54 साल से जानता हूं उन्हें... मेरे साथ डेटिंग,शादी पीएम के साथ!खरगे बोले ऐसा कि PM मोदी हो गए लोटपोट
राज्यसभा में बुधवार को कुछ सांसदों के विदाई समारोह में हंसी-मजाक का माहौल देखने को मिला. कांग्रेस अध्यक्ष और विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे अपने पुराने दिनों को याद कर रहे थे. उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा की तरफ इशारा करते हुए मजेदार टिप्पणी की. खड़गे बोले, 'इन्होंने हमारे साथ डेटिंग की, हमसे प्यार किया, लेकिन शादी पीएम मोदी से कर ली.' खड़गे की यह बात सुनते ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जोर-जोर से हंसने लगे. सत्ता और विपक्ष के सांसद भी इस मजाक का आनंद लेते दिखे. सदन में गहमा-गहमी के बीच इस हल्के-फुल्के पल ने सभी का मनोरंजन किया.
Video: संगीत है या जादू? जब बजता है मटका तो निकलते हैं पटाखे, भर देता अलग ही रोमांच
Jehanabad Art and Culture: कभी बंदूकों की तड़तड़ाहट के लिए चर्चित रहा जहानाबाद आज अपनी कला और संस्कृति से विश्व पटल पर चमक रहा है. टेहटा निवासी 50 वर्षीय वासुकीनाथ ताम्रकार ने एक ऐसी 'अद्भुत मटका वादन' कला विकसित की है. जिसमें संगीत की धुन के साथ-साथ बारूद की चिंगारियां और पटाखों जैसी आवाजें निकलती हैं. हाल ही में वसंत पंचमी महोत्सव के दौरान जब वासुकीनाथ ने मटके पर अपनी जादुई थाप दी, तो दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए. राजस्थान की यात्रा से प्रेरित होकर उन्होंने इस कला को सीखा और बिहार की माटी में पिरोया. खास बात यह है कि उनके मटके से निकलने वाली रोमांचक आवाजों और धुन के कारण उन्हें बिहार और झारखंड में खासी लोकप्रियता मिल रही है. उनकी इस साधना को देखते हुए बिहार सरकार ने उन्हें कलाकार पेंशन योजना से भी जोड़ा है. जिला कला संस्कृति पदाधिकारी चांदनी कुमारी ने इसे युवाओं के लिए प्रेरणादायक बताया है. वासुकीनाथ का यह सफर साबित करता है कि प्रतिभा अगर लीक से हटकर हो, तो वह अपनी पहचान खुद बना लेती है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18



















