Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में बदला मौसम, तेज आंधी के साथ हल्की बारिश से लुढ़का पारा
Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में बदला मौसम, तेज आंधी के साथ बारिश से लुढ़का पारा
खबर अपडेट हो रही है...
हांगकांग : शी चिनफिंग के आर्थिक और युवा विषयक लेखनों के पारंपरिक चीनी संस्करण प्रकाशित
बीजिंग, 18 मार्च (आईएएनएस)। शी चिनफिंग के चयनित आर्थिक लेखन का प्रथम खंड तथा शी चिनफिंग और विश्वविद्यालय के छात्रों के बीच कहानियां के प्रथम और द्वितीय खंडों के पारंपरिक चीनी संस्करण हाल ही में यूनाइटेड पब्लिशिंग ग्रुप द्वारा प्रकाशित किए गए हैं।
इन तीनों पुस्तकों के पारंपरिक चीनी संस्करणों के विमोचन के साथ-साथ एक प्रकाशन संगोष्ठी का आयोजन बुधवार को चीन के हांगकांग विशेष प्रशासनिक क्षेत्र में किया गया।
शी चिनफिंग के चयनित आर्थिक लेखन का प्रथम खंड नवंबर 2012 से दिसंबर 2024 की अवधि में आर्थिक विकास पर शी चिनफिंग के महत्वपूर्ण और मौलिक विचारों पर आधारित है। यह कृति कॉमरेड शी चिनफिंग के नेतृत्व में चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय समिति द्वारा देश के आर्थिक विकास में प्राप्त ऐतिहासिक उपलब्धियों और गहन परिवर्तनों को व्यापक रूप से प्रतिबिंबित करती है।
पुस्तक न केवल चीन की आर्थिक नीतियों की दिशा को स्पष्ट करती है, बल्कि यह चीनी विशेषताओं वाले समाजवाद की राजनीतिक अर्थव्यवस्था के विकास हेतु शी चिनफिंग के आर्थिक विचारों को व्यवस्थित रूप से प्रस्तुत करती है। इसे शी चिनफिंग के आर्थिक दृष्टिकोण को समग्र रूप में समझने के लिए एक प्रामाणिक संदर्भग्रंथ माना जा सकता है।
वहीं, शी चिनफिंग और विश्वविद्यालय के छात्रों के बीच कहानियां के दोनों खंडों में उन प्रेरणादायी प्रसंगों का वर्णन है, जब शी चिनफिंग ने स्थानीय और केंद्रीय सरकारी विभागों में अपने कार्यकाल के दौरान कॉलेज छात्रों के साथ स्नेहपूर्ण संवाद एवं सार्थक चर्चाएं कीं। इन संवादों के माध्यम से यह कृति युवाओं, विशेष रूप से विश्वविद्यालय के छात्रों के प्रति शी चिनफिंग की निरंतर आत्मीयता, संवेदनशीलता और मार्गदर्शन को सजीव रूप में प्रस्तुत करती है। ये पुस्तकें युवा कार्य के प्रति शी चिनफिंग के गहन विचारों के अध्ययन और अनुसरण के लिए एक जीवंत मार्गदर्शक के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
--आईएएनएस
एबीएम/
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation




















