IIT GATE 2026 Result | Graduate Aptitude Test in Engineering
IIT GATE 2026 Result Post Update Date: 18-03-2026 Short Description : IIT GATE Result 2026 | Graduate Aptitude Test in Engineering (GATE 2026) has invited online applications for the Admission of GATE 2026, with the official notification already released, offering a Admission Form, so interested applicants should first check the short details on RojgarResult.Com, then carefully read ...
ये हैं IPL इतिहास में सबसे ज्यादा POTM जीतने वाले टॉप-5 खिलाड़ी, पहले 2 नंबर्स पर है विदेशी प्लेयर्स का कब्जा
आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से होने जा रही है. फैंस बेसब्री से टूर्नामेंट का इंतजार कर रहे हैं. एक बार फिर मैदान पर एमएस धोनी, रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे दिग्गज खेलते और फैंस का मनोरंजन करते नजर आएंगे. इस बार भी आईपीएल इतिहास के कई रिकॉर्ड टूटेंते और बनते नजर आएंगे, तो चलिए जानते हैं कि आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द मैच जीतने वाले टॉप-5 खिलाड़ी कौन हैं.
एबी डिविलियर्स
आईपीएल में सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीतने का रिकॉर्ड एबी डिविलियर्स के नाम है. उन्होंने आईपीएल के पहले सीजन 2008 में दिल्ली डेयरडेविल्स (अब दिल्ली कैपिटल्स) की ओर से अपना डेब्यू किया था. आईपीएल मं 13 साल खेलने के बाद एबी डिविलियर्स ने 2021 से संन्यास ले लिया था. एबी डिविलियर्स आईपीएल में 184 मैचों में खेलते हुए कुल 25 बार प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड को अपने नाम किए हैं. एबी डिविलियर्स एकलौते खिलाड़ी हैं, जिन्होंने 10 बार से ज्यादा प्लेयर ऑफ द मैच जीतने का कारनामा किया है.
क्रिस गेल
इस मामले में यूनिवर्स क्रिस गेल दूसरे नंबर पर हैं. क्रिस गेल ने आईपीएल की शुरुआत 2009 में की थी और उनका अपना आखिरी सीजन 2021 में खेला था. गेल ने कोलकाता नाइट राइडजर्स की ओर से आईपीएल डेब्यू किया था. 13 साल के आईपीएल करियर में गेल ने 142 मैचों में खेलते हुए कुल 22 बार प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड अपने नाम किया है.
रोहित शर्मा
आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द मैच जीतने के मामले में तीसरे नंबर पर रोहित शर्मा हैं. रोहित शर्मा ने आईपीएल की शुरुआत 2008 में डेक्कन चार्जर्स की ओर से किया था. इसके बाद वो मुंबई इंडियंस का हिस्सा बने और टीम को पांच बार चैंपियन बनाया. रोहित अब तक आईपीएल के 18 सालों में 272 मैच खेलते हुए 21 बार प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड अपने नाम कर चुके हैं. रोहित शर्मा के पास एबी डिविलियर्स के इस रिकॉर्ड को ध्वस्त करने का मौका है. आईपीएल 2026 में रोहित कुछ अच्छी पारी खेलते हैं और मुंबई इंडियंस को जीत दिलाते हैं, तो उन्हें वो डिविलियर्स को पीछे छोड़ सकते हैं.
विराट कोहली
विराट कोहली ने अपने आईपीएल की शुरुआत पहले सीजन 2008 से ही किया था. उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की ओर से आईपीएल डेब्यू किया था और 18 साल बाद भी कोहली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से जुड़े हुए हैं. विराट कोहली अब तक आईपीएल में 267 मैच खेलते हुए कुल 19 बार प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड जीते हैं. विराट कोहली के पास भी डिविलियर्स को पीछे छोड़ने का मौका है. अब देखने वाली बात होगी कि डिविलियर्स का यह रिकॉर्ड आईपीएल 2026 में टूटता है या फिर कुछ सीजन और लगते हैं. इसे रोहित शर्मा और विराट कोहली ही तोड़ सकते हैं, क्योंकि वहीं इस रिकॉर्ड के ज्यादा पास हैं.
एमएस धोनी
एमएस धोनी आईपीएल में सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीतने के मामले में पांचवे नंबर पर हैं. धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से खेलते हुए अपनी आईपीएल करियर की शुरुआत की थी. उन्होंने आईपीएल के पहले सीजन 2008 में सीएसके की ओर अपना डेब्यू किया था. हालांकि 2 साल चेन्नई सुपर किंग्स के बैन होने की वजह से धोनी राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स खेले, लेकिन CSK के बैन हटते ही धोनी ने फिर से वापसी की थी और आईपीएल 2026 में भी वो सीएसके के लिए खेलते नजर आएंगे. अब देखने वाली बात होगी कि धोनी का यह आखिरी सीजन होता है या फिर वो अगले सीजन में खेलते नजर आते हैं.
यह भी पढ़ें: IPL 2026 की शुरुआत होने से पहले जानिए क्या है मुंबई इंडियंस की सबसे बड़ी ताकत, जिससे खौफ में है विरोधी टीमें
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
Sarkarinaukrijobalert.com
News Nation




















