जंग के बीच ईरान के लिए तो भारत ने दिल ही खोल दिया, कर दी इतनी बड़ी मदद
मिडिल ईस्ट जंग के बीच भारत ने अपना बड़ा दिल दिखाया है. पूरी दुनिया इस वक्त युद्ध की आग में झुलस रही है, लेकिन भारत ने मानवीयता को सबसे ऊपर रखा है. भारत ने युद्ध के बीच ईरान की बड़ी मदद की है. भारत की ओर से मुसीबत के इस दौर में मेडिकल एड ईरान भेजा गया है. इस मदद की खबर सामने आने के बाद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की चर्चा हो रही है कि कैसे वह जंग के बीच भी शांति और सहायता का संदेश दे रहा है.
ईरानी एम्बेसी ने जताया आभार
इस मदद के लिए भारत में स्थित ईरान एम्बेसी ने खुशी जाहिर की है. एम्बेसी ने कहा कि भारत के सम्मानित लोगों की ओर से भेजी गई चिकित्सा सहायता की पहली खेप ईरानी रेड क्रिसेंट सोसाइटी को पहुंचा दी गई है. उन्होंने आगे कहा कि हम भारत के दयालु लोगों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करते हैं. यह मदद ऐसे समय में आई है जब ईरान को दवाओं और इलाज के सामान की सबसे ज्यादा जरूरत है.
समंदर में भारत के लिए खुला रास्ता
हाल ही में भारत के दो गैस के जहाजों को ईरान ने स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज से जाने के लिए रास्ता दिया था. यह रास्ता रणनीतिक रूप से बहुत महत्वपूर्ण है और जंग की वजह से यहां भारी तनाव है. ईरान के इस सहयोग के बाद भारत के दो एलपीजी से लदे जहाज सुरक्षित भारत पहुंच गए हैं. यह भारत के लिए बड़ी राहत की बात है क्योंकि दुनिया के कई देशों को इस रूट पर भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.
जंग की शुरुआत और बढ़ता तनाव
बता दें कि अमेरिका और इजराइल ने 28 फरवरी को ईरान पर अटैक किया था. इस अटैक में ईरान के सुप्रीम लीडर आयुतल्लाह अली खामेनेई मारे गए. इस अटैक के बाद मिडिल ईस्ट में आग लग गई. ईरान ने जवाबी कार्रवाई करते हुए पहले इजराइल और वहां स्थित अमेरिकी बेस पर हमला किया. ईरान यही नहीं रुका, इसके बाद उसने अमेरिका समर्थित देशों जैसे कतर, यूएई और ओमान समेत कई मिडिल देशों पर मिसाइलों की बौछार कर दी. इस जंग को 20 दिन से ऊपर हो गए हैं और अब तक यह जारी है.
Embassy of the Islamic Republic of Iran in India says, "The first shipment of medical aid from the esteemed people of India has been delivered to the Iranian Red Crescent Society. We sincerely thank the kind people of India."
— ANI (@ANI) March 18, 2026
(Video source: Embassy of the Islamic Republic of… pic.twitter.com/6LobbWCdmY
ये भी पढ़ें- भारत एक सशक्त ऊर्जा प्रणाली विकसित कर रहा, भविष्य की जरूरतों के लिए एक स्थायी वातावरण का हो रहा निर्माण: पीएम मोदी
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर ईरान का कंट्रोल
इस जंग के कुछ दिन बाद ही ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर पूरी तरह कंट्रोल कर लिया. इसके बाद ही दुनिया के कई देशों में क्रूड ऑयल और गैस की किल्लत होने लगी. ईरान इस रास्ते से निकलने वाले जहाजों पर अटैक करने लगा, जिसके कारण कोई भी जहाज इस रूट पर आने से मना करने लगा. अमेरिका और इजराइल लगातार ईरान पर अटैक कर रहे हैं, वहीं ईरान भी दोनों को मुंहतोड़ जवाब दे रहा है.
भारत और ईरान के बीच बढ़ती दोस्ती
हालांकि, इन सबके बीच भारत के लिए राहत की बात यह है कि ईरान ने भारत के दो जहाजों को जाने के लिए रास्ता दिया. इसके बदले में भारत ने भी अपनी दोस्ती का फर्ज निभाया है. भारत ने कोचीन में फंसे ईरानियन लोगों को सुरक्षित ईरान पहुंचाया है. यह दिखाता है कि युद्ध के इस कठिन समय में भी भारत और ईरान के बीच डिप्लोमेटिक रिश्ते मजबूती से काम कर रहे हैं और दोनों देश एक-दूसरे की जरूरतों का ध्यान रख रहे हैं.
ये भी पढ़ें- गैस सप्लाई पर बड़ा अपडेट! अब मिलेगा 10% अतिरिक्त LPG, सरकार ने लिया ये अहम फैसला
क्या है BHAVYA योजना, जिसे मोदी कैबिनेट ने दी मंजूरी; बनेंगे 100 इंडस्ट्रियल पार्क
पीएम मोदी के नेतृत्व में हुई केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में भव्य (BHAVYA) योजना को मंजूरी दे दी गई। इस योजना के तहत 33,660 करोड़ रुपये की मदद से 100 निवेश-तैयार प्लग एंड प्ले इंडस्ट्रियल पार्क बनाए जाएंगे।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
Hindustan



















.jpg)



