मध्य प्रदेश में हर हाथ को काम और हर खेत को पानी दिलाने का संकल्प: सीएम मोहन यादव
हरदा, 18 मार्च (आईएएनएस) । मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि हर हाथ को काम दिलाना और हर खेत को पानी देने का संकल्प राज्य सरकार का है। मुख्यमंत्री यादव ने बुधवार को हरदा में कृषि आधारित कौशल विकास एवं कस्टम हायरिंग पर केन्द्रित राज्यस्तरीय किसान सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि हरदा जिले ने विकास के हर क्षेत्र में अपनी विशेष पहचान बनाई है।
कुमार विश्वास बोले-कमलनाथ की बारात से बाराती गायब:कवि सम्मेलन में CM ने की घोषणा, भोपाल से ओरछा के बीच शुरू होगी हेलिकॉप्टर सेवा
भोपाल के अटल पथ पर अखिल भारतीय कवि सम्मेलन की शुरुआत हो गई है। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ, जिसमें कवि कुमार विश्वास और मुख्यमंत्री मोहन यादव मौजूद रहे। दोनों एक साथ मंच पर पहुंचे और आयोजन की औपचारिक शुरुआत की। कार्यक्रम के दौरान कुमार विश्वास ने अपने संबोधन में सियासी तंज भी कसा। उन्होंने कहा, “पहले रामकाल था, जब अटल बिहारी वाजपेयी ने कहा था कि एक वोट खरीदकर भी सरकार बनती हो, तो ऐसी सरकार को मैं चिमटे से छूना भी पसंद नहीं करूंगा। वह रामकाल था, लेकिन अब मोहन काल और कृष्ण काल है।” आगे उन्होंने कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा, “थोड़ी देर के लिए कांग्रेस की सरकार आई थी। कमलनाथ जी बड़े भले आदमी हैं। जैसे-तैसे इस उम्र में उनकी बारात निकली थी। आगे-आगे दिग्विजय सिंह चल रहे थे, लेकिन पीछे के बारातियों को भाजपा वाले अपने साथ ले गए। जब पीछे मुड़कर देखा, तो बारात में गिने-चुने लोग ही बचे थे।” इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घोषणा की कि नवरात्रि के बाद भोपाल से ओरछा के बीच हेलिकॉप्टर सेवा शुरू की जाएगी। उन्होंने कहा किओरछा धाम अत्यंत अद्भुत और कई कारणों से उल्लेखनीय है। साथ ही सरकार चित्रकूट धाम के विकास पर भी कार्य कर रही है। कार्यक्रम में थोड़ी देर में देशभर के नामचीन कवि अपनी प्रस्तुतियां देगें। इनमें दिनेश बावरा, सुदीप भोला, कुशल कुशलेंद्र, अजय अंजम और सान्या राय जैसे कवि शामिल हैं, जो हास्य, व्यंग्य, ओज, गीत और श्रृंगार रस की कविताओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध करेंगे। ये तस्वीरें देखिए… कवि सम्मेलन से जुड़े अपडेट्स पढ़ने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए...
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Samacharnama



















