IPL 2026 की शुरुआत होने से पहले जानिए क्या है मुंबई इंडियंस की सबसे बड़ी ताकत, जिससे खौफ में है विरोधी टीमें
IPL 2026: आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से होने जा रही है. सभी टीमें टूर्नामेंट की जोरो-शोरो से तैयारी कर रही है. जब भी इसकी चर्चा होती है कि किस टीम का स्क्वाड सबसे मजबूत नजर आ रहा है, तो उसमें 5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस का नाम जरूर शामिल होता है, तो चलिए आईपीएल 2026 शुरू होने से पहले जानते हैं कि इस बार मुबंई इंडियंस की टीम कितना मजबूत नहीं आ रही है और उसकी सबसे बड़ी ताकत क्या है.
मुंबई इंडियंस की क्या है सबसे बड़ी ताकत
मुंबई इंडियंस के स्क्वाड में दुनियाभर के स्टार खिलाड़ी शामिल हैं. टीम में रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा और रियान रिकल्टन जैसे विस्फोटक बल्लेबाज शामिल हैं. वहीं जसप्रीत बुमराह, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट और अल्लाह गफनजर जैसे स्टार तेज गेंदबाज मुंबई इंडियंस के स्क्वाड का हिस्सा हैं, लेकिन मुंबई इंडिंयस की सबसे बड़ी ताकत उनकी ऑलराउंडर्स हैं, जो किसी भी वक्त मैच का रुख पलट देते हैं. एमआई में फास्ट और स्पिन दोनों तरह के ऑलराउंडर मौजूद हैं, जिससे MI बैलेंस काफी मजबूत बनता है.
हार्दिक पांड्या
मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या दुनिया के सबसे बेहतरीन ऑलराउंडर में से एक हैं. हार्दिक एक फास्ट-बॉलिंग ऑलराउंडर हैं. वो अपने पावर हिटर और फिनिशर की भूमिका निभाने के लिए जाने जाते हैं. हार्दिक पांड्या गेंद और बल्ले दोनों से किसी भी वक्त मैच का रुख पलट देते हैं. उनके पास टी20 क्रिकेट और IPL खेलने का भी काफी अनुभव है.
विल जैक्स
इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर विल जैक्स अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं. वो टॉप ऑर्डर में आकर तूफानी बल्लेबाजी करते हैं और टीम को अच्छी शुरुआत दिलाते हैं. इसके अलावा वो एक अच्छे ऑफ स्पिन गेंदबाज भी हैं. विल जैक्स एक मैच विनर खिलाड़ी हैं आईपीएल 2026 में वो मुंबई इंडियंस के लिए ट्रंप कॉर्ड साबित हो सकते हैं.
मिचेल सैंटनर
न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर भी मौजूदा वक्त में दुनिया के सबसे बेहतरीन स्पिनर्स में से एक हैं. वो एक स्पिन-बॉलिंग ऑलराउंडर हैं. सैंटनर मीडिल ऑर्डर में बल्लेबाजी करते हैं और टीम की पारी को संभालते हैं और रन बनाते हैं. इसके बाद गेंद से वो विकेट निकालते हैं और ज्यादा रन नहीं लुटाते हैं. वो काफी किफायती गेंदबाजी और कंट्रोल के साथ गेंदबाजी करते हैं.
रॉबिन बॉश
मुंबई इंडियंस के स्क्वाड में साउथ अफ्रीका के स्टार ऑलराउंडर कॉर्बिन बॉश भी शामिल हैं. वो एक फास्ट-बॉलिंग ऑलराउंडर हैं. नीचले क्रम में कॉर्बिन बॉश विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं. इसके अलावा वो गेंद से भी कमाल करते हैं और डेथ ओवर्स में काफी अच्छी गेंदबाजी कराते हैं.
नमनधीर
मुंबई इंडियंस के पास युवा खिलाड़ी नमनधीर के रूप में भी एक ऑलराउंडर विकल्प मौजूद है. नमनधीर मीडिल ऑर्डर में आक्रामक बल्लेबाजी करते हैं. इसके अलावा वो गेंद से ऑफ स्पिन गेंदबाजी करते हैं. नमनधीर कई मौके पर मुंबई इंडियंस के लिए अच्छी बल्लेबाजी कर चुके हैं. इसके अलावा शार्दुल ठाकुर भी ऑलराउंडर की भूमिका में नजर आएंगे.
आईपीएल 2026 के लिए मुंबई इंडियंस का स्क्वाड
हार्दिक पांड्या, जसप्रीत बुमराह, शार्दुल ठाकुर, रोहित शर्मा, रयान रिकलटन, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, शेरफेन रदरफोर्ड, मयंक मारकंडे, एएम गजनफर, अश्वनी कुमार, कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहर, मिचेल सेंटनर, नमन धीर, रघु शर्मा, राज बावा, रॉबिन मिन्ज, ट्रेंट बोल्ट, विल जैक्स, क्विंटन डी कॉक, दानिश मालेवार, मोहम्मद इज़हार, अथर्व अंकोलेकर, मयंक रावत.
मुंबई इंडियंस आईपीएल 2026 शेड्यूल
आईपीएल 2026 का पहला मैच 28 मार्च को डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा. वहीं मुंबई इंडियंस अपना पहला मैच 29 मार्च को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेलने उतरेगी. मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स का यह मैच ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा.
29 मार्च 2026 - मुंबई इंडियंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स, वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई
04 अप्रैल 2026 - दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस, अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली
07 अप्रैल 2026 - राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस, बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम, गुवाहाटी
12 अप्रैल 2026 - मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु,वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई
???? News ????
— IndianPremierLeague (@IPL) March 11, 2026
Presenting the schedule for the first 20 matches of #TATAIPL 2026, to be played from March 28 to April 12, 2026 ????️
Full schedule will be announced once poll dates are announced for three states set to undergo State Assembly elections.
More details ▶️… pic.twitter.com/8Iq492v8TE
यह भी पढ़ें: पाकिस्तान के सेलेक्टर ने फखर जमां को बताया था चोटिल, अब बल्लेबाज ने पकड़ा शानदार कैच तो फैंस ने जावेद की लगाई क्लास
Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में बदला मौसम, तेज आंधी के साथ हल्की बारिश से लुढ़का पारा
Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में बदला मौसम, तेज आंधी के साथ बारिश से लुढ़का पारा
खबर अपडेट हो रही है...
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation



















