Responsive Scrollable Menu

Iran Attack On Turkey Azerbaijan: भारत के दुश्मनों पर ईरान ने फोड़े बम, रोने लगा पाकिस्तान

मिडिल ईस्ट में भड़की जंग थमने के बजाय और बढ़ती जा रही है। जहां इजराइल और अमेरिका ताबड़तोड़ हमले करते हुए ईरान में मौत का तांडव मचा रहे हैं तो व ईरान भी इजराइल और अमेरिकी सैन्य ठिकानों को चुन-चुन कर निशाना बनाते हुए उन्हें दहला रहा है। यही नहीं बल्कि जो मुस्लिम देश गद्दारी करते हुए नुकसान पहुंचा रहे हैं उन्हें भी ईरान अब तगड़ा सबक सिखा रहा है। इसी बीच अब ईरान ने भारत के सबसे बड़े दुश्मन और पाकिस्तान के सबसे अच्छे दोस्तों पर भीषण हमला किया है जिसने मुस्लिम देशों में भी हड़कंप मचा दिया है। दरअसल जिस बात का पाकिस्तान को डर था अब ईरान मिडिल ईस्ट में उन मुस्लिम देशों पर अटैक करते हुए उन्हें दहला रहा है। 

इसे भी पढ़ें: अमेरिका-इजरायल के रिश्तों में दरार, जंग से भागने का बहाना ढूंढ़ रहे हैं ट्रंप?

खबर है कि ईरान ने पाकिस्तान के दोस्त अजरबैजान पर ड्रोन से हमला किया है। ईरान के इस हमले में अजरबैजान को भयंकर नुकसान हुआ है। इसमें कई लोग मारे गए हैं और इसमें कई लोगों के घायल होने की खबर भी है। जिस बिल्डिंग पर ईरान ने अटैक किया है, वह बुरी तरह से तबाह हो गई। चारों तरफ मलबा ही मलबा और चीख पुकार दिखाई दे रही है। यह सब देखकर अजरबैजान तिलमिला उठा है और उसने ईरान को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा है कि इस तरह की हरकतें इंटरनेशनल कानून के नियमों और उसीलों के खिलाफ है। अजरबैजान ने औपचारिक आपत्ति दर्ज कराने के लिए ईरान के राजदूत को तलब किया है और तेहरान से घटना के हालात को तुरंत साफ करने और जवाब देने को कहा है। अज़रबैजान की सरकार ने दो टूक कहा है कि हम जवाबी कारवाई करने का अधिकार रखते हैं। दरअसल अज़रबैजान पाकिस्तान का दोस्त है। जबकि भारत के खिलाफ जहर उगलते हुए बयान देता रहता है। अजरबैजान इंटरनेशनल मोर्चा पर पाकिस्तान का पक्ष लेता है। अज़रान तुर्की और पाकिस्तान त्रिकोणीय गठबंधन बनाते हैं। कुछ ही दिन पहले ही अज़रबैजान के राष्ट्रपति ने पाकिस्तान की यात्रा की थी। कश्मीर पर अज़र-बैजान भारत के हितों के खिलाफ बयानबाजी देता है। लेकिन ईरान ने अब भारत के इस दुश्मन को भी गद्दारी की सजा देनी शुरू कर दी है। अज़रबैजान ही नहीं बल्कि ईरान ने भारत से गद्दारी करने वाले पाकिस्तान के एक और दोस्त तुर्की पर भी ताबड़तोड़ मिसाइलें दागते हुए तबाही मचाई है। ईरान ने तुर्की को निशाना बनाते हुए बैलेस्टिक मिसाइल दागी है। जिसमें तुर्की को भारी नुकसान हुआ है। हालांकि तुर्की ने दावा किया है कि उसने मिसाइल को हवा में ही नष्ट कर दिया है। ईरान की तरफ से फायर की गई इस बैलस्टिक मिसाइल की जानकारी खुद तुर्की के रक्षा मंत्रालय ने दी है।

इसे भी पढ़ें: Iran का बड़ा तंज, अमेरिकी अहंकार का प्रतीक F-35 गिराया, Speaker Ghalibaf बोले- ये सिस्टम का पतन'

तुर्की उत्तर पश्चिम में ईरान का पड़ोसी है। तुर्की ने आगे पड़ोसी है। तो इस हमले से बौखलाए तुर्की ने ईरान को चेतावनी देते हुए कहा है कि हम अपने क्षेत्र और एयरस्पेस की रक्षा के लिए सभी जरूरी कदम बिना किसी हिचकिचाहट के उठाएंगे। तुर्की ने आगे कहा कि हम सभी पक्षों को याद दिलाते हैं कि हम अपने देश के खिलाफ किसी भी दुश्मनी भरी कार्रवाई का जवाब देने का अधिकार रखते हैं। यानी कि अब जंग की चिंगारी पाकिस्तान के दो दोस्तों तक पहुंच गई है और यह कितने खतरनाक युद्ध की आग भड़काएगी इसका अंदाजा शायद किसी को होगा। 

Continue reading on the app

हाइड्रोथेरेपी क्या है? बॉडी डिटॉक्स का नेचुरल तरीका, खुल जाएंगी सिकुड़ती खून की नसें

What Is Hydrotherapy: हाइड्रोथेरेपी आयुष मंत्रालय के तहत आयुर्वेद, योग और प्राकृतिक चिकित्सा से जुड़ी हुई है. इससे बॉडी को डिटॉक्स करने से लेकर ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करने में मदद मिलती है.

Continue reading on the app

  Sports

KKR Practice Match: ट्राउजर उतर गया लेकिन रमनदीप ने नहीं छोड़ा कैच, देखता रह गया ये बल्लेबाज

IPL 2026 की तैयारियों में लगी KKR ने ईडन गार्डन्स में अपने खिलाड़ियों के बीच एक प्रैक्टिस मैच का आयोजन किया. इसमें रिंकू सिंह ने एक बेहतरीन पारी खेली. मगर उनकी पारी का अंत जिस तरह से हुआ, वो मजेदार रहा. Fri, 20 Mar 2026 21:07:26 +0530

  Videos
See all

Viral Video |डंडे खाने के बाद आरोपी का रो-रो कर बुरा हाल! #crimenews #shorts #viralnews #viralshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-20T15:33:06+00:00

Librandus, Arfa Still Crying on Dhurandhar | SC Rejects Brahmin Hate Petition | Ajeet Bharti LIVE #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-20T15:35:22+00:00

Dhurandhar 2 | Atiq Ahmed: धुरंधर में आतंकी और माफिया.. मुसलमान कैसे बदनाम हो गया? Dawood Ibrahim #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-20T15:37:35+00:00

Amish Devgan | अमिश देवगन ने बताए विपक्ष के Double Standards #dhurandhar2 #iranisraelwar #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-20T15:35:41+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers