Responsive Scrollable Menu

जबलपुर में वन विभाग का एक्शन, अवैध आरा मशीन चलाने वाली लकड़ी की टाल सील

जबलपुर के गौर क्षेत्र में लकड़ी की टाल की आड़ में संचालित की जा रही अवैध आरा मशीन पर वन विभाग की टीम द्वारा छापामार कार्रवाई की गई। देर रात एसडीओ और रेंजर के नेतृत्व में टीम मौके पर पहुंची तो देखा कि आरा मशीन संचालित की जा रही है।

जांच करने पर मौके से बड़ी संख्या में आम और शीशम सहित कई लकड़ियां बरामद हुई। जब दस्तावेज मांगे गए तो नहीं मिल पाए, जिसके चलते टाल को सील कर दिया गया है और आगे की जांच शुरू कर दी गई है। चलिए पूरा मामला जान लेते हैं।

टाल का है लाइसेंस मशीन का नहीं

इस बारे में वन विभाग द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक टाल संचालक के पास लकड़ी की टाल संचालित करने का लाइसेंस है। जिसके तहत वह लकड़ियों का भंडारण और बिक्री कर सकता है लेकिन चिराई के लिए आरा मशीन संचालित करने की अनुमति नहीं थी। छापे के दौरान जब अधिकारियों द्वारा मशीन से संबंधित दस्तावेज मांगे गए तो संचालक उन्हें प्रस्तुत नहीं कर सका। जबकि पहले उसने दस्तावेज होने का दावा किया था लेकिन वह अधूरे कागज ही दिखा पाया।

टाल को किया गया सील

वन विभाग की टीम ने संचालक द्वारा बोले जाने के बाद बहुत देर तक मशीन संबंधित दस्तावेजों के आने का इंतजार किया। जब दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए गए तो लंबे समय से आरा मशीन संचालित किए जाने की आशंका के आधार पर पंचनामा तैयार किया गया और टाल सील कर दी गई।

टाल को सील करने के बाद अब जांच शुरू कर दी गई है। यहां जो काष्ठ रखा हुआ है उसकी जांच के साथ यह पता लगाया जा रहा है कि लकड़ियों के दस्तावेज वैध हैं या नहीं। जांच पूरी होने के बाद आगे की वैधानिक करवाई की जाएगी।

शिकायत पर हुई कार्रवाई

वन विभाग के एसडीओ आकाश साहू द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक गौर क्षेत्र में संचालित की जा रही इस टाल में अनियमितताओं की शिकायत लंबे समय से मिल रही थी। डीएफओ पुनीत सोनकर के निर्देश पर टीम गठित कर जब निरीक्षण किया गया तो आरा मशीन का वैध लाइसेंस नहीं मिला। इसके बाद काष्ठ अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।

Continue reading on the app

UPI Transactions: क्या Paytm-PhonePe से पेमेंट पर अब देना होगा चार्ज? जानिए लोकसभा से पास नए बिल की हर बात

UPI Payments: क्या अब Paytm, PhonePe और Google Pay से UPI पेमेंट पर चार्ज देना होगा? जानिए लोकसभा से पास नए बिल में क्या है और आम लोगों पर इसका क्या असर पड़ेगा।

Continue reading on the app

  Sports

1 ओवर, 4 छक्के और बेकाबू हंसी...गुरनूर बराड़ का तूफान देख गदगद हुए हेड कोच गौतम गंभीर, खड़े होकर बजाई ताली

Gautam Gambhir reactions viral video: श्रीलंका के खिलाफ वॉर्म-अप मैच में नंबर 11 पर बल्लेबाजी करने उतरे युवा तेज गेंदबाज गुरनूर बराड़ ने 18 गेंदों में नाबाद 36 रन ठोक दिए. दिलुम सुदीरा के एक ही ओवर में 4 गगनचुंबी छक्के जड़कर उन्होंने ड्रेसिंग रूम में बैठे मुख्य कोच गौतम गंभीर को हंसने और स्टैंडिंग ओवेशन देने पर मजबूर कर दिया. बुमराह की गैरमौजूदगी में इस तूफानी प्रदर्शन के बाद 15 अगस्त से गॉल में शुरू हो रहे पहले टेस्ट में गुरनूर के डेब्यू का दावा मजबूत हो गया है. Sat, 8 Aug 2026 23:17:40 +0530

  Videos
See all

Manoj Tiwari On Rahul Gandhi: सांसद मनोज तिवारी ने राहुल गांधी पर क्या बोल साधा निशाना? #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-08T18:39:59+00:00

UP Rain Alert: यूपी के इन जिलों में बारिश बनी आफत, बलिया में कटान से उजड़े घर! | UP Flood News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-08T19:00:02+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers