ देवियों को गुड़ चढ़ाने की मान्यता है। ऐसा करने से मां की कृपा प्राप्त होती है और भक्त की मनोकामनाएं पूरी होती हैं।

नवरात्रि में भक्त मां को गुड़ की मिठाई, गुड़ का हलवा, गुड़ के लड्डू या सादा गुड़ चढ़ाते हैं। कई जगहों पर गुड़ को घी के साथ मिलाकर भोग लगाया जाता है। यह न केवल मां को प्रसन्न करता है, बल्कि व्रत रखने वाले को भी पौष्टिकता देता है। विद्वानों का कहना है कि गुड़ चढ़ाने से मां की कृपा से घर में सुख-समृद्धि आती है और स्वास्थ्य भी अच्छा रहता है।

धार्मिक महत्व के साथ-साथ गुड़ सेहत के लिए भी बहुत लाभकारी है। आयुर्वेद में गुड़ को अमृत समान कहा जाता है और इसे प्राकृतिक मिठास का सबसे अच्छा स्रोत माना जाता है। यह चीनी से कहीं बेहतर है, क्योंकि इसमें आयरन, मैग्नीशियम, पोटैशियम, विटामिन बी6 और एंटीऑक्सीडेंट प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं।

नवरात्रि के दौरान व्रत रखने वाले लोग अक्सर थकान, कमजोरी और सिरदर्द महसूस करते हैं। ऐसे में गुड़ का सेवन तुरंत ऊर्जा देता है और खून की कमी (एनीमिया) को दूर करता है। गुड़ पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है, कब्ज दूर करता है और आंतों को साफ रखता है। यह शरीर में गर्मी पैदा करता है, जिससे सर्दियों में तो बहुत फायदेमंद है, लेकिन गर्मियों में भी सही मात्रा में सेवन से फायदा होता है।

गर्मी में गुड़ को पानी या छाछ के साथ मिलाकर पीने से शरीर को ठंडक मिलती है, प्यास नहीं लगती और डिहाइड्रेशन से बचाव होता है। यह पेट की गैस, एसिडिटी और जलन को भी कम करता है। आयुर्वेद के अनुसार, गुड़ में मौजूद प्राकृतिक खनिज शरीर का तापमान संतुलित रखते हैं और गर्मी के मौसम में भी कमजोरी नहीं होने देते।

--आईएएनएस

एमटी/वीसी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026: अभिषेक शर्मा को लेकर अनिल कुंबले का बड़ा बयान, इस दिग्गज से कर दी तुलना, कहा- हर गेंद को छक्का...

IPL 2026: टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी अनिल कुंबले ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 2026 सीजन से पहले अभिषेक शर्मा की विस्फोटक बल्लेबाजी शैली की जमकर तारीफ की। उन्होंने अभिषेक की तुलना टीम इंडिया के धाकड़ खिलाड़ी से की है Thu, 19 Mar 2026 19:36:38 +0530

  Videos
See all

दुनिया के सबसे बड़े गैस भंडार पर किसने किया हमला? #iranisraelwar #shortsvideo #aajtak #viral #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-19T14:39:43+00:00

Saudi Arabia के विदेश मंत्री Prince Faisal ने अब तक की सबसे सख्त चेतावनी दी | Iran War | Iran Attack #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-19T14:41:25+00:00

Sanjay Rai Emotional Video: टिकट कटने पर छलका भाजपा नेता का दर्द, कैमरे के सामने रो पड़े | Assam BJP #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-19T14:36:53+00:00

Share Market Today: आज Share Bazar में जबरदस्त गिरावट देखने को मिली | Sensex | Iran War | Nifty #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-19T14:37:50+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers