'जबरदस्ती किसिंग सीन करवाया', पवन सिंह पर काजल राघवानी ने लगाया आरोप, निरहुआ-आम्रपाली को लेकर कही ये बात
Kajal Raghwani on Pawan Singh: कलर्स टेलीविजन का नया रियलिटी शो 'भोजपुरी बवाल' लगातार सुर्खियों में बना हुआ है. शो में भोजपुरी इंडस्ट्री के कई बड़े सितारे एक साथ नजर आ रहे हैं, जहां मनोरंजन के साथ-साथ कई पुराने विवाद और अनसुने किस्से भी सामने आ रहे हैं. हाल ही में शो का नया प्रोमो रिलीज हुआ है, जिसमें भोजपुरी एक्ट्रेस काजल राघवानी ने इंडस्ट्री से जुड़े कई ऐसे दावे किए हैं, जिन्होंने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है.
प्रोमो में काजल राघवानी भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में अपने अनुभवों को साझा करती दिखाई देती हैं. बातचीत के दौरान उन्होंने एक्टर और सिंगर पवन सिंह को लेकर गंभीर आरोप लगाए. काजल का दावा है कि एक फिल्म की शूटिंग के दौरान उन पर किसिंग सीन करने का दबाव बनाया गया था.
'मैंने किसिंग सीन से मना किया'
शो के प्रोमो में काजल राघवानी कहती हैं, "पवन सिंह का तुमको पता ही है. वहां उनका किसिंग सीन हुआ था. जबरदस्ती करवाया. जब मैंने किसिंग सीन के लिए मना किया, तो वो सेट छोड़कर चले गए." काजल का कहना है कि उन्होंने हमेशा अपने काम और अपने साथ काम करने वाले लोगों का सम्मान किया है, लेकिन बदले में उन्हें वही सम्मान नहीं मिला. उन्होंने कहा, "मैंने सबकी इज्जत की है, लेकिन कोई इसके काबिल नहीं है."
आम्रपाली दुबे और निरहुआ पर भी साधा निशाना
काजल राघवानी ने बातचीत के दौरान सिर्फ पवन सिंह का ही नाम नहीं लिया, बल्कि भोजपुरी सिनेमा की चर्चित जोड़ी आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' को लेकर भी अपनी नाराजगी जाहिर की. उन्होंने कहा, "आम्रपाली का भी मैं कुछ नहीं बोलना चाहती. दिनेश जी के चलते उन्होंने मुझे काम से हटवाया. वो चीज मुझे हमेशा बुरी लगेगी." काजल के इस बयान से ऐसा लगता है कि उनके मन में इंडस्ट्री के कुछ पुराने अनुभवों को लेकर आज भी नाराजगी बनी हुई है.
'पहले इंडस्ट्री चला लें, फिर देश चलाएं'
शो के दौरान काजल राघवानी ने एक और तीखा बयान दिया, जिसने लोगों का ध्यान खींचा. उन्होंने कहा, "पहले लोग इंडस्ट्री चला लें, फिर देश चलाएं तो ज्यादा अच्छा है. उन लोगों को दस जगह मुंह मारना है." उनके इस बयान को लेकर सोशल मीडिया पर अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं. कुछ लोग काजल के समर्थन में नजर आ रहे हैं, तो कुछ का कहना है कि इतने गंभीर आरोपों पर सभी पक्षों की बात सामने आना भी जरूरी है.
प्रोमो के बाद सोशल मीडिया पर मची हलचल
'भोजपुरी बवाल' का ये प्रोमो सामने आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. फैंस लगातार इस पर अपनी राय दे रहे हैं. कई यूजर्स का कहना है कि अगर काजल के आरोप सही हैं तो इस मामले पर खुलकर बात होनी चाहिए, वहीं कुछ लोग पवन सिंह और अन्य कलाकारों की प्रतिक्रिया का इंतजार कर रहे हैं. शो के अगले एपिसोड को लेकर भी दर्शकों की उत्सुकता बढ़ गई है. माना जा रहा है कि आने वाले एपिसोड्स में इस मुद्दे पर और भी खुलासे देखने को मिल सकते हैं.
लंबे समय तक साथ कर चुके हैं काम
गौरतलब है कि काजल राघवानी और पवन सिंह भोजपुरी सिनेमा की लोकप्रिय ऑन-स्क्रीन जोड़ियों में गिने जाते रहे हैं. दोनों ने कई फिल्मों और म्यूजिक वीडियोज में साथ काम किया है. उनकी जोड़ी को दर्शकों ने हमेशा पसंद किया, लेकिन समय-समय पर दोनों के बीच मतभेद और विवाद की खबरें भी सामने आती रही हैं. वहीं आम्रपाली दुबे और निरहुआ भी भोजपुरी इंडस्ट्री की सबसे चर्चित जोड़ियों में शामिल हैं.
ये भी पढ़ें: Friday OTT Releases: 'मैं वापस आऊंगा' से लेकर 'ऑपरेशन सफेद सागर', इस विकेंड घर बैठे देखें ये फिल्में-सीरीज
पाकिस्तान से ऑपरेट हो रहे थे आतंकी, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट में पुलिस पर पेट्रोल बम से हमले का था प्लान, कबूला सच
Jantar Mantar Protest Terror Plot: अमृतसर से पकड़े गए कथित पाकिस्तान ISI आतंकी मॉड्यूल से जुड़े आरोपियों से पूछताछ में जंतर-मंतर और दिल्ली कनेक्शन सामने आने का दावा किया गया है. पूछताछ में आरोपी वंश कुमार ने कथित तौर पर बताया कि 25 जुलाई को पांच लोग अमृतसर से दिल्ली पहुंचे थे. 26 जुलाई की सुबह वे जंतर-मंतर गए, जहां एक संदिग्ध व्यक्ति ने उन्हें आठ कांच की बोतलें दीं. आरोपियों का दावा है कि उन्हें इनसे पेट्रोल बम तैयार कर पुलिस और अन्य जवानों पर हमला करने का निर्देश दिया गया था. हालांकि, उन्होंने कथित तौर पर हमला नहीं किया. दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल अब CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से इन दावों की जांच कर रही है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
News18









