'हर किसी को हार्दिक चाहिए...', अश्विन ने बताई वो 3 वजह, जिसके कारण IPL फ्रेंचाइजियों में लगी है पांड्या को हासिल करने की होड़
Ravi Ashwin On Hardik Pandya Trade: आईपीएल 2026 के खत्म होने के बाद से ही रिपोर्ट्स आने लगीं कि अपकमिंग सीजन में हार्दिक पांड्या की टीम बदल सकती है. वह मुंबई इंडियंस का साथ छोड़कर किसी और टीम में शामिल हो सकते हैं. मगर, कभी रिपोर्ट्स आती है कि चेन्नई सुपर किंग्स उन्हें ट्रेड करना चाहती है. तो कभी रिपोर्ट्स आती है कि कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम उन्हें अपने साथ जोड़ने को देख रही है. इस बीच अब रविचंद्रन अश्विन का बयान सामने आया है. अश्विन ने उन वजहों के बारे में बताया है, जिसके चलते हर टीम हार्दिक पांड्या को अपने साथ जोड़ना चाहती है.
रविचंद्रन अश्विन ने हार्दिक पांड्या को लेकर क्या कहा?
पिछले काफी वक्त से क्रिकेट के गलियारों में हार्दिक पांड्या की ट्रेडिंग की खबरें लगातार सामने आ रही हैं. रिपोर्ट्स की मानें, तो कई टीमें ऐसी हैं, जो हार्दिक पांड्या को अपने साथ जोड़ना चाहती हैं. लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक कोलकाता नाइट राइडर्स और चेन्नई सुपर किंग्स की टीम इस स्टार खिलाड़ी को अपने साथ जोड़ने की ओर देख रही है.
????RAVI ASHWIN MASSIVE STATEMENT ON HARDIK PANDYA????
— Akshat (@Cricketmythos) August 7, 2026
Ravichandran Ashwin said :????️
"Everybody wants a player like Hardik Pandya, right? A player like Hardik Pandya is needed in every franchise. He is a proper three dimensional player. Bowler, you can put him in the new ball.… pic.twitter.com/BzPXetpV6k
रविचंद्रन अश्विन ने हार्दिक पांड्या के बारे में बात करते हुए कहा, "हर कोई हार्दिक पांड्या जैसा खिलाड़ी चाहता है, है ना? हर फ्रेंचाइजी को हार्दिक पांड्या जैसे खिलाड़ी की जरूरत होती है. वह एक बेहतरीन 'थ्री-डायमेंशनल' खिलाड़ी हैं. गेंदबाजी में, आप उनसे नई गेंद से बॉलिंग करवा सकते हैं. बल्लेबाजी में, वह सबसे अहम फिनिशर हैं. अब बात करते हैं कप्तानी की. कोई उन्हें कप्तान बनाना चाहता है या नहीं, यह अलग बात है. उनकी क्वालिटी और किसी टीम को मिलने वाली उनकी वर्सैटिलिटी की वजह से ही उनकी इतनी चर्चा हो रही है. अभी, CSK और KKR उन्हें अपनी टीम में शामिल करने की होड़ में हैं. लेकिन, हैरान मत होइएगा अगर दूसरी फ्रैंचाइजियां भी इस होड़ में शामिल हो जाएं."
हार्दिक पांड्या की कप्तानी में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन
IPL 2024 में मुंबई इंडियंस ने हार्दिक पांड्या को दोबारा अपने साथ जोड़ा था और उन्हें कप्तानी भी सौंपी थी. हार्दिक पांड्या ने 2024 से 2026 तक 39 मैचों में मुंबई इंडियंस की कप्तानी की, जिसमें 15 मैचों में जीत दिलाई, जबकि 24 मैचों में टीम को हार का सामना करना पड़ा. इस तरह मुंबई की कप्तानी करते हुए हार्दिक का विनिंग प्रतिशत 38.46 का रहा है.
???? NO IPL TRADE TALKS BETWEEN MI AND CSK FOR HARDIK PANDYA ????
— Cricket Central (@CricketCentrl) August 1, 2026
MI Spokeperson said: "Our post-season review is currently on and we are looking into all aspects of the team. Contrary to reports, we are not engaged in conversations with regard to player trades; the same is only… pic.twitter.com/GxlMmxreGC
किसी टीम में बतौर कप्तान ही जाएंगे हार्दिक
हार्दिक पांड्या की ट्रेडिंग को लेकर इस वक्त खबरों का बाजार गर्म है. लगातार सामने आ रही रिपोर्ट्स में ये बात भी सामने आई है कि हार्दिक ने साफ कर दिया है कि वह जिस भी टीम में जाएंगे, उसमें कप्तानी करेंगे. जी हां, हार्दिक पांड्या आईपीएल 2022 से ही कप्तानी कर रहे हैं. उन्होंने 2022 में गुजरात टाइटंस को चैंपियन बनाया था. ऐसे में अब वह आगे भी कप्तान के तौर पर ही खेलना चाहते हैं. इस बात में कोई संदेह नहीं है कि आईपीएल में जिन टीमों को भारतीय ऑलराउंडर चाहिए या कप्तान चाहिए, उनकी नजरें हार्दिक पांड्या पर टिकी होंगी.
ये भी पढ़ें: शुभमन गिल नहीं हुए फिट, श्रीलंका के खिलाफ केएल राहुल संभालेंगे भारत की कमान, BCCI ने खुद दी जानकारी
National Handloom Day: रेखा, विद्या बालन से लेकर आलिया भट्ट और जाह्नवी कपूर तक, इन एक्ट्रेसेस ने बढ़ाई भारतीय हथकरघा की शान
National Handloom Day Special: भारत का हथकरघा (Handloom) सिर्फ कपड़ा नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति, परंपरा और सदियों पुरानी कारीगरी का प्रतीक है. हर साल 7 अगस्त को मनाया जाने वाला राष्ट्रीय हथकरघा दिवस (National Handloom Day) उन लाखों बुनकरों को सम्मान देने का अवसर है, जो अपनी मेहनत और हुनर से इस विरासत को आज भी जीवंत बनाए हुए हैं. बदलते फैशन ट्रेंड्स के बीच भी बॉलीवुड की कई एक्ट्रेसेस अपने स्टाइल के जरिए भारतीय हैंडलूम को बढ़ावा देती नजर आती हैं. रेड कार्पेट, त्योहारों, वेडिंग सेरेमनीज
और खास आयोजनों में ये एक्ट्रेसेस ट्रेडिशनल हैंडलूम साड़ियों को पहनकर न सिर्फ भारतीय बुनाई की खूबसूरती को दुनिया के सामने पेश करती हैं, बल्कि लोकल बुनकरों और स्वदेशी शिल्प को भी प्रोत्साहित करती हैं.
रेखा - कांजीवरम साड़ियों की सबसे बड़ी पहचान
जब भी भारतीय पारंपरिक साड़ियों की बात होती है तो सबसे पहले दिग्गज एक्ट्रेस रेखा का नाम सामने आता है. रेखा सालों से अपनी शानदार कांजीवरम सिल्क साड़ियों के लिए जानी जाती हैं. चाहे कोई अवॉर्ड शो हो, फिल्मी इवेंट हो या कोई कल्चरल प्रोग्राम, रेखा अक्सर सुनहरे बॉर्डर वाली रेशमी साड़ियों, पारंपरिक मंदिर ज्वेलरी और गजरे के साथ नजर आती हैं. उनका हर लुक भारतीय हथकरघा की बेहतरीन कारीगरी और ट्रेडिशनल ब्यूटी का शानदार उदाहरण माना जाता है. फैशन के बदलते दौर में भी उन्होंने भारतीय हैंडलूम को अपनी पहचान बनाए रखा है.
विद्या बालन - हैंडलूम की सबसे मजबूत समर्थक
विद्या बालन उन एक्ट्रेसेस में शामिल हैं जिन्होंने साड़ी को सिर्फ फैशन नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति से जुड़ने का माध्यम बनाया है. उनकी वॉर्डरोब में कांजीवरम, बनारसी, महेश्वरी, चंदेरी और लिनन हैंडलूम साड़ियां खास जगह रखती हैं. विद्या कई बार सार्वजनिक मंचों पर स्थानीय बुनकरों का समर्थन करने और असली हैंडलूम प्रोडक्ट खरीदने की अपील भी कर चुकी हैं. उनके लिए साड़ी केवल एक अटायर नहीं, बल्कि भारतीय विरासत, कला और शिल्पकला का सम्मान है.
कंगना रनौत - परंपरा और शिल्पकला की सशक्त आवाज
एक्ट्रेस और सांसद कंगना रनौत भी भारतीय ट्रेडिशनल अटायर की बड़ी समर्थक मानी जाती हैं. वो अक्सर हैंडलूम साड़ियों, खादी और अन्य पारंपरिक भारतीय कपड़ों में नजर आती हैं. राष्ट्रीय आयोजनों, संसद, सार्वजनिक कार्यक्रमों और त्योहारों के दौरान उनका सादा लेकिन बेहद आकर्षक लुक भारतीय बुनकरों की मेहनत और देश की विविध बुनाई परंपराओं को सम्मान देता है. उनका फैशन ये मैसेज देता है कि भारतीय परिधान हमेशा ट्रेंड में रह सकते हैं.
दीपिका पादुकोण - भारतीय बुनाई को दिलाई वैश्विक पहचान
दीपिका पादुकोण ने भी कई खास मौकों पर भारतीय हैंडलूम को इंटरनेशनल स्तर पर पहचान दिलाई है. उनके बेंगलुरु वेडिंग रिसेप्शन में पहनी गई सुनहरी कांजीवरम साड़ी आज भी उनके सबसे आइकॉनिक लुक्स में गिनी जाती है. इसके अलावा वो कई बार बनारसी और अन्य पारंपरिक हैंडलूम साड़ियों में भी नजर आ चुकी हैं. दीपिका का अंदाज ये साबित करता है कि भारतीय हथकरघा की खूबसूरती किसी भी अंतरराष्ट्रीय फैशन ट्रेंड से कम नहीं है.
जाह्नवी कपूर - नई पीढ़ी की हैंडलूम स्टाइल आइकन
एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर ने भी पारंपरिक भारतीय साड़ियों को आधुनिक फैशन के साथ खूबसूरती से जोड़ा है. त्योहारों, फिल्म प्रमोशन, पारिवारिक समारोहों और सांस्कृतिक आयोजनों में वो अक्सर हाथ से बुनी साड़ियों में नजर आती हैं. उनका स्टाइल युवाओं को ये मैसेज देता है कि परंपरा और मॉडर्निटी एक-दूसरे के पूरक हो सकते हैं. जाह्नवी का फैशन भारतीय हथकरघा को नई पीढ़ी के बीच लोकप्रिय बनाने में मदद कर रहा है.
आलिया भट्ट - सादगी के साथ हैंडलूम को दिया नया अंदाज
आलिया भट्ट ने भी अपने सिंपल और एलिगेंट फैशन से भारतीय हैंडलूम को नई पहचान दी है. वो कई मौकों पर जामदानी, चंदेरी और सिल्क साड़ियों में नजर आ चुकी हैं. आलिया सस्टेनेबल फैशन और कपड़ों को दोबारा पहनने (रीपीट आउटफिट) की सोच का भी खुलकर समर्थन करती हैं. उनका मानना है कि भारतीय हथकरघा सिर्फ हमारी सांस्कृतिक धरोहर नहीं, बल्कि पर्यावरण के अनुकूल और टिकाऊ फैशन का भी अहम हिस्सा है.
ये भी पढ़ें: Box Office Collection: 'स्पाइडर मैन' की 8वें दिन घटी कमाई, 'धमाल 4' और बाकि फिल्मों का ऐसा रहा हाल
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation









