Responsive Scrollable Menu

Market outlook : लगातार तीसरे दिन बढ़त के साथ बंद हुआ बाजार, जानिए 19 मार्च को कैसी रह सकती है इसकी चाल

Stock Market : निफ्टी में आज लगातार तीसरे सेशन में भी तेज़ी जारी रही। हालांकि, इंडेक्स एक बार फिर 23850 के स्तर से ऊपर टिकने में नाकाम रहा। जैसे ही निफ्टी इस स्तर के करीब पहुंचा,प्रॉफ़िट बुकिंग शुरू हो गई। आगे भी 23850-24000 का ज़ोन एक मज़बूत रेजिस्टेंस बैंड के तौर पर काम करता रहेगा

Continue reading on the app

जंग के बीच ईरान के लिए तो भारत ने दिल ही खोल दिया, कर दी इतनी बड़ी मदद

मिडिल ईस्ट जंग के बीच भारत ने अपना बड़ा दिल दिखाया है. पूरी दुनिया इस वक्त युद्ध की आग में झुलस रही है, लेकिन भारत ने मानवीयता को सबसे ऊपर रखा है. भारत ने युद्ध के बीच ईरान की बड़ी मदद की है. भारत की ओर से मुसीबत के इस दौर में मेडिकल एड ईरान भेजा गया है. इस मदद की खबर सामने आने के बाद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की चर्चा हो रही है कि कैसे वह जंग के बीच भी शांति और सहायता का संदेश दे रहा है.

ईरानी एम्बेसी ने जताया आभार

इस मदद के लिए भारत में स्थित ईरान एम्बेसी ने खुशी जाहिर की है. एम्बेसी ने कहा कि भारत के सम्मानित लोगों की ओर से भेजी गई चिकित्सा सहायता की पहली खेप ईरानी रेड क्रिसेंट सोसाइटी को पहुंचा दी गई है. उन्होंने आगे कहा कि हम भारत के दयालु लोगों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करते हैं. यह मदद ऐसे समय में आई है जब ईरान को दवाओं और इलाज के सामान की सबसे ज्यादा जरूरत है.

समंदर में भारत के लिए खुला रास्ता

हाल ही में भारत के दो गैस के जहाजों को ईरान ने स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज से जाने के लिए रास्ता दिया था. यह रास्ता रणनीतिक रूप से बहुत महत्वपूर्ण है और जंग की वजह से यहां भारी तनाव है. ईरान के इस सहयोग के बाद भारत के दो एलपीजी से लदे जहाज सुरक्षित भारत पहुंच गए हैं. यह भारत के लिए बड़ी राहत की बात है क्योंकि दुनिया के कई देशों को इस रूट पर भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.

जंग की शुरुआत और बढ़ता तनाव

बता दें कि अमेरिका और इजराइल ने 28 फरवरी को ईरान पर अटैक किया था. इस अटैक में ईरान के सुप्रीम लीडर आयुतल्लाह अली खामेनेई मारे गए. इस अटैक के बाद मिडिल ईस्ट में आग लग गई. ईरान ने जवाबी कार्रवाई करते हुए पहले इजराइल और वहां स्थित अमेरिकी बेस पर हमला किया. ईरान यही नहीं रुका, इसके बाद उसने अमेरिका समर्थित देशों जैसे कतर, यूएई और ओमान समेत कई मिडिल देशों पर मिसाइलों की बौछार कर दी. इस जंग को 20 दिन से ऊपर हो गए हैं और अब तक यह जारी है.

ये भी पढ़ें- भारत एक सशक्त ऊर्जा प्रणाली विकसित कर रहा, भविष्य की जरूरतों के लिए एक स्थायी वातावरण का हो रहा निर्माण: पीएम मोदी

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर ईरान का कंट्रोल

इस जंग के कुछ दिन बाद ही ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर पूरी तरह कंट्रोल कर लिया. इसके बाद ही दुनिया के कई देशों में क्रूड ऑयल और गैस की किल्लत होने लगी. ईरान इस रास्ते से निकलने वाले जहाजों पर अटैक करने लगा, जिसके कारण कोई भी जहाज इस रूट पर आने से मना करने लगा. अमेरिका और इजराइल लगातार ईरान पर अटैक कर रहे हैं, वहीं ईरान भी दोनों को मुंहतोड़ जवाब दे रहा है.

भारत और ईरान के बीच बढ़ती दोस्ती

हालांकि, इन सबके बीच भारत के लिए राहत की बात यह है कि ईरान ने भारत के दो जहाजों को जाने के लिए रास्ता दिया. इसके बदले में भारत ने भी अपनी दोस्ती का फर्ज निभाया है. भारत ने कोचीन में फंसे ईरानियन लोगों को सुरक्षित ईरान पहुंचाया है. यह दिखाता है कि युद्ध के इस कठिन समय में भी भारत और ईरान के बीच डिप्लोमेटिक रिश्ते मजबूती से काम कर रहे हैं और दोनों देश एक-दूसरे की जरूरतों का ध्यान रख रहे हैं.

ये भी पढ़ें- गैस सप्लाई पर बड़ा अपडेट! अब मिलेगा 10% अतिरिक्त LPG, सरकार ने लिया ये अहम फैसला

Continue reading on the app

  Sports

दुनिया के वो 7 बल्लेबाज...जिन्होंने करियर के पहले टेस्ट में जड़ा दोहरा शतक, 120 साल से कायम है फोस्टर का विश्व कीर्तिमान

7 batsman Double hundred on debut in Tests: टेस्ट क्रिकेट के 149 साल के इतिहास में पदार्पण मैच में दोहरा शतक जड़ना एक दुर्लभ उपलब्धि है, जिसे अब तक केवल सात बल्लेबाजों ने हासिल किया है. 1903 में फोस्टर के रिकॉर्ड 287 रनों से शुरू हुआ यह सिलसिला डेवन कॉनवे के लॉर्ड्स में ऐतिहासिक 200 रनों तक जारी है. इसमें काइल मायर्स का चौथी पारी में नाबाद 210 रनों का चमत्कार भी शामिल है. इन दिग्गजों ने साबित किया कि पहले ही मैच में मानसिक मजबूती और अटूट धैर्य से इतिहास रचा जा सकता है. Fri, 20 Mar 2026 16:59:03 +0530

  Videos
See all

Iran Israel War Latest News : पार्स गैस फील्ड हमले का ईरान ने लिया बदला !Trump Attack on Iran #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-20T11:39:24+00:00

West Bengal Election: Bhawanipur में Mamata Banerjee किसी ट्रैप में फंस गई?|Reporters Uncut|#shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-20T11:40:23+00:00

Iran America War Live: अमेरिका के फाइटर जेट को ईरान ने मार गिराया! | F-35 fighter jet crash | Trump #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-20T11:37:18+00:00

Iran Israel War Latest News : कतर पर ईरान के हमले से भारत की टेंशन क्यों बढ़ी ?Trump Attack on Iran #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-20T11:41:30+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers