Responsive Scrollable Menu

हड्डियां हो रही पतली और नाजुक, शरीर में बढ़ रहा दर्द, ये बीमारी युवाओं को बना रही शिकार!

आगरा में हड्डियों की कमजोरी यानी ऑस्टियोपोरोसिस के मामले बढ़ रहे हैं, अब युवाओं में भी इसके लक्षण दिखाई देने लगे हैं. हल्की चोट में फ्रैक्चर, पीठ में दर्द और कद घटना इसके मुख्य संकेत हैं. डॉक्टर आशीष मित्तल के अनुसार, समय पर इलाज और हेल्दी लाइफस्टाइल से इस बीमारी से बचा जा सकता है.

Continue reading on the app

भागदौड़ भरी जिंदगी में हेल्दी रहने का आसान तरीका: ओट्स से स्प्राउट्स तक, बिना पकाए खाएं ये चीजें

नई दिल्ली, 18 मार्च (आईएएनएस)। आज की तेज रफ्तार जिंदगी में हर किसी के पास किचन में खड़े होकर खाना बनाने का समय या सुविधा नहीं होती। ऐसे में लोग बाहर का जंक फूड खाकर अपना पेट भरते हैं, जो सेहत के लिए नुकसानदायक है, लेकिन आयुर्वेद और विज्ञान की मानें तो कुछ ऐसी चीजें हैं, जिन्हें सही जानकारी के साथ बनाया जाए तो सेहत को लाभ पहुंचाती हैं। इनमें ओट्स से लेकर स्प्राउट्स जैसी चीजें शामिल हैं, जो शरीर को ऊर्जा देने के साथ-साथ पाचन को स्वस्थ बनाए रखती हैं और लंबे समय तक पेट भरा रखती हैं।

ओट्स – आज के समय में ओट्स को सबसे आसान और हेल्दी विकल्प माना जाता है। आयुर्वेद के अनुसार, ओट्स हल्का और सुपाच्य भोजन होता है, जो पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है। इसमें फाइबर भरपूर मात्रा में होता है, जिससे पेट लंबे समय तक भरा रहता है और बार-बार भूख भी नहीं लगती। विज्ञान भी कहता है कि ओट्स में मौजूद घुलनशील फाइबर दिल की सेहत के लिए अच्छा होता है और कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में मदद करता है। इसे दूध या पानी में भिगोकर, ऊपर से फल, शहद या ड्राई फ्रूट्स डालकर आसानी से खाया जा सकता है। यह एक ऐसा नाश्ता है जो 5 मिनट में तैयार हो जाता है और शरीर को धीरे-धीरे ऊर्जा देता है।

दही और फल- दही और फलों का मिश्रण भी एक बेहतरीन विकल्प है। आयुर्वेद में दही को जीवाणु युक्त यानी अच्छे बैक्टीरिया वाला माना गया है, जो पेट को स्वस्थ रखते हैं। विज्ञान में इन्हें प्रोबायोटिक्स कहा जाता है, जो पाचन को सुधारते हैं और इम्युनिटी बढ़ाते हैं। जब इसमें केला, सेब या पपीता जैसे फल मिलाए जाते हैं तो यह और भी ज्यादा पौष्टिक बन जाता है।

स्प्राउट्स – अंकुरित दालों में विटामिन्स और मिनरल्स की मात्रा बढ़ जाती है। मूंग या चना स्प्राउट्स में प्रोटीन भरपूर होता है, जो शरीर की ताकत बढ़ाता है और मांसपेशियों को मजबूत करता है। नींबू, नमक और थोड़ा प्याज मिलाकर इसे स्वादिष्ट बनाया जा सकता है। यह न केवल एनर्जी देता है बल्कि वजन को संतुलित रखने में भी मदद करता है।

ब्रेड और पीनट बटर – अगर जल्दी में कुछ खाना हो तो पीनट बटर और ब्रेड भी अच्छा विकल्प है। पीनट बटर में प्रोटीन और हेल्दी फैट्स होते हैं, जो शरीर को तुरंत ऊर्जा देते हैं। आयुर्वेद में मूंगफली को बलवर्धक माना गया है, यानी यह शरीर को ताकत देती है। ब्राउन ब्रेड के साथ इसे खाने से फाइबर भी मिलता है, जिससे पाचन सही रहता है।

सैंडविच – ब्राउन ब्रेड में खीरा, टमाटर, उबले आलू या पनीर डालकर एक हेल्दी मील तैयार किया जा सकता है। इसमें डाली गई कच्ची सब्जियां शरीर को विटामिन्स और मिनरल्स देती हैं, जो रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करते हैं। हल्के मसालों के साथ इसका स्वाद और बढ़ जाता है, और यह पेट भी भरता है।

--आईएएनएस

पीके/डीकेपी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

वैभव सूर्यवंशी से दूर रहो…राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने ऐसा क्यों कह दिया?

वैभव सूर्यवंशी पर इस आईपीएल सीजन सभी की नजरें रहेंगी. पिछले सीजन इस खिलाड़ी ने 7 मैच खेले और बेहतरीन प्रदर्शन किया. लेकिन क्या इस बार भी सूर्यवंशी का बल्ला चलेगा या विरोधियों ने उनकी कमी ढूंढ ली है? रियान पराग ने उन्हें एक खास सलाह भी दी है. Fri, 20 Mar 2026 17:59:41 +0530

  Videos
See all

Bandra Railway Station: अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बांद्रा रेलवे स्टेशन पर BMC का एक्शन ! | Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-20T12:40:46+00:00

Title- Delhi Uttam Nagar Case : ईद से पहले उत्तम नगर में दिल्ली पुलिस की बड़ी तैयारी! Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-20T12:40:49+00:00

NKP | Sushant Sinha: अमेरिकी रक्षा मंत्री ने ईरान को क्यों धमकाया ? #israeliranwar #straitofhormuz #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-20T12:45:05+00:00

NKP | Sushant Sinha: कतर की रास लाफान गैस फैसलिटी पर ऐसा हमला #israeliranwar #straitofhormuz #qatar #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-20T12:45:05+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers