डायरेक्टर आदित्य धर बोले-धुरंधर 2 के स्पॉयलर शेयर न करें:कहा- फैंस फिल्म के सरप्राइज और सस्पेंस को खराब न होने दें
रणवीर सिंह स्टारर फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' की रिलीज से कुछ घंटे पहले डायरेक्टर आदित्य धर ने फैंस से एक खास गुजारिश की है। फिल्ममेकर ने सोशल मीडिया पर एक लंबी और इमोशनल पोस्ट लिखकर लोगों से फिल्म के सस्पेंस को लीक न करने की अपील की है। 19 मार्च को रिलीज होने वाली इस फिल्म के प्रीव्यू शोज आज यानी 18 मार्च से शुरू हो चुके हैं, जिसे लेकर मेकर्स काफी सतर्क हैं। आदित्य धर ने इंस्टाग्राम और एक्स (ट्विटर) पर लिखा कि वे चाहते हैं कि दर्शक फिल्म के हर ट्विस्ट और इमोशन को उसी तरह महसूस करें, जैसा कि उन्हें महसूस करने के लिए बनाया गया है। फिल्म के सीक्रेट्स बचाने की गुजारिश आदित्य ने लिखा, "मैं आपसे एक दिली गुजारिश करता हूं... कृपया स्पॉयलर शेयर न करें! हर फैन को थिएटर में बिना किसी जानकारी के जाने दें, ताकि वे फिल्म देखते समय खुद को सरप्राइज महसूस कर सकें।" निर्देशक ने अपनी पोस्ट में इनडायरेक्टली पायरेसी का मुद्दा भी उठाया। पायरेसी के खिलाफ भी बोले आदित्य उन्होंने कहा कि फिल्म को फोन पर धुंधली इमेज में नहीं, बल्कि थिएटर के अंधेरे में परिवार और दोस्तों के साथ देखना चाहिए। उन्होंने लिखा, "हमने धुरंधर: द रिवेंज में अपना दिल लगा दिया है। फिल्मों का अनुभव थिएटर में ही लिया जाना चाहिए, जहां आप अजनबियों के साथ भी एक ही तरह की भावनाएं महसूस करते हैं।" कल रिलीज होगी फिल्म कल यानी 19 मार्च 2026 को रिलीज होने वाली इस फिल्म में लंबी स्टारकास्ट है। फिल्म में रणवीर सिंह के साथ संजय दत्त, आर माधवन, राकेश बेदी, अर्जुन रामपाल और सारा अर्जुन जैसे दिग्गज कलाकार नजर आएंगे। माना जा रहा है कि यह जासूसी थ्रिलर फिल्म भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में से एक साबित हो सकती है। आदित्य ने अपने नोट का अंत 'भारत माता की जय' के साथ किया।
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने लोकसभा में अपनी तुलना गिलरही से क्यों की? पता है आपको
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गरीब और मध्यम वर्ग के लिए रेलवे में 60 हजार करोड़ रुपये की सब्सिडी दे रहे हैं. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कोलकाता मेट्रो, प्रयागराज स्टेशन और चिनाब पुल का जिक्र किया.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News18






















