Responsive Scrollable Menu

₹33,660 करोड़ की BHAVYA योजना लॉन्च, कपास के लिए MSP फंड को मंजूरी; जानें केंद्रीय कैबिनेट के बड़े फैसले

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्‍यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट ने अहम फैसले लिए हैं. केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि सरकार ने ‘भारत औद्योगिक विकास योजना (BHAVYA)’ को मंजूरी दे दी है. सरकार ने 'भव्य' योजना के साथ कपास किसानों के लिए भी खजाना खोल दिया है. सीसीआई को 1,718.56 करोड़ रुपये की एमएसपी निधि मंजूर की गई है, जिससे किसानों को सीधा लाभ मिलेगा.

Continue reading on the app

Tragic Fire in Palam: पीएम मोदी ने पालम अग्निकांड पर जताया दुख, मृतकों के परिजनों को मिलेगा 2-2 लाख का मुआवजा

देश की राजधानी दिल्ली के पालम थाना क्षेत्र के साध नगर में आज सुबह चार मंजिला इमारत में आग लग कई। इस घटना में तीन बच्चों समेत एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत हो गई। इस हादसे पर सीएम रेखा गुप्ता ने दुख जताते हुए मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए हैं। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस हादसे पर शोक जताया है, साथ ही मृतकों और घायलों के लिए मुआवजा राशि का ऐलान किया है। 

प्रधानमंत्री कार्यालय के आधिकारिक एक्स अकाउंट पर पीएम मोदी का पालम अग्नि हादसे पर शोक संदेश साझा किया गया। पोस्ट में लिखा कि पालम में आग की घटना दुखद है। मैं उन परिवारों के प्रति सांत्वना व्यक्त करता हूं, जिन्होंने इस हादसे पर अपने प्रियजनों को खोया है। आशा करता कि घायल लोग जल्द स्वस्थ्य होंगे। आगे संदेश में लिखा कि प्रधानमंत्री राहत कोष से हर मृतक के परिजन को 2-2 लाख रुपये और घायलों के परिजन को 50-50 हजार रुपये का मुआवजा दिया जाएगा। 

दिल्ली कांग्रेस ने जताया दुख 

उधर, दिल्ली कांग्रेस ने भी इस हादसे पर दुख जताया। दिल्ली कांग्रेस के एक्स अकाउंट पर लिखा, दिल्ली के पालम में हुए भीषण आग हादसे लोगों की मृत्यु का समाचार बेहद दुखद है। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति और उनके परिजनों को यह पीड़ा सहने की शक्ति दें। पीड़ित परिवार की हर संभव मदद करे सरकार।

सौरभ भारद्वाज ने उठाए सवाल 

आम आदमी पार्टी दिल्ली ने भी इस हादसे पर दुख जताया है। साथ ही, दिल्ली के दमकल विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाया है। आप दिल्ली के अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने राजधानी में आग की कई घटनाओं का जिक्र करते हुए दिल्ली सरकार की फायर ब्रिगेड को असमर्थ और नालायक बताया। यहां क्लिक कर पढ़िये विस्तृत समाचार  

यह है पूरा मामला 

पालम के पास साध नगर में आाज सुबह एक चार मंजिला इमारत में भीषण आग लग गई। आग से बचने के लिए एक दंपति ने अपने दो बच्चों को नीचे फेंका, जिन्हें लोगों ने लपक लिया। लेकिन, तीन बच्चों समेत 9 लोगों की मौत हो चुकी है। बताया जा रहा है कि तीन लोगों का उपचार चल रहा है। अभी तक आग लगने की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है।

Continue reading on the app

  Sports

वर्ल्ड कप में भारत का पहला मैच वेल्स से, एफआईएच ने मैच शेड्यूल का किया ऐलान, देखें टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल

India world cup hockey schedule: एफआईएच ने हॉकी विश्व कप 2026 के शेड्यूल का ऐलान कर दिया है. जिसकी मेजबानी 15 से 30 अगस्त तक बेल्जियम और नीदरलैंड्स करेंगे. भारतीय पुरुष टीम अपने अभियान की शुरुआत 15 अगस्त को वेल्स के खिलाफ करेगी. जबकि 19 अगस्त को पाकिस्तान के साथ महामुकाबला होगा. वहीं, महिला टीम 16 अगस्त को चीन के खिलाफ पहला मैच खेलेगी. 16 टीमों के बीच होने वाले इस टूर्नामेंट में एम्सटल्वीन का वैगनर स्टेडियम भारतीय चुनौती का मुख्य केंद्र रहेगा. Wed, 18 Mar 2026 22:49:23 +0530

  Videos
See all

युद्ध में फंसा अमेरिका अधूरी तैयारी से मुसीबत? Podcast With Amish Devgan | Iran Israel War | NATO #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-18T18:08:07+00:00

भारत ने दिखाई दरियादिली | India-Iran Relations | PM Modi | Mojtaba Khamenei | Iran-Israel-US War #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-18T18:12:14+00:00

America के लिए PAK बनेगा 'भष्मासुर' | Iran-Israel War | Pakistan Vs Afghanistan | Trump | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-18T18:10:10+00:00

Iran America War के बीच रूस-पाक डील ने दुनिया को चौंकाया! ट्रंप ने शहबाज को धमकाया? | Oil | Petrol #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-18T18:10:00+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers