Responsive Scrollable Menu

Ardee Industries IPO: पैसा लगाएं या दूर रहें? जानें अलॉटमेंट से लिस्टिंग तक हर बात

Ardee Industries IPO शुक्रवार को बंद हो रहा है। जानें इस आईपीओ का प्राइस बैंड, लॉट साइज, मिनिमम इन्वेस्टमेंट, अलॉटमेंट डेट, लिस्टिंग डेट, कंपनी के फाइनेंशियल्स से जुड़े हर डिटेल्स।

Continue reading on the app

Dabur ने 100% दावों पर बैन के FSSAI फैसले को Delhi High Court में चुनौती दी

डाबर इंडिया ने खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) के उस निर्देश को चुनौती देते हुए बृहस्पतिवार को दिल्ली उच्च न्यायालय का रुख किया, जिसमें कंपनी को शहद, देसी घी और खाद्य तेल जैसे उत्पादों को 100 प्रतिशत दावों के साथ बेचने से रोक दिया गया है। कंपनी के वरिष्ठ अधिवक्ता ने मुख्य न्यायाधीश डी. के. उपाध्याय और न्यायमूर्ति तेजस करिया की पीठ के समक्ष सूचीबद्ध कराने के लिए मामले का उल्लेख किया। इस पर सुनवाई शुक्रवार को न्यायमूर्ति स्वर्ण कांता शर्मा की पीठ करेगी।

खाद्य नियामक एफएसएसएआई ने सोमवार को एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा था कि उसने डाबर इंडिया लिमिटेड को 100 प्रतिशत जैसे भ्रामक दावों के साथ उत्पादों की बिक्री पर रोक लगाने का आदेश जारी किया है। इनमें शहद, सेब का सिरका, नारियल तेल, तिल का तेल, देसी घी, नारियल पानी और नारियल दूध जैसे उत्पाद शामिल हैं। एफएसएसएआई ने कहा था कि 100 प्रतिशत के दावे खाद्य सुरक्षा एवं मानक (विज्ञापन एवं दावे) विनियम, 2018 का उल्लंघन हैं, क्योंकि ये अस्पष्ट, सत्यापन योग्य नहीं और उपभोक्ताओं को गुमराह करने वाले हैं।

इसे भी पढ़ें: Misleading Claims पर FSSAI की बड़ी कार्रवाई, Dabur को '100% Natural' टैग वाले उत्पाद वापस लेने का Order

नियामक ने डाबर को ऐसे सभी उत्पादों की बिक्री तत्काल रोकने और 15 दिन के भीतर कार्रवाई रिपोर्ट (एटीआर) जमा करने का निर्देश दिया था। डाबर ने अपनी याचिका में कहा है कि एफएसएसएआई का यह आदेश प्राकृतिक न्याय के सिद्धांतों और वैधानिक प्रावधानों का उल्लंघन करता है, क्योंकि इसे कारण बताओ नोटिस और सुनवाई का अवसर दिए बगैर जारी किया गया है। कंपनी ने यह भी तर्क दिया कि एफएसएसएआई के पास इस तरह के प्रतिबंधात्मक आदेश जारी करने का अधिकार नहीं है और मौजूदा आदेश अस्पष्ट, गैर-युक्तिसंगत तथा बिना पर्याप्त विचार के पारित किया गया है।

Continue reading on the app

  Sports

अफगानिस्तान की वनडे वर्ल्ड कप 2027 में एंट्री, दो बार की चैंपियन पर बाहर होने का खतरा, लगातार दूसरी बार कटेगा पत्ता!

afghanistan qualifies for odi world cup 2027: अफगानिस्तान क्रिकेट टीम ने आयरलैंड को दूसरे वनडे में हराने के साथ ही वनडे वर्ल्ड कप 2027 के लिए क्वालीफाई कर लिया है. अफगानिस्तान की एंट्री ने दो बार की चैंपियन वेस्टइंडीज की धड़कनें बढ़ा दी हैं. वेस्टइंडीज का अब अगले साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप में डायरेक्ट पहुंचना मुश्किल नजर आ रहा है. इसके लिए उन्हें क्वालिफायर खेलना पड़ सकता है. बता दें कि वेस्टइंडीज की टीम भारत में हुए पिछले वनडे वर्ल्ड कप एडिशन का हिस्सा नहीं थी. Sat, 8 Aug 2026 15:14:31 +0530

  Videos
See all

PM Narendra Modi ने IIT Delhi 57th Convocation में बाबा बागेश्वर का जिक्र क्यों किया? #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-08T09:29:36+00:00

पाक, तुर्की और सऊदी डिफेंस डील, निशाने पर कौन [Saudi Arabia, Turkey, Pakistan pledge mutual defense] #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-08T09:46:31+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers