Responsive Scrollable Menu

Palam Fire Incident: 'बच्चे चीखते रहे... फायर ब्रिगेड देखती रही', पालम अग्निकांड पर भड़के सौरभ भारद्वाज

दिल्ली के पालम मेट्रो स्टेशन के पास आज सुबह एक बहुमंजिला इमारत में भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आने से 3 बच्चों समेत 7 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं दो और लोगों की मौत की खबर सामने आ रही है, लेकिन अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने इस घटना पर दुख जताते हुए मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए हैं। उधर, आम आदमी पार्टी दिल्ली के अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने इस हादसे को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। 

उन्होंने एक्स पर लिखा कि दिल्ली के पालम में भयानक आग लगी, करीब 10 लोग के जल कर मारे जाने की खबर आई है, जिसमे 3-4 बच्चे हैं। बच्चे बिल्डिंग की बालकनी में चीखते रहे , दिल्ली सरकार की फायर ब्रिगेड असमर्थ और नालायक निकली। उन्होंने आगे लिखा कि ठीक ऐसे ही द्वारका में एक बाप और दो बच्चे बालकनी से कूदकर मारे गए थे, वहां भी फायर ब्रिगेड बहुत देर से पहुंची 

सौरभ भारद्वाज ने फायर बिग्रेड पर लगातार निशाना जारी रखा। उन्होंने कहा कि रोहिणी की झुग्गियों में भी आग लगी थी। लेकिन फायर बिग्रेड की आग लगने के एक घंटे बाद आई थी। इस घटना में भी दो बच्चे जलकर मर गए थे। उन्होंने कहा कि जिस जगह आग लगी, वहां से फायर स्टेशन महज 5 मिनट की दूरी पर स्थित था। 

जनवरी से अब तक आग की बड़ी घटनाएं 

इससे पहले भी इस साल आग की तीन बड़ी घटनाएं सामने आ चुकी हैं। 15 मार्च को दिल्ली के छतरपुर के अंधेरिया मोड़ पर स्थित हस्तशिल्प बाजार में भीषण आग लगी थी, जिसमें 50 दुकानें जलकर खाक हो गई थी। इस घटना में किसी की जान नहीं गई, लेकिन बाजार का संचालन करने वाली संस्था ने 15 से 20 करोड़ रुपये का नुकसान होने का आकलन किया था। 

इससे पूर्व 11 मार्च को दक्षिणी पश्चिमी दिल्ली के उत्तम नगर स्थित मानसा राम पार्क में झुग्गियों में आग लगी थी, जिसमें 400 झुग्गियां जलकर खाक हो गई थी। हालांकि किसी की जान नहीं गई, लेकिन लोगों की जिंदगी भर की कमाई जलकर खाक हो गई। 

वहीं 6 जनवरी को मंगलवार की सुबह मजलिस पार्क मेट्रो स्टेशन के पास डीएमआरसी कर्मचारी क्वार्टर की पांचवीं मंजिल पर आग लगी थी। इसमें दंपति और उनकी दस वर्षीय बेटी की दर्दनाक मौत हुई थी। मृतकों की पहचान 45 वर्षीय अजय, पत्नी नीलम (39) और बेटी अन्वी (10) के रूप में हुई थी। अजय डीएमआरसी में बतौर इंजीनियर कार्यरत थे। पिछले सालों की बात करें तो ऐसी ही कई आग की भीषण घटनाएं सामने आई हैं, जिसमें लोगों की जान चली गई। 

पिछले साल के मुकाबले आग की घटनाएं कम 

पिछले साल जनवरी से मार्च के बीच आग की घटनाओं में 12 लोगों की मौत हुई थी। वहीं पूरे साल यानी 2025 की बात करें तो 70 लोगों की मौत हुई थी।  एक रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले साल के मुकाबले आग की घटनाओं में कमी आई है, लेकिन पालम जैसी घटना ने स्पष्ट कर दिया है कि आंकड़ा कभी भी बदल सकता है। ऐसे में फायर सेफ्टी सिस्टम की खामियों को गंभीरता से दूर करना चाहिए। 

Continue reading on the app

JNVST Class 6 Result 2026: नवोदय का रिजल्ट जारी, ऐसे करें तुरंत चेक

JNVST Class 6 Result 2026: नवोदय विद्यालय में एडमिशन का इंतजार कर रहे छात्रों के लिए बड़ी खबर है। Navodaya Vidyalaya Samiti (NVS) ने JNVST Class 6 Result 2026 आज यानी 18 मार्च को जारी कर दिया है। जो छात्र इस प्रवेश परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इसके अलावा, छात्रों की सुविधा के लिए डायरेक्ट लिंक भी एक्टिव कर दिया गया है, जहां से वे आसानी से अपना परिणाम देख सकते हैं।

रीजन वाइज भी देख सकते हैं रिजल्ट
इस बार NVS ने छात्रों की सुविधा के लिए रीजन वाइज रिजल्ट PDF भी जारी किया है। इससे छात्र अपने क्षेत्र के अनुसार भी परिणाम चेक कर सकते हैं। यह सुविधा खासतौर पर उन लोगों के लिए फायदेमंद है जो अपना रोल नंबर भूल गए हैं या सूची में नाम देखकर रिजल्ट देखना चाहते हैं।

ऐसे चेक करें रिजल्ट (Step-by-Step)

  • सबसे पहले navodaya.gov.in वेबसाइट पर जाएं
  • होमपेज पर “Class 6 JNVST Result 2026” लिंक पर क्लिक करें
  • अब रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ दर्ज करें
  • “Check Result” बटन पर क्लिक करें
  • आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा
  • इसे डाउनलोड करके प्रिंट भी निकाल सकते हैं

स्कोरकार्ड डाउनलोड करना न भूलें
रिजल्ट देखने के बाद छात्र अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड जरूर कर लें। आगे एडमिशन प्रक्रिया में इसकी जरूरत पड़ेगी।
 

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026: KKR को ये 5 खिलाड़ी बना सकते हैं चौथी बार चैंपियन, ऐसी होगी Playing XII

कोलकाता नाइट राइडर्स को आईपीएल 2026 में अपने अहम तेज गेंदबाजों की कमी खलेगी लेकिन इस टीम के पास फिर भी 5 ऐसे खिलाड़ी हैं जो उसे चैंपियन बना सकते हैं. कोलकाता ने 2 बार आईपीएल जीता है. Wed, 18 Mar 2026 19:58:54 +0530

  Videos
See all

Chirag की Iftar, Samrat Choudhary का साथ! | #eid #samratchaudhary #viralvideo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-18T14:39:15+00:00

ट्रंप ने किया ईरान का लीडरशिप 'साफ'! देखिये Aishwarya का Agenda| Iran-Israel War | Trump | Khamenei #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-18T14:35:00+00:00

Iran Israel War: होर्मुज से सिर्फ भारत का टैंकर आया- कर्नल (रि.) शैलेंद्र सिंह | Trump | India | US #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-18T14:45:05+00:00

Ganga में Iftar Party को लेकर Muslims पर भड़की किन्नर शंकराचार्य | #upnews #varanasi #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-18T14:36:37+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers