Responsive Scrollable Menu

'जो अपनी पत्नी को पर्दे में नहीं रखता, उसे जन्नत नसीब नहीं होती', वाइफ को बुर्का पहनाने पर यूट्यूबर ने कही ये बात

Adnaan Shaikh Big Statment: मशहूर यूट्यूबर अदनान शेख इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं. साल 2024 में उन्होंने रिद्धि जाधव से शादी की थी, जो शादी के बाद आयशा शेख के नाम से जानी जाने लगीं. इस शादी को लेकर उस समय काफी विवाद हुआ था, क्योंकि रिद्धि के धर्म परिवर्तन की बात सामने आई थी. इतना ही नहीं, शादी के दौरान आयशा का चेहरा पूरी तरह ढका हुआ था, जिसकी वजह से सोशल मीडिया पर अदनान को जमकर ट्रोल भी किया गया.

शादी के बाद से ही अदनान ने अपनी पत्नी को पब्लिक के सामने नहीं लाया है और न ही अब तक उनका चेहरा दिखाया है. इसी मुद्दे पर हाल ही में उन्होंने खुलकर अपनी राय रखी. दरअसल, अदनान शेख हाल ही में Let's Talk With Namitaa नाम के पॉडकास्ट में पहुंचे, जहां उनसे उनकी पर्सनल लाइफ और धर्म से जुड़े कई सवाल किए गए. तो चलिए आपको बताते हैं उन्होंने क्या कुछ कहा? 

पत्नी के पर्दे को लेकर दिया साफ जवाब

पॉडकास्ट के दौरान अदनान से पूछा गया कि क्या उन्होंने अपनी पत्नी को बुर्का पहनने के लिए मजबूर किया है. इस सवाल पर उन्होंने बिना हिचक के जवाब देते हुए कहा कि वह अपनी जिंदगी अपने तरीके से जीते हैं और आगे भी ऐसा ही करेंगे. उन्होंने साफ कहा कि वह अपनी पत्नी को लोगों के सामने नहीं लाएंगे और उन्हें पर्दे में ही रखेंगे. अदनान ने यह भी कहा कि उनके धार्मिक विश्वास के अनुसार, जो व्यक्ति अपनी पत्नी को पर्दे में नहीं रखता, उसे जन्नत नसीब नहीं होती. उन्होंने जोर देकर कहा कि यह उनका निजी नजरिया है और वह इसी पर कायम रहेंगे, चाहे लोग कुछ भी कहें.

मर्द और औरत की सोच पर बयान

बातचीत के दौरान अदनान शेख ने मर्दों की सोच को लेकर भी अपनी राय रखी. उन्होंने कहा कि एक मर्द होने के नाते उन्हें यह अच्छी तरह पता है कि पुरुष महिलाओं को किस नजर से देख सकते हैं. उनका मानना है कि अगर महिलाओं को इस नजर के बारे में पूरी तरह समझ आ जाए, तो वो खुद ही पूरी तरह से खुद को ढककर रखना पसंद करेंगी. उन्होंने यह भी कहा कि हर व्यक्ति का धर्म और सोच अलग-अलग हो सकता है, इसलिए उनके विचारों से सभी का सहमत होना जरूरी नहीं है.

मॉर्डन समाज पर भी कसा तंज

अदनान ने बातचीत के दौरान आधुनिक समाज पर भी टिप्पणी की. उन्होंने कहा कि आजकल लोग अपनी पत्नियों और परिवार की महिलाओं को पर्दे में नहीं रखते और उन्हें खुले तौर पर सामने लाते हैं. उनके अनुसार, कई लोग अपनी लाइफस्टाइल में ऐसे कपड़े और तरीके अपनाते हैं, जो उनके धार्मिक मूल्यों के खिलाफ हैं. हालांकि, उन्होंने यह भी माना कि हर व्यक्ति की अपनी जिंदगी और अपनी सोच होती है, लेकिन उनके अनुसार इंसान को अपने कर्मों का हिसाब एक दिन जरूर देना होगा. अदनान शेख ने लास्ट में कहा कि उनके लिए उनका धर्म सबसे ऊपर है और वह उसी के अनुसार अपने जीवन के फैसले लेते हैं.

ये भी पढ़ें: 'शोले और मुगल-ए-आजम से 100 गुना शानदार', इस डायरेक्टर ने दिया Dhurandhar 2 का फर्स्ट रिव्यू

Continue reading on the app

Gujarat Govt: टूरिज्म को डेवलप करने के लिए लगातार काम कर रहे भूपेंद्र पटेल, सड़कों को चौड़ा और मजबूत करेगी सरकार

Gujarat Govt: गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने सूरत इकोनॉमिक रीजन के तहत फेज-1 में 1,185 करोड़ की सड़क परियोजना को मंजूरी दी है. योजना के तहत सूरत, नवसारी, वलसाड, डांग और तापी जिले में सड़कों का निर्माण और चौड़ीकरण किया जाएगा. 

इस पहल का उद्देश्य क्षेत्र में बेहतर कनेक्टिविटी के साथ-साथ पर्यटन को बढ़ावा देना है. प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थलों तक पहुंचने वाली सड़कों को राज्य सरकार चौड़ा और मजबूत कर रही है. यात्रियों का सफर इससे आसान और तेज हो पाएगा. 

इन सड़कों का किया जाएगा चौड़ीकरण

इस परियोजना के तहत कई सड़कों को चार और छह लेन में चेंज किया जाएगा. वहीं, ट्रैफिक जाम करने के लिए बायपास रोड भी बनाए जाएंगे. सूरत के सुवाली बीच तक जाने वाली सड़क को खास तौर पर फोर-लेन बनाया जाएगा, जिस वजह से वहां आने वाले पर्यटकों की संख्या और बढ़ने की उम्मीद है.  इसके अलावा, डांडी मार्च से जुड़े अहमदाबाद-डांडी हेरिटेज रूट को चौड़ा किया जाएगा. ऐतिहासिक और धार्मिक पर्यटन को इस वजह से नई स्पीड मिलेगी.  

इसके अलावा, डांग जिले में वाघई से आहवा तक की सड़क को चार लेन में अपग्रेड किया जाएगा. इसकी मदद से शबरी धाम, सापुतारा हिल स्टेशन के साथ-साथ अन्य प्राकृतिक स्थलों तक पहुंच आसान हो जाएगी. इसके अलावा, वलसाड और दमन को जोड़ने वाले तटीय रोड को बेहतर बनाया जाएगा.

रोजगार के नए अवसर इससे पैदा होंगे

सरकार का कहना है कि इन परियोजनाओं से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा. स्थानीय लोगों के लिए इससे रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे. दक्षिण गुजरात का इससे समग्र विकास होगा. ये पहल विकसित गुजरात 2047 के लक्ष्य की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है. 

 

Continue reading on the app

  Sports

KKR के शेर हैं तैयार, कोच अभिषेक नायर ने भरी चौथी ट्रॉफी उठाने की हुंकार, रिंकू-एलन तहलका मचाने को बेताब

KKR IPL 2026: कोलकाता नाइटराइडर्स की टीम आईपीएल 2026 में अपना चौथा खिताब जीतने उतरेगी. केकेआर का सामना अपने पहले मुकाबले में 5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस से है. 29 मार्च को यह मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा. टूर्नामेंट की शुरुआत से पहले हेड कोच अभिषेक नायर ने टीम में जोश भरा. Thu, 19 Mar 2026 08:12:30 +0530

  Videos
See all

Motivational Quotes: जिनके मन में कुछ और कर्म में कुछ और होता है वो हमेशा धोखा ही खाते हैं #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-19T02:31:19+00:00

Pakistan-Afghanistan War Live: अफगानिस्तान-पाकिस्तान में भयंकर जंग | War | Taliban | Shehbaz Sharif #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-19T02:40:40+00:00

Shorts : PM मोदी की शायरी सुनते ही हंसने लगे सभी सांसद! | Top News | Viral News | #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-19T02:46:02+00:00

रमजान में पाकिस्तानी सामान भारत में क्यों ? कराची का माल मुंबई में..रमजान में ना’पाक’ गद्दारी #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-19T02:30:43+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers